Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Oct 2016 · 2 min read

रावणों के राज में [ वर्णिक छंद में लम्बी तेवरी/तेवर चालीसा ] +रमेशराज

पागलों के साथ है
मानो आज राजनीति दानवों के साथ है। 1

आज मत पूछिए
भीम जैसा दल-बल कौरवों के साथ है। 2

तम-भरी रात में
हादसा-सा रोज एक दीपकों के साथ है। 3

कैसा है विकास ये
पेट-भर जल, जन दो चनों के साथ है। 4

हड़पे कल खेत
आज भारी नाप-तौल पोखरों के साथ है। 5

झौपड़ी न तोडि़ए
देखिए उसे जो कार-कोठियों के साथ है। 6

मेघो जल दो वहाँ
माटी बीच खाद जहाँ अंकुरों के साथ है। 7

रेप की छपे न्यूज
फूल जैसी नारि एक लोफरों के साथ है। 8

कैसा ये लोकतंत्र
राजनीति जातपाँत कुनबों के साथ है। 9

क्रान्तिवाली चेतना
मीरजाफरों के आज वंशजों के साथ है। 10

बुद्धिजीवी चिन्तन
गाँजे और सुलफे की चिलमों के साथ है। 11

कैसी प्रतियोगिता !
दौड़ बीच देश पंगु धावकों के साथ है। 12

कीजे निजीकरण
कौन रहा इस युग शोषितों के साथ हैं? 13

मौत का नंग नाच
यम देवता वरुण रावणों के साथ है। 14

हर राग बेसुरा
काग जैसा स्वर आज कोयलों के साथ है। 15

फुटपाथ पै कर
सदभावना न आज खौमचों के साथ है। 16

जन को न रोटियाँ
नेता ब्रैड टोस्ट करी बोटियों के साथ है। 17

कैसे हो नदी पार
बिना पके फिर सोहनी घड़ों के साथ है। 18

कैसा है सुराज ये?
घोटालों की नेता आज चरचों के साथ है। 19

निवेश ले विदेशी
सोच मत सोच, देश साँकलों के साथ है। 20

कैंचियों के देश में
एक भी कपोत कहाँ पै परों के साथ है? 21

आदमी को देख के
पेड़ बोले-देख ले कुल्हाडि़यों के साथ हैं। 22

द्रौपदी बिकी देख
दुःशासन सभा बीच ठहाकों के साथ है। 23

चाकू-छुरी हाथ में
आज का इन्सान यूँ मजहबों के साथ है। 24

कोठरी में साधु की
‘रेप’ बाजे ढोल ताशे चीमटेों के साथ है। 25

संत है विरागी यूँ
ब्रह्मचर्य चार-चार बीवियों के साथ है। 26

झपटेगा जरूर
आज यदि चुप बाघ मैमनों के साथ है। 27

पौध मत रोप तू
भूमि उपजाऊ कहाँ कंकड़ों के साथ है। 28

घौंसला तभी बने
जुड़ा हुआ हर तृण जो तृणों के साथ है। 29

हम में दाग नहीं
बोल रहा वह आज जो छलों के साथ हैं 30

‘बम’-सा मत रख
जहाँ हर किस्सा किलकारियों के साथ है। 31

सुख-संघर्ष बीच
हर्ष जैसी भावना भी तो दुःखों के साथ है। 32

चाल दुष्ट द्रोण की
एकलव्य आज कटे बाजुओं के साथ है। 33

हम रहे होश में
बहकी हुई जिन्दगी मैकशों के साथ है। 34

त्याग से रहे दूर
ध्यान शान आन बान तो मठों के साथ है। 35

रावणों के राज में
पाँव-बलविहीनता अंगदों के साथ है। 36

कैसा समूह-गान?
आदमी भी रैंक रहा गर्दभों के साथ है। 37

कैसी कदमताल?
एक भी न पग मग में मगों के साथ है। 38

मुर्दों में डालें जान
हौसला हमारा आज बेबसों के साथ है। 39

लोग पायलों बीच
तेवरी की भावना व्याकुलों के साथ है। 40
——————————————————————
+रमेशराज,15/109, ईसानगर, अलीगढ़-202001
Mo.-9634551630

Language: Hindi
241 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
होली आ रही है रंगों से नहीं
होली आ रही है रंगों से नहीं
Ranjeet kumar patre
#ग़ज़ब
#ग़ज़ब
*Author प्रणय प्रभात*
आप  की  मुख्तसिर  सी  मुहब्बत
आप की मुख्तसिर सी मुहब्बत
shabina. Naaz
*साथ निभाना साथिया*
*साथ निभाना साथिया*
Harminder Kaur
अभी मेरी बरबादियों का दौर है
अभी मेरी बरबादियों का दौर है
पूर्वार्थ
'मेरे बिना'
'मेरे बिना'
नेहा आज़ाद
जीवन संग्राम के पल
जीवन संग्राम के पल
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
" कृषक की व्यथा "
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
माँ की दुआ इस जगत में सबसे बड़ी शक्ति है।
माँ की दुआ इस जगत में सबसे बड़ी शक्ति है।
लक्ष्मी सिंह
मातृ दिवस पर कुछ पंक्तियां
मातृ दिवस पर कुछ पंक्तियां
Ram Krishan Rastogi
पहला प्यार नहीं बदला...!!
पहला प्यार नहीं बदला...!!
Ravi Betulwala
कोशिश
कोशिश
विजय कुमार अग्रवाल
सहारा
सहारा
Neeraj Agarwal
नाबालिक बच्चा पेट के लिए काम करे
नाबालिक बच्चा पेट के लिए काम करे
शेखर सिंह
ज़िंदगी एक जाम है
ज़िंदगी एक जाम है
Shekhar Chandra Mitra
*कागभुशुंडी जी नमन, काग-रूप विद्वान (कुछ दोहे)*
*कागभुशुंडी जी नमन, काग-रूप विद्वान (कुछ दोहे)*
Ravi Prakash
व्यावहारिक सत्य
व्यावहारिक सत्य
Shyam Sundar Subramanian
जो गर्मी शीत वर्षा में भी सातों दिन कमाता था।
जो गर्मी शीत वर्षा में भी सातों दिन कमाता था।
सत्य कुमार प्रेमी
3201.*पूर्णिका*
3201.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
बाल कविता: तितली रानी चली विद्यालय
बाल कविता: तितली रानी चली विद्यालय
Rajesh Kumar Arjun
!! कोई आप सा !!
!! कोई आप सा !!
Chunnu Lal Gupta
तन को सुंदर ना कर मन को सुंदर कर ले 【Bhajan】
तन को सुंदर ना कर मन को सुंदर कर ले 【Bhajan】
Khaimsingh Saini
प्रहार-2
प्रहार-2
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
'कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली' कहावत पर एक तर्कसंगत विचार / DR MUSAFIR BAITHA
'कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली' कहावत पर एक तर्कसंगत विचार / DR MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
🙏🙏श्री गणेश वंदना🙏🙏
🙏🙏श्री गणेश वंदना🙏🙏
umesh mehra
मैं चाँद पर गया
मैं चाँद पर गया
Satish Srijan
ख़ामोश सा शहर
ख़ामोश सा शहर
हिमांशु Kulshrestha
दिन की शुरुआत
दिन की शुरुआत
Dr. Pradeep Kumar Sharma
"इसलिए जंग जरूरी है"
Dr. Kishan tandon kranti
समय और मौसम सदा ही बदलते रहते हैं।इसलिए स्वयं को भी बदलने की
समय और मौसम सदा ही बदलते रहते हैं।इसलिए स्वयं को भी बदलने की
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
Loading...