Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 May 2017 · 3 min read

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरियाँ

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….1.
———————————————–
कैसे भये डिजीटल ऊधौ
पहले थे हम सोने जैसे, अब हैं पीतल ऊधौ |
अब हर बात तुम्हारी लगती
है छल ही छल , है छल ही छल , है छल ही छल ऊधौ |
कहकर अच्छे दिन आयेंगे
पाँव पाँव में डाल रहे हो सबके साँकल ऊधौ |
पी ली हमने कड़वी औषधि
रोग हमें क्यों घेर रहे फिर बोलो पल पल ऊधौ |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….2.
———————————————–
देखी कवि तेरी कविताई
शब्दों के भीतर ज़हरीली तूने फसल उगाई |
कवि ये तूने क्या कर डाला
जहाँ बनाना था पुल तुझको , वहाँ बनाई खाई |
बोलो क्या कवि-कर्म यही है ?
जहाँ प्यार के स्वर मीठे थे आग वहाँ धधकाई |
कवि तू करने चला उजाला !
घुप्प अँधेरे में फिर तूने क्यों कंदील बुझाई |
कवि तू खुद को कहे कबीरा !
सम्प्रदाय की रार तुझे फिर क्यूंकर पल-पल भायी ?
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….3.
———————————————–
नेता डोलें फूले-फूले
जिस जनता ने वोट दिया था , उस जनता को भूले |
अब तक जितने गद्दी बैठे
कोरे आश्वासन वाले सब लम्पट घाघ बतूले |
जनता अपना हक़ जो माँगे
जनता के प्रतिनिधि बनकर ये होते आग-बबूले |
अपने जो पुरखों ने सींची
उन डालों पर आज विदेशी डाल रहे हैं झूले |
अच्छे दिन कैसे ये आये
सपने अपने हुए अपाहिज अंधे लगड़े लूले |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….4.
———————————————–
ऊधौ दिन अच्छे ये कैसे !
डीज़ल और खाद के हर दिन जब तुम दाम बढाऔ |
मत तुम थोथे गाल बजाऔ
क्यों न मिली इस महंगाई से हमको मुक्ति बताऔ ?
ऊधौ नित इज्ज़त पर डाके
बहिन-बेटियाँ रहें सुरक्षित वो क़ानून बनाऔ |
ऊधौ तुम तो रहे स्वदेशी
गीत विदेशी फिर किस कारण भारत-बीच सुनाऔ ?
पहले अंग्रेजों ने लूटे
पुनः विदेशी हमको लूटें , जाल न नये बिछाऔ |
+ रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….5.
———————————————–
ठगिनी आज सियासत देखी
हर नेता के भीतर हमने छल की आदत देखी |
इसका गिरना तय है यारो !
सरकारी ठेके पर हमने खड़ी इमारत देखी |
पल-पल पापों का अभिनन्दन
हिस्से में अब सच्चाई के केवल जिल्लत देखी |
जो नित माँ-बहिनों को लूटे
अबला उन गुंडों के आगे करती मिन्नत देखी |
धर्म का विकृत रूप कबीरा
वैरागी की धन-नारी से विकट मुहब्बत देखी |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….6.
———————————————–
ऊधौ खल ही तुमने तारे
कुर्सी-कुर्सी पर बैठाए चोर और हत्यारे |
ऊधौ दीखें बिल्डिंग – सड़कें
नये-नये कानून बनाकर छीने खेत हमारे |
ऊधौ जन को दाल न रोटी
मन के भीतर अब भरती नित मंहगाई अंगारे |
ऊधौ हमको तुम छल बैठे
लगा-लगाकर नव विकास के मंच-मंच से नारे |
ऊधौ आम आदमी सिसके
खास जनों की सुविधा के हित सब कानून तुम्हारे |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….7.
———————————————–
ऊधौ जय-जयकार तुम्हारी
पाँच साल के बाद तुम्हें फिर आयी याद हमारी |
ऊधौ अब इज्ज़त पर डाके
बहिन-बेटियाँ लूट रहे हैं अब जल्लाद हमारी |
ऊधौ बिगड़े बजट घरों के
महंगाई से आज तबीयत अति नाशाद हमारी |
ऊधौ इसको धर्म कहो मत
आगजनी – पथराव करे बस्ती बर्बाद हमारी |
ऊधौ कैसे वोट तुम्हें दें
मत आंको तुम जाति-धर्म से अब तादाद हमारी |
+ रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….8.
———————————————–
मैया मेरी कैसी ये आज़ादी ?
खुलेआम अब लूट रही है जनता को नित खादी |
मैया मेरी कैसौ देश हमारौ
अब बाबू चपरासी तक हैं सब रिश्वत के आदी |
मैया मेरी सम्प्रदाय के झगड़े
हर बस्ती को फूँक रहे हैं मज़हब के उन्मादी |
मैया मेरी होय ‘रेप ‘ थाने में
रपट लिखने कित जाये अब हर अबला फरियादी |
मैया मेरी पूँजीवाद निगोड़ा
मिल नेता सँग शोषण करता बनकर अब जल्लादी |
+ रमेशराज
……………………………………………………………………………………….
+रमेशराज, 15/109, ईसानगर , अलीगढ़

Language: Hindi
323 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"मिट्टी की उल्फत में"
Dr. Kishan tandon kranti
तुम्हारे  रंग  में  हम  खुद  को  रंग  डालेंगे
तुम्हारे रंग में हम खुद को रंग डालेंगे
shabina. Naaz
औरों की उम्मीदों में
औरों की उम्मीदों में
DEVSHREE PAREEK 'ARPITA'
दर्द के ऐसे सिलसिले निकले
दर्द के ऐसे सिलसिले निकले
Dr fauzia Naseem shad
*यह  ज़िंदगी  नही सरल है*
*यह ज़िंदगी नही सरल है*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
मेरे अधरों पर जो कहानी है,
मेरे अधरों पर जो कहानी है,
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
मनी प्लांट
मनी प्लांट
कार्तिक नितिन शर्मा
23/01.छत्तीसगढ़ी पूर्णिका
23/01.छत्तीसगढ़ी पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
कविता-मरते किसान नहीं, मर रही हमारी आत्मा है।
कविता-मरते किसान नहीं, मर रही हमारी आत्मा है।
Shyam Pandey
ठहर जा, एक पल ठहर, उठ नहीं अपघात कर।
ठहर जा, एक पल ठहर, उठ नहीं अपघात कर।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
अपनी मनमानियां _ कब तक करोगे ।
अपनी मनमानियां _ कब तक करोगे ।
Rajesh vyas
दोहे- चार क़दम
दोहे- चार क़दम
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
सद्ज्ञानमय प्रकाश फैलाना हमारी शान है।
सद्ज्ञानमय प्रकाश फैलाना हमारी शान है।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
"सन्त रविदास जयन्ती" 24/02/2024 पर विशेष ...
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
योग
योग
लक्ष्मी सिंह
रात भर इक चांद का साया रहा।
रात भर इक चांद का साया रहा।
Surinder blackpen
कर सत्य की खोज
कर सत्य की खोज
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
देश गान
देश गान
Prakash Chandra
सावन भादो
सावन भादो
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
"हृदय में कुछ ऐसे अप्रकाशित गम भी रखिए वक़्त-बेवक्त जिन्हें आ
दुष्यन्त 'बाबा'
ए जिंदगी….
ए जिंदगी….
Dr Manju Saini
किछ पन्नाके छै ई जिनगीहमरा हाथमे कलम नइँमेटाैना थमाएल गेल अछ
किछ पन्नाके छै ई जिनगीहमरा हाथमे कलम नइँमेटाैना थमाएल गेल अछ
गजेन्द्र गजुर ( Gajendra Gajur )
गंगा
गंगा
ओंकार मिश्र
मैं आखिर उदास क्यों होउँ
मैं आखिर उदास क्यों होउँ
DrLakshman Jha Parimal
गीत
गीत
प्रीतम श्रावस्तवी
💐कुछ तराने नए सुनाना कभी💐
💐कुछ तराने नए सुनाना कभी💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
हवन
हवन
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
रहने भी दो यह हमसे मोहब्बत
रहने भी दो यह हमसे मोहब्बत
gurudeenverma198
*नकली दाँतों से खाते हैं, साठ साल के बाद (हिंदी गजल/गीतिका)*
*नकली दाँतों से खाते हैं, साठ साल के बाद (हिंदी गजल/गीतिका)*
Ravi Prakash
Loading...