Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 May 2017 · 3 min read

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरियाँ

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….1.
———————————————–
कैसे भये डिजीटल ऊधौ
पहले थे हम सोने जैसे, अब हैं पीतल ऊधौ |
अब हर बात तुम्हारी लगती
है छल ही छल , है छल ही छल , है छल ही छल ऊधौ |
कहकर अच्छे दिन आयेंगे
पाँव पाँव में डाल रहे हो सबके साँकल ऊधौ |
पी ली हमने कड़वी औषधि
रोग हमें क्यों घेर रहे फिर बोलो पल पल ऊधौ |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….2.
———————————————–
देखी कवि तेरी कविताई
शब्दों के भीतर ज़हरीली तूने फसल उगाई |
कवि ये तूने क्या कर डाला
जहाँ बनाना था पुल तुझको , वहाँ बनाई खाई |
बोलो क्या कवि-कर्म यही है ?
जहाँ प्यार के स्वर मीठे थे आग वहाँ धधकाई |
कवि तू करने चला उजाला !
घुप्प अँधेरे में फिर तूने क्यों कंदील बुझाई |
कवि तू खुद को कहे कबीरा !
सम्प्रदाय की रार तुझे फिर क्यूंकर पल-पल भायी ?
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….3.
———————————————–
नेता डोलें फूले-फूले
जिस जनता ने वोट दिया था , उस जनता को भूले |
अब तक जितने गद्दी बैठे
कोरे आश्वासन वाले सब लम्पट घाघ बतूले |
जनता अपना हक़ जो माँगे
जनता के प्रतिनिधि बनकर ये होते आग-बबूले |
अपने जो पुरखों ने सींची
उन डालों पर आज विदेशी डाल रहे हैं झूले |
अच्छे दिन कैसे ये आये
सपने अपने हुए अपाहिज अंधे लगड़े लूले |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….4.
———————————————–
ऊधौ दिन अच्छे ये कैसे !
डीज़ल और खाद के हर दिन जब तुम दाम बढाऔ |
मत तुम थोथे गाल बजाऔ
क्यों न मिली इस महंगाई से हमको मुक्ति बताऔ ?
ऊधौ नित इज्ज़त पर डाके
बहिन-बेटियाँ रहें सुरक्षित वो क़ानून बनाऔ |
ऊधौ तुम तो रहे स्वदेशी
गीत विदेशी फिर किस कारण भारत-बीच सुनाऔ ?
पहले अंग्रेजों ने लूटे
पुनः विदेशी हमको लूटें , जाल न नये बिछाऔ |
+ रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….5.
———————————————–
ठगिनी आज सियासत देखी
हर नेता के भीतर हमने छल की आदत देखी |
इसका गिरना तय है यारो !
सरकारी ठेके पर हमने खड़ी इमारत देखी |
पल-पल पापों का अभिनन्दन
हिस्से में अब सच्चाई के केवल जिल्लत देखी |
जो नित माँ-बहिनों को लूटे
अबला उन गुंडों के आगे करती मिन्नत देखी |
धर्म का विकृत रूप कबीरा
वैरागी की धन-नारी से विकट मुहब्बत देखी |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….6.
———————————————–
ऊधौ खल ही तुमने तारे
कुर्सी-कुर्सी पर बैठाए चोर और हत्यारे |
ऊधौ दीखें बिल्डिंग – सड़कें
नये-नये कानून बनाकर छीने खेत हमारे |
ऊधौ जन को दाल न रोटी
मन के भीतर अब भरती नित मंहगाई अंगारे |
ऊधौ हमको तुम छल बैठे
लगा-लगाकर नव विकास के मंच-मंच से नारे |
ऊधौ आम आदमी सिसके
खास जनों की सुविधा के हित सब कानून तुम्हारे |
+रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….7.
———————————————–
ऊधौ जय-जयकार तुम्हारी
पाँच साल के बाद तुम्हें फिर आयी याद हमारी |
ऊधौ अब इज्ज़त पर डाके
बहिन-बेटियाँ लूट रहे हैं अब जल्लाद हमारी |
ऊधौ बिगड़े बजट घरों के
महंगाई से आज तबीयत अति नाशाद हमारी |
ऊधौ इसको धर्म कहो मत
आगजनी – पथराव करे बस्ती बर्बाद हमारी |
ऊधौ कैसे वोट तुम्हें दें
मत आंको तुम जाति-धर्म से अब तादाद हमारी |
+ रमेशराज

रमेशराज की पद जैसी शैली में तेवरी….8.
———————————————–
मैया मेरी कैसी ये आज़ादी ?
खुलेआम अब लूट रही है जनता को नित खादी |
मैया मेरी कैसौ देश हमारौ
अब बाबू चपरासी तक हैं सब रिश्वत के आदी |
मैया मेरी सम्प्रदाय के झगड़े
हर बस्ती को फूँक रहे हैं मज़हब के उन्मादी |
मैया मेरी होय ‘रेप ‘ थाने में
रपट लिखने कित जाये अब हर अबला फरियादी |
मैया मेरी पूँजीवाद निगोड़ा
मिल नेता सँग शोषण करता बनकर अब जल्लादी |
+ रमेशराज
……………………………………………………………………………………….
+रमेशराज, 15/109, ईसानगर , अलीगढ़

Language: Hindi
325 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
कभी किसी की सुंदरता से प्रभावीत होकर खुद को उसके लिए समर्पित
कभी किसी की सुंदरता से प्रभावीत होकर खुद को उसके लिए समर्पित
Rituraj shivem verma
चलो चलाए रेल।
चलो चलाए रेल।
Vedha Singh
बिछड़ के नींद से आँखों में बस जलन होगी।
बिछड़ के नींद से आँखों में बस जलन होगी।
Prashant mishra (प्रशान्त मिश्रा मन)
❤इस दिल में अरमान बहुत है 💙
❤इस दिल में अरमान बहुत है 💙
Dr.Khedu Bharti
चुनावी साल में समस्त
चुनावी साल में समस्त
*Author प्रणय प्रभात*
ना समझ आया
ना समझ आया
Dinesh Kumar Gangwar
राम से बड़ा राम का नाम
राम से बड़ा राम का नाम
Anil chobisa
प्रभु गुण कहे न जाएं तुम्हारे। भजन
प्रभु गुण कहे न जाएं तुम्हारे। भजन
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
शायरी
शायरी
goutam shaw
রাধা মানে ভালোবাসা
রাধা মানে ভালোবাসা
Arghyadeep Chakraborty
कब बोला था / मुसाफ़िर बैठा
कब बोला था / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
प्रेम एक्सप्रेस
प्रेम एक्सप्रेस
Rahul Singh
तू तो होगी नहीं....!!!
तू तो होगी नहीं....!!!
Kanchan Khanna
तलाश
तलाश
Vandna Thakur
आज का महाभारत 2
आज का महाभारत 2
Dr. Pradeep Kumar Sharma
हाँ देख रहा हूँ सीख रहा हूँ
हाँ देख रहा हूँ सीख रहा हूँ
विकास शुक्ल
दीवानी कान्हा की
दीवानी कान्हा की
rajesh Purohit
कश्ती औऱ जीवन
कश्ती औऱ जीवन
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
আজ চারপাশ টা কেমন নিরব হয়ে আছে
আজ চারপাশ টা কেমন নিরব হয়ে আছে
Sukoon
वो कड़वी हक़ीक़त
वो कड़वी हक़ीक़त
पूर्वार्थ
बच कर रहता था मैं निगाहों से
बच कर रहता था मैं निगाहों से
Shakil Alam
मिलना तो होगा नही अब ताउम्र
मिलना तो होगा नही अब ताउम्र
Dr Manju Saini
#drarunkumarshastri
#drarunkumarshastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
यूॅं बचा कर रख लिया है,
यूॅं बचा कर रख लिया है,
Rashmi Sanjay
इन आँखों को भी अब हकीम की जरूरत है..
इन आँखों को भी अब हकीम की जरूरत है..
Tarun Garg
*संस्मरण*
*संस्मरण*
Ravi Prakash
"सुप्रभात "
Yogendra Chaturwedi
बाल कविता: मोर
बाल कविता: मोर
Rajesh Kumar Arjun
स्त्री एक रूप अनेक हैँ
स्त्री एक रूप अनेक हैँ
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
जिंदगी की सांसे
जिंदगी की सांसे
Harminder Kaur
Loading...