राम नाम सबको अति भाया
मंच को सादर –
-छंद चौपाई —
????
राम नाम सबको अति भाया।
राम जपे सो जग तर पाया।(१)
कष्ट मिटें संकट मन पीरा।
शांत होय मन होतअधीरा।(२)
नाम जानकी जो जन लेवे।
उसको माता सब कुछ देवे।(३)
नाम लखन का जिस उर आया।
उस मानव ने सब कुछ पाया।(४)
भ्रात भरत को जो मन भाया।
रघुबर ने तब हाथ बढ़ाया। (५)
जो सुमरौ रिपु दमन सुनामा।
मिलै उसे समुचित परिणामा।।(६)
??अटल मुरादाबादी✍️?