Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Jan 2017 · 2 min read

मैं बेटी

मैं बेटी
दो घरों की शान।
फिरभी अपनी नहीं पहचान।
माँ ,तुमने कितनी कोशिश की,
मैं इस दुनिया में ना आऊँ।
न जाने कितनी साजिश की,
मैं कली,न फूल बन खिलखिलाऊँ ।
मैं तब भी आई।
बनकर तेरी अनचाही संतान।
हर रोज़ तरसती रही,
सबसे पाने को थोडा सा मान।
तूने सारा लाड़ भैया पर लुटाया।
उसको दी सारी खुशियाँ।
मेरा मन फिर भी मुस्कुराया।
उसके खिलौने से छुप छुप कर खेली मैं।
रातों को चुपके से आँखों को भिंगो ली मैं।
बड़ी तमन्ना थी कुछ बनने की,
एक नया इतिहास रचने की।
तुमको मेरा साथ न भाया।
कच्ची उम्र में ही कर दिया पराया।
नया घर,नए लोग,नए रिश्ते मिले।
पर नफ़रत सबसे एकजैसे ही मिले।
मुझको रोज़ दहेज़ के ताने मिले।
मुझे सताने के कई उनको बहाने मिले।
मैं तो तेरी ही परछाई थी।
मेरी कोख में भी कली ही आई थी।
रोक रहे थे सब उसको खिलने से।
दूर न हो जाऊँ पहले ही मिलने से।
मैं लाना चाहती थी उसको इस संसार में।
बतलाती की तू है लाखो,हज़ार में।
मैं कर लेती उसको जी भर के प्यार।
लूटा देती अपने बचपन का भी दुलार।
पर शायद ये मुमकिन न होगा।
अच्छा है,जीना तेरे बिन न होगा।
चलो एक साथ दम तोड़ते हैं।
इस बेरहम दुनिया को एकसाथ छोड़ते हैं।
दहेज़ की भूख,तेरे आने की खबर ने
मुझे अग्नि में झोंक दिया है।
तेरे ही पिता ने तुझे मेरी गोद
में खेलने से रोक दिया है।
तिल तिल जलने से बेहतर
एक बार जल जाना अच्छा।
हर ख्वाहिश मारने से बेहतर
एक बार मर जाना अच्छा।
अब जाती हूँ इस दुनिया से…..
अगर भगवान मिला तो बस…..
एक दुआ मांगूंगी
अगले जनम मुझे बेटी न बनाना।
दहेज़ की आग में मुझे न जलाना।
एक और बेटी की माँ मुझको न बनाना।
अलविदा…………..

1069 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
हमेशा सच बोलने का इक तरीका यह भी है कि
हमेशा सच बोलने का इक तरीका यह भी है कि
Aarti sirsat
ग़म-ए-दिल....
ग़म-ए-दिल....
Aditya Prakash
*पहले घायल करता तन को, फिर मरघट ले जाता है (हिंदी गजल)*
*पहले घायल करता तन को, फिर मरघट ले जाता है (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
समय
समय
Neeraj Agarwal
#ग़ज़ल-
#ग़ज़ल-
*Author प्रणय प्रभात*
माँ
माँ
The_dk_poetry
विवाह रचाने वाले बंदर / MUSAFIR BAITHA
विवाह रचाने वाले बंदर / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
कागज़ की नाव सी, न हो जिन्दगी तेरी
कागज़ की नाव सी, न हो जिन्दगी तेरी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
शोख- चंचल-सी हवा
शोख- चंचल-सी हवा
लक्ष्मी सिंह
शेष
शेष
Dr.Priya Soni Khare
दोहा-सुराज
दोहा-सुराज
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
पानी की खातिर
पानी की खातिर
Dr. Kishan tandon kranti
मेरे भी थे कुछ ख्वाब
मेरे भी थे कुछ ख्वाब
Surinder blackpen
होश खो देते जो जवानी में
होश खो देते जो जवानी में
Dr Archana Gupta
समंदर
समंदर
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
ब्रह्मांड के विभिन्न आयामों की खोज
ब्रह्मांड के विभिन्न आयामों की खोज
Shyam Sundar Subramanian
डीजे
डीजे
Dr. Pradeep Kumar Sharma
दवा दारू में उनने, जमकर भ्रष्टाचार किया
दवा दारू में उनने, जमकर भ्रष्टाचार किया
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
🌹 वधु बनके🌹
🌹 वधु बनके🌹
सुरेश अजगल्ले 'इन्द्र '
सीपी में रेत के भावुक कणों ने प्रवेश किया
सीपी में रेत के भावुक कणों ने प्रवेश किया
ruby kumari
शमा से...!!!
शमा से...!!!
Kanchan Khanna
ऊँचे जिनके कर्म हैं, ऊँची जिनकी साख।
ऊँचे जिनके कर्म हैं, ऊँची जिनकी साख।
डॉ.सीमा अग्रवाल
आओ ...
आओ ...
Dr Manju Saini
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
कोई गुरबत
कोई गुरबत
Dr fauzia Naseem shad
2549.पूर्णिका
2549.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
परिवर्तन विकास बेशुमार
परिवर्तन विकास बेशुमार
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
दिवाली मुबारक नई ग़ज़ल विनीत सिंह शायर
दिवाली मुबारक नई ग़ज़ल विनीत सिंह शायर
Vinit kumar
मन्नत के धागे
मन्नत के धागे
Dr. Mulla Adam Ali
జయ శ్రీ రామ...
జయ శ్రీ రామ...
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
Loading...