**यह क्या कम है**
***यह क्या कम है***
लाखो योनियां भटक कर।
तन मानव का पाया।
हे ईश्वर उपकार तेरा।
मेरा सुंदर संसार सजाया।।
*** यह क्या कम है ***!
क्यो करूं शिकायते तुमसे।
क्या नहीं दिया!
बुद्धि अपार,ज्ञान का भंडार।
कमी मेरी,
मै ही खोज न पाया।।
बार बार मन को मेरे,
तुमने आभास कराया।।
*** यह क्या कम है***
राजेश व्यास अनुनय