**यही है प्यार यही है प्यार——-****””””!!!
गली में तेरी आना ,करके रोज बहाना।
नजरों से नजरें मिलाना,पलके तुरत झुकाना।
दिल में हलचल मच जाना।
यही है प्यार ,यही है प्यार ,यही है प्यार ,यही है प्यार।।
करती आंखें ही बाते, दिल से दिल की मुलाकातें।
लब तो कुछ न बोले, हृदय प्रीत रस घोले।
कटती नहीं फिर तो रातें, खुद जगते तुम्हें जगाते।
रहता “”अनुनय”” सुबह का इंतजार।।
यही है प्यार, यही है प्यार ,यही है प्यार, यही है प्यार।।
मेल जोल जब बढ़ता,रिश्ता जोर पकड़ता।
नशा यह ऐसा चढ़ता,नहीं उतारे उतरता।
तब दिन वह है आता,गठबंधन बंध जाता।
जीवन में आए बहार।।
यही है प्यार ,यही है प्यार, यही है प्यार, यही है प्यार।।
राजेश व्यास अनुनय