Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Apr 2017 · 4 min read

रमेशराज के साम्प्रदायिक सद्भाव के गीत

धर्म का मतलब नहीं, ‘काटो गला’—1
——————————————–

गोलियों से गात छलनी यूं न कर
प्यार के जज़्बात छलनी यूं न कर।

इस तरह तू दुष्ट मत चाकू चला
धर्म का मतलब नहीं, काटो गला।
बो सके तो प्यार के कुछ बीज बो
धर्म की चादर के खूनी दाग धो ।

है शहीदों के तुझे खूं की कसम
देश के हालात छलनी यूं न कर।

खेल होली देख रंग-अबीर की
छीन मत किलकारियां कश्मीर की
सीख तू उपदेश गौतम बुद्ध के
बात मत कर तेग चाकू तीर की |

आस्था के सेब हैं मीठे बहुत
फूल टहनी पात छलनी यूं न कर।
गोलियों से गात छलनी यूं न कर।
——————–
-रमेशराज

ज़िन्दगी का हल नहीं हैं गोलियां—2
——————————————

देश को मत यूं घृणा के बिम्ब दे
दे सके तो आस्था के बिम्ब दे।
जो करे घायल हमारी आत्मा
हम न चाहें वह खुदा-परमात्मा
धर्म जो बस प्यार की पूजा करे
इस तरह की भावना के बिम्ब दे।

जिन्दगी का हल नहीं हैं गोलियां
कब सुलझतीं चाकुओं से गुत्थियां
मुस्कराती आंख के सपने न छीन
अधर को मत यातना के बिम्ब दे।

इस तरह तू और घायल मन न कर
टुकड़े-टुकड़े प्यार का आंगन न कर
हैं जुड़े रिश्ते इसी से प्यार के
इसको मधु संवेदना के बिम्ब दे।

जिन्दगी के वास्ते मृदुगान ला
फूल जैसे नेह ने उपमान ला
सिर्फ भावों के सहारे जी न यूं
तर्कमय आलोचना के बिम्ब दे।
———————
-रमेशराज

+-गीत-
लड़ो एकता के लिये—3
——————————–

कैसे हैं ये धर्म के भइया दावेदार?
जो करते इन्सान पर गोली की बौछार।

पहुंचाते निर्दोष को रोज अकारण चोट
स्टेशन बस, भीड़ में करते बम-विस्फोट
इनके मन पर खून का कैसा भूत सवार
मुस्काते ये देखकर बही रक्त की धार ।

लड़े एकता के लिये जीवन-भर जो लोग
टुकड़े हिन्दुस्तान के मांग रहे वो लोग |
जिनसे रक्षा की गयी इन्सां की हर बार
खूं की प्यासी हो गयीं क्यों वे ही तलवार?

जागो भारतवासियों तुमको है सौगंध
चोरी हो जाये नहीं फूलों से मकरन्द,
लूट न ले अपना वतन अब कोई मक्कार
करनी है रक्षा हमें बनकर पहरेदार।
——————————
-रमेशराज

यदि कविता की हत्या होगी—4
———————————–

धर्म एक कविता होता है
खुशबू भरी कथा होता है।

यदि कविता की हत्या होगी
किसी ऋचा की हत्या होगी।

गीता के उपदेश जलेंगे
नफरत के यदि बीज फलेंगे।

वेद-कुरानों बीच दर्द-दुःख
ढेरों आंसू बन्धु मिलेंगे।

इसीलिए अब भी तुम जागो
घृणा-भरे चिन्तन को त्यागो।

तम में सद्विवेक खोता है
धर्म एक कविता होता है।
——————————-
-रमेशराज

क्या यही धर्म है हमें बता—5
———————————-

चाकू लगा, किसी को गोली
बिछड़ गया बहिना से भाई
देख-देख तन खूं से तथपथ
विलख-विलख कर रोई माई
मांगों से सिन्दूर पुंछा
क्या यही धर्म हैं हमें बता?

तू क्या जाने मद का मारा
वतन कहे तुझको हत्यारा
कितने पाप किये होगा तू
जब उतरेगा तेरा पारा।।

हम सब जब भाई-भाई हैं
सबसे हंसकर हाथ मिला
भाईचारा अरे बढ़ा।
करता है तू क्यूंकर टुकड़े

भाव लिये क्यों उखड़े-उखड़े
जब तेरा है पूरा भारत
क्या हासिल हो लेकर टुकड़े
मत कर आंख असम की नम तू
अधरों पर कश्मीर न ला
मत नफरत की फसल उगा।
————————
-रमेशराज

नम हैं बहुत वतन की आँखें—6
—————————————–

हिन्दू-मुस्लिम बनना छोड़ो
बन जाओ तुम हिन्दुस्तानी,
अपना भारत महाकाव्य है
टुकड़ो में मत लिखो कहानी।

क्यों होते हो सिख-ईसाई
साथ जियो बन भाई-भाई,
धर्म नहीं वह जिसने सब पर
हिंसा के बल धाक जमायी।

रक्तपात यह हल देता है
बस हिंसक जंगल देता है,
जातिवाद का मीठा सपना
मानवता को छल देता है।

जब मजहब उन्मादी होता
बस लाशों का आदी होता,
चीत्कार ही दे सकता है
अमन देश का ले सकता है।

अतः धर्म का मतलब जानो
मानवता सर्वोपरि मानो,
नम हैं बहुत वतन की आंखें
इसके मन का दुःख पहचानो।
——————————
-रमेशराज

धर्म नहीं सिखलाता ‘मारो’—7
————————————–

जिसमें गोली की बौछारें
अपने ही अपनों को मारें,
जहां हुई मानवता छलनी
गातों पर चलती तलवारें
खूं में जहां नगर बसता है
धर्म नहीं वह तो पशुता है।

खाली होती मां की गोदी
जहां बहिन भाई को रो दी
प्यार और सद्भाव छोड़कर
जिसने केवल नफरत बो दी
चाकू जहां बदन डसता है
धर्म नहीं वह तो पशुता है।

धर्म नहीं सिखलाता-‘मारो’
जो अपने उनको संहारो
मानवता की पूजा सीखो
छुरी न आंतों बीच उतारो।
धर्म बात इतनी कहता है
धर्म नहीं होता पशुता है।।
————————
-रमेशराज

भाई-भाई को लड़वाया—8
———————————-
तू हिन्दू-हिन्दू चिल्लाया,
वो मुस्लिम बनकर गुर्राया
मूरख हो जो तुम दोनों को
असल भेड़िया नजर न आया।
डंकल प्रस्तावों के संग में अमरीका घर में घुस आया।।

तू कवि था पहचान कराता
उस असली दुश्मन तक जाता
जो हाथों से छीने रोटी
जनता की जो नोचे बोटी
लेकिन इन बातों के बदले मस्जिद-मंदिर में उलझाया।
अमरीका का घर में घुस आया।।

आदमखोरों के दल पै तू
चर्चा करता हर खल पै तू
पहले बस इतना कर लेता
सच के अंगारे भर लेता
लेकिन तूने बनकर शायर बस मजहब का जाल बिछाया।
अमरीका का घर में घुस आया।।

तुझको लड़ना था तो लड़ता
भूख गरीबी कंगाली से
लेकिन तूने रखा न नाता
कभी मुल्क की बदहाली से
तूने मंच-मंच पे आकर अपना फूहड़ हास भुनाया।
अमरीका का घर में घुस आया।।
मां को डायन कहने वाला
माना तूने रोज उछाला
उसके भी बारे में कहता
जो दाऊदों के संग रहता
बनी स्वदेशी जिसकी बानी मगर विदेशी रोज बुलाया।
अमरीका का घर में घुस आया।।
कण-कण में प्रभु की सत्ता है
उसका हर कोना चप्पा है
राम-मुहम्मद तो सबके हैं
तूने इनको भी बांटा है।
अमरीका से नहीं लड़ा तू, हिन्दू-मुस्लिम को लड़वाया।
अमरीका का घर में घुस आया।।
——————————-
-रमेशराज
————————————————————————–
रमेशराज, 15/109, ईसानगर, अलीगढ़-202001

Language: Hindi
Tag: गीत
390 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*मां चंद्रघंटा*
*मां चंद्रघंटा*
Shashi kala vyas
Nothing is easier in life than
Nothing is easier in life than "easy words"
सिद्धार्थ गोरखपुरी
हर सांस की गिनती तय है - रूख़सती का भी दिन पहले से है मुक़र्रर
हर सांस की गिनती तय है - रूख़सती का भी दिन पहले से है मुक़र्रर
Atul "Krishn"
यादें मोहब्बत की
यादें मोहब्बत की
Mukesh Kumar Sonkar
राहत का गुरु योग / MUSAFIR BAITHA
राहत का गुरु योग / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
■ हर जगह मारा-मारी है जी अब। और कोई काम बचा नहीं बिना लागत क
■ हर जगह मारा-मारी है जी अब। और कोई काम बचा नहीं बिना लागत क
*Author प्रणय प्रभात*
सपनो में देखूं तुम्हें तो
सपनो में देखूं तुम्हें तो
Aditya Prakash
बंसत पचंमी
बंसत पचंमी
Ritu Asooja
आखिर क्यों
आखिर क्यों
DR ARUN KUMAR SHASTRI
समीक्षा- रास्ता बनकर रहा (ग़ज़ल संग्रह)
समीक्षा- रास्ता बनकर रहा (ग़ज़ल संग्रह)
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
आखिर कब तक इग्नोर करोगे हमको,
आखिर कब तक इग्नोर करोगे हमको,
शेखर सिंह
प्यासा के हुनर
प्यासा के हुनर
Vijay kumar Pandey
मात्र नाम नहीं तुम
मात्र नाम नहीं तुम
Mamta Rani
सबला
सबला
Rajesh
कोई आपसे तब तक ईर्ष्या नहीं कर सकता है जब तक वो आपसे परिचित
कोई आपसे तब तक ईर्ष्या नहीं कर सकता है जब तक वो आपसे परिचित
Rj Anand Prajapati
"पत्र"
Dr. Kishan tandon kranti
उत्कृष्टता
उत्कृष्टता
Paras Nath Jha
!! प्रार्थना !!
!! प्रार्थना !!
Chunnu Lal Gupta
उनको शौक़ बहुत है,अक्सर हीं ले आते हैं
उनको शौक़ बहुत है,अक्सर हीं ले आते हैं
Shweta Soni
स्त्री का प्रेम ना किसी का गुलाम है और ना रहेगा
स्त्री का प्रेम ना किसी का गुलाम है और ना रहेगा
प्रेमदास वसु सुरेखा
श्री श्रीचैतन्य महाप्रभु
श्री श्रीचैतन्य महाप्रभु
Pravesh Shinde
दूर क्षितिज तक जाना है
दूर क्षितिज तक जाना है
Neerja Sharma
Mohabbat
Mohabbat
AMBAR KUMAR
2632.पूर्णिका
2632.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
मैं शायर भी हूँ,
मैं शायर भी हूँ,
Dr. Man Mohan Krishna
तुम ही रहते सदा ख्यालों में
तुम ही रहते सदा ख्यालों में
Dr Archana Gupta
सुविचार
सुविचार
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
आपका अनुरोध स्वागत है। यहां एक कविता है जो आपके देश की हवा क
आपका अनुरोध स्वागत है। यहां एक कविता है जो आपके देश की हवा क
कार्तिक नितिन शर्मा
इंसान की चाहत है, उसे उड़ने के लिए पर मिले
इंसान की चाहत है, उसे उड़ने के लिए पर मिले
Satyaveer vaishnav
फितरत या स्वभाव
फितरत या स्वभाव
विजय कुमार अग्रवाल
Loading...