Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Jan 2017 · 1 min read

ये बेटियाँ हमारी

“ये बेटियाँ हमारी”

(22 12122 22 12122 बह्र की रचना)

ममता की जो है मूरत, समता की जो है सूरत।
वरदान है धरा पर, ये बेटियाँ हमारी।
मा बाप को रिझाके, ससुराल को सजाये।
दो दो घरों को जोड़े, ये बेटियाँ दुलारी।।

जो त्याग और तप की, प्रतिमूर्ति बन के सोहे।
निस्वार्थ प्रेम रस से, हृदयों को सींच मोहे।
परिवार के, मनों के, रिश्ते बनाये रखने।
वात्सल्य और करुणा, की खोल दे पिटारी।।

ख़ुशियाँ सदा खिलाती, दुख दर्द की दवा बन।
मन को रखे प्रफुल्लित, ठंडक जो दे हवा बन।
घर एकता में बाँधे, रिश्तों के साथ चल कर।
ममतामयी है बेटी, ये छाप है तिहारी।।

साबित किया है तुमने, हर क्षेत्र में तु आगे।
सम्मान हो या साहस, बेटों से दूर भागे।
लेती छलांग नभ से, खंगालती हो सागर।
तुम पर्वतों पे चढ़ती, अब ना रही बिचारी।।

सन्तान के, पिया के, सब कष्ट खुश हो लेती।
कन्धा मिला के चलती, पग पग में साथ देती।
जो एकबार थामा, वो हाथ छोड़ती ना।
तुमको नमन है बेटी, हर घर को तुम निखारी।।

1 Like · 351 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
परेशान देख भी चुपचाप रह लेती है
परेशान देख भी चुपचाप रह लेती है
Keshav kishor Kumar
उत्तम देह
उत्तम देह
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
उल्लास
उल्लास
Pt. Brajesh Kumar Nayak
हवाएँ
हवाएँ
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
नवम दिवस सिद्धिधात्री,
नवम दिवस सिद्धिधात्री,
Neelam Sharma
जिंदगी ना जाने कितने
जिंदगी ना जाने कितने
Ragini Kumari
दीपक माटी-धातु का,
दीपक माटी-धातु का,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
सत्यबोध
सत्यबोध
Bodhisatva kastooriya
मुझ पर इल्जाम लगा सकते हो .... तो लगा लो
मुझ पर इल्जाम लगा सकते हो .... तो लगा लो
हरवंश हृदय
■ आज का क़तआ (मुक्तक)
■ आज का क़तआ (मुक्तक)
*Author प्रणय प्रभात*
एक ही भूल
एक ही भूल
Mukesh Kumar Sonkar
परों को खोल कर अपने उड़ो ऊँचा ज़माने में!
परों को खोल कर अपने उड़ो ऊँचा ज़माने में!
धर्मेंद्र अरोड़ा मुसाफ़िर
जीवन जीते रहने के लिए है,
जीवन जीते रहने के लिए है,
Prof Neelam Sangwan
भूख
भूख
Neeraj Agarwal
"मनुष्य"
Dr. Kishan tandon kranti
*यह दौर गजब का है*
*यह दौर गजब का है*
Harminder Kaur
23/159.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/159.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
रामचरितमानस दर्शन : एक पठनीय समीक्षात्मक पुस्तक
रामचरितमानस दर्शन : एक पठनीय समीक्षात्मक पुस्तक
श्रीकृष्ण शुक्ल
व्यक्तिगत अभिव्यक्ति
व्यक्तिगत अभिव्यक्ति
Shyam Sundar Subramanian
धैर्य और साहस
धैर्य और साहस
ओंकार मिश्र
नारी तेरा रूप निराला
नारी तेरा रूप निराला
Anil chobisa
गरीबी
गरीबी
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
संभल जाओ, करता हूँ आगाह ज़रा
संभल जाओ, करता हूँ आगाह ज़रा
Buddha Prakash
डॉक्टर कर्ण सिंह से एक मुलाकात
डॉक्टर कर्ण सिंह से एक मुलाकात
Ravi Prakash
दया समता समर्पण त्याग के आदर्श रघुनंदन।
दया समता समर्पण त्याग के आदर्श रघुनंदन।
जगदीश शर्मा सहज
होलिडे-होली डे / MUSAFIR BAITHA
होलिडे-होली डे / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
लोगों को ये चाहे उजाला लगता है
लोगों को ये चाहे उजाला लगता है
Shweta Soni
ग़ज़ल
ग़ज़ल
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
प्रस्फुटन
प्रस्फुटन
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Loading...