Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Feb 2017 · 2 min read

ये कैसी देश की झाँकी है

ये कैसी देश की झाँकी है,
बदलाव अभी भी बाकी है ।
कुछ करके दिखलाना है,
सम्पूर्ण आजादी लाना है ।

पथभ्रष्ट हो गए हैं नेता,
जो देश को लूट के है खाता।
जो खुद दंगा फैलाता है,
और बाद में मलहम लगाता है।
ये कैसी,गंदी राजनीति है,
जो देश का खून पीती है
ये कैसी देश की झाँकी है,
बदलाव अभी भी बाकी है ।
कुछ करके दिखलाना है,
सम्पूर्ण आजादी लाना है ।

बिन माँ का बच्चा रोता है,
माता पिता बस बोझा है।
औरत की अस्मत बिकती है,
इनसान की कीमत सस्ती है।
रिश्ता पैसों से बनता है,
ये कैसी सभ्यता संस्कृति है।
ये कैसी देश की झाँकी है,
बदलाव अभी भी बाकी है।
कुछ करके दिखलाना है,
सम्पूर्ण आजादी लाना है।

गंगा मैली रोती है,
हवा बहुत प्रदूषित है।
फैली हुई महामारी है,
भ्रष्टाचार और लाचारी है।
नारी की इज्जत लुटती है,
प्रकृति फूट के रोती है।
ये कैसी देश की झाँकी है,
बदलाव अभी भी बाकी है।
कुछ करके दिखलाना है,
सम्पूर्ण आजादी लाना है।

निर्दोष शूली पर चढ़ता है,
अपराधी निर्भय हो घूमता है ।
कोट – कचहरी लम्बी चक्की है,
कानून के आँखों पर पट्टी है ।
न्याय जल्दी नहीं मिलता है,
ये कैसी संविधान की नीति है।
ये कैसी देश की झाँकी है,
बदलाव अभी भी बाकी है ।
कुछ करके दिखलाना है,
सम्पूर्ण आजादी लाना है ।

माना चाँद पर पहुँच गई बेटी,
फिर भी गर्भ में है मरती।
दहेज की भट्ठी में जलती,
भेद-भाव का दंश सहती।
जिस देश में नारी पूजी जाती है,
वहीं नारी की क्यों ऐसी स्थिति है?
ये कैसी देश की झाँकी है,
बदलाव अभी भी बाकी है।
कुछ करके दिखलाना है,
सम्पूर्ण आजादी लाना है।

क्या इसी दिन के लिए,
फाँसी पर चढ़े स्वतंत्रता सेनानी।
कितनों ने दे दी अपनी कुर्बानी।
क्या ऐसी ही भारत का सपना,
देखें थे नेहरू और गाँधी जी।
एक बार तो सोचो देशवासी,
होगी तुम्हें ग्लानि…… ।
ये कैसी देश की झाँकी है,
बदलाव अभी भी बाकी है ।
कुछ करके दिखलाना है,
सम्पूर्ण आजादी लाना है ।
—लक्ष्मी सिंह ?

Language: Hindi
2 Likes · 2 Comments · 12791 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
हम जाति से शुद्र नहीं थे. हम कर्म से शुद्र थे, पर बाबा साहब
हम जाति से शुद्र नहीं थे. हम कर्म से शुद्र थे, पर बाबा साहब
जय लगन कुमार हैप्पी
*हृदय की वेदना हर एक से कहना नहीं अच्छा (मुक्तक)*
*हृदय की वेदना हर एक से कहना नहीं अच्छा (मुक्तक)*
Ravi Prakash
जय माता दी -
जय माता दी -
Raju Gajbhiye
3107.*पूर्णिका*
3107.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
फूलों से हँसना सीखें🌹
फूलों से हँसना सीखें🌹
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
জীবনের অর্থ এক এক জনের কাছে এক এক রকম। জীবনের অর্থ হল আপনার
জীবনের অর্থ এক এক জনের কাছে এক এক রকম। জীবনের অর্থ হল আপনার
Sakhawat Jisan
उतरे हैं निगाह से वे लोग भी पुराने
उतरे हैं निगाह से वे लोग भी पुराने
सिद्धार्थ गोरखपुरी
संस्कार संयुक्त परिवार के
संस्कार संयुक्त परिवार के
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
■ संजीदगी : एक ख़ासियत
■ संजीदगी : एक ख़ासियत
*Author प्रणय प्रभात*
औरत
औरत
नूरफातिमा खातून नूरी
चुनाव का मौसम
चुनाव का मौसम
Dr. Pradeep Kumar Sharma
हां मैं दोगला...!
हां मैं दोगला...!
भवेश
"लट्टू"
Dr. Kishan tandon kranti
शब्दों मैं अपने रह जाऊंगा।
शब्दों मैं अपने रह जाऊंगा।
गुप्तरत्न
“ OUR NEW GENERATION IS OUR GUIDE”
“ OUR NEW GENERATION IS OUR GUIDE”
DrLakshman Jha Parimal
फितरत
फितरत
Dr.Priya Soni Khare
बिटिया  घर  की  ससुराल  चली, मन  में सब संशय पाल रहे।
बिटिया घर की ससुराल चली, मन में सब संशय पाल रहे।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
मेरी मायूस सी
मेरी मायूस सी
Dr fauzia Naseem shad
प्री वेडिंग की आँधी
प्री वेडिंग की आँधी
Anil chobisa
खेल खिलौने वो बचपन के
खेल खिलौने वो बचपन के
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
ये किस धर्म के लोग हैं
ये किस धर्म के लोग हैं
gurudeenverma198
*** आप भी मुस्कुराइए ***
*** आप भी मुस्कुराइए ***
Chunnu Lal Gupta
साहित्य मेरा मन है
साहित्य मेरा मन है
Harminder Kaur
चुभते शूल.......
चुभते शूल.......
Kavita Chouhan
तू इश्क, तू खूदा
तू इश्क, तू खूदा
लक्ष्मी सिंह
सुकून में जिंदगी है मगर जिंदगी में सुकून कहां
सुकून में जिंदगी है मगर जिंदगी में सुकून कहां
कवि दीपक बवेजा
........?
........?
शेखर सिंह
सरप्लस सुख / MUSAFIR BAITHA
सरप्लस सुख / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
वे वादे, जो दो दशक पुराने हैं
वे वादे, जो दो दशक पुराने हैं
Mahender Singh
मुझ को अब स्वीकार नहीं
मुझ को अब स्वीकार नहीं
Surinder blackpen
Loading...