Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Jan 2017 · 2 min read

मेरे 20 सर्वश्रेष्ठ दोहे

ग़ज़ल कहूँ तो मैं ‘असद’, मुझमे बसते ‘मीर’
दोहा जब कहने लगूँ, मुझमे संत ‘कबीर’ // 1. //

युग बदले, राजा गए, गए अनेकों वीर
अजर-अमर है आज भी, लेकिन संत कबीर // 2. //

ध्वज वाहक मैं शब्द का, हरूँ हिया की पीर
ऊँचे सुर में गा रहा, मुझमे संत कबीर // 3. //

काँधे पर बेताल-सा, बोझ उठाये रोज़
प्रश्नोत्तर से जूझते, नए अर्थ तू खोज // 4. //

विक्रम तेरे सामने, वक़्त बना बेताल
प्रश्नोत्तर के द्वन्द्व में, जीवन हुआ निढाल // 5. //

विक्रम-विक्रम बोलते, मज़ा लेत बेताल
काँधे पर लादे हुए, बदल गए सुरताल // 6. //

एक दिवस बेताल पर, होगी मेरी जीत
विक्रम की यह सोचते, उम्र गई है बीत // 7. //

महानगर ने खा लिए, रिश्ते-नाते ख़ास
सबके दिल में नक़्श हैं, दर्द भरे अहसास // 8. //

रेखाओं को लाँघकर, बच्चे खेलें खेल
बंटवारे को तोड़ती, छुक-छुक करती रेल // 9. //

चिन्तन, मन्थन ही रहा, भीतर एक महायुद्ध
दुविधा में वह पार्थ थे, या सन्यासी बुद्ध // 10. //

सच को आप छिपाइए, करिये वाद-विवाद
नैतिकता को त्यागकर, हो जाओ आबाद // 11. //

वहाँ न कुछ भी शेष है, जहाँ गया इंसान
पृथ्वी पर संकट बना, प्रगतिशील विज्ञान // 12. //

अजगर डूबे जश्न में, मारा एक भुजंग
सेक सियासी रोटियाँ, जीते सभी दबंग // 13. //

कितने मारे ठण्ड ने, मेरे शम्भूनाथ
उत्तर सभ्य समाज से, मांग रहा फुटपाथ // 14. //

गीता में श्री कृष्ण ने, कही बात गंभीर
औरों से दुनिया लड़े, लड़े स्वयं से वीर //15. //

हथियारों की होड़ से, विश्व हुआ भयभीत
रोज़ परीक्षण गा रहे, बरबादी के गीत //16.//

महँगी रोटी-दाल है, मुखिया तुझे सलाम
पूछे कौन ग़रीब को, इज़्ज़त भी नीलाम //17.//

महँगाई प्रतिपल बढे, कैसे हों हम तृप्त
कलयुग का अहसास है, भूख-प्यास में लिप्त //18.//

सबका खेवनहार है, एक वही मल्लाह
हिंदी में भगवान है, अरबी में अल्लाह // 19. //

होता आया है यही, अचरज की क्या बात
सच की ख़ातिर आज भी, ज़हर पिए सुकरात // 20.//

Language: Hindi
5 Likes · 3 Comments · 5735 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
"यादें"
Dr. Kishan tandon kranti
अनघड़ व्यंग
अनघड़ व्यंग
DR ARUN KUMAR SHASTRI
23/72.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/72.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
दूजी खातून का
दूजी खातून का
Satish Srijan
*चार दिन को ही मिली है, यह गली यह घर शहर (वैराग्य गीत)*
*चार दिन को ही मिली है, यह गली यह घर शहर (वैराग्य गीत)*
Ravi Prakash
अच्छा लगने लगा है !!
अच्छा लगने लगा है !!
गुप्तरत्न
विश्व कप
विश्व कप
Pratibha Pandey
*ऋषि नहीं वैज्ञानिक*
*ऋषि नहीं वैज्ञानिक*
Poonam Matia
इन बादलों की राहों में अब न आना कोई
इन बादलों की राहों में अब न आना कोई
VINOD CHAUHAN
* अवधपुरी की ओर *
* अवधपुरी की ओर *
surenderpal vaidya
वो और राजनीति
वो और राजनीति
Sanjay ' शून्य'
■ क़तआ (मुक्तक)
■ क़तआ (मुक्तक)
*Author प्रणय प्रभात*
नव उल्लास होरी में.....!
नव उल्लास होरी में.....!
Awadhesh Kumar Singh
💐प्रेम कौतुक-273💐
💐प्रेम कौतुक-273💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
*सवा लाख से एक लड़ाऊं ता गोविंद सिंह नाम कहांउ*
*सवा लाख से एक लड़ाऊं ता गोविंद सिंह नाम कहांउ*
Harminder Kaur
रिश्ते चाहे जो भी हो।
रिश्ते चाहे जो भी हो।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
तेरे दिल में कब आएं हम
तेरे दिल में कब आएं हम
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
वफ़ाओं का सिला कोई नहीं
वफ़ाओं का सिला कोई नहीं
अरशद रसूल बदायूंनी
पहला खत
पहला खत
Mamta Rani
अँधेरे में नहीं दिखता
अँधेरे में नहीं दिखता
Anil Mishra Prahari
बीतल बरस।
बीतल बरस।
Acharya Rama Nand Mandal
इक शाम दे दो. . . .
इक शाम दे दो. . . .
sushil sarna
भाई बहिन के त्यौहार का प्रतीक है भाईदूज
भाई बहिन के त्यौहार का प्रतीक है भाईदूज
gurudeenverma198
माँ महान है
माँ महान है
Dr. Man Mohan Krishna
सम्मान
सम्मान
Paras Nath Jha
तू तो होगी नहीं....!!!
तू तो होगी नहीं....!!!
Kanchan Khanna
ग़ज़ल/नज़्म - ये प्यार-व्यार का तो बस एक बहाना है
ग़ज़ल/नज़्म - ये प्यार-व्यार का तो बस एक बहाना है
अनिल कुमार
तेरी जुस्तुजू
तेरी जुस्तुजू
Shyam Sundar Subramanian
मैं पढ़ने कैसे जाऊं
मैं पढ़ने कैसे जाऊं
Anjana banda
न पूछो हुस्न की तारीफ़ हम से,
न पूछो हुस्न की तारीफ़ हम से,
Vishal babu (vishu)
Loading...