Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Apr 2017 · 4 min read

मेरी बारी

शुन्य मे निहारती निभा की आखें अपने छोटे पोता पोती की याद मे सूजती जा रही है जो उससे बहुत दुर चले गए है। अपने छोटे बेटे बहु की याद मे दुखी हो रही थी।
सोचती थी मैने उसका इतना किया, मगर उसने मुझे इसका क्या सिला दिया। हर वक्त उसकी गलतियो पर पर्दा डालती रहती थी।
जब छोटी बहु उसके पास रहती थी तो निभा उसके लिए बड़ी बहु से लड़ती रहती थी। मगर उसकी छोटी बहु ने कभी उसकी इज्जत नहीं की , झड़क देती थी पल मे, वो बेचारी निभा तो डर डर के रहती थी छोटी बहु से।
अपनी जिन्दगी का हिसाब लगा रही थी वो आज।
हमने तो कभी ऐसा व्यवहार नही किया था अपनी सास से।
कैसे वो छोटी सी उम्र मे ब्याह के आई थी गॉव मे,
कोई समझ नही कोई अनुभव नही , जो सास ने बता दिया वो ही कर लिया। जो समझा दिया वो ही समझ
लिया। अपना तो जैसे कोई तर्क ही नही था उसके पास सास ननंद से डर डर के रहती थी वो। खाने मे भी देर हो जाती थी उसे लेकिन उसने कभी कोई शिकायत नहीं की थी। सबसे पहले उठना आखिर मे सोना और आखिर मे ही खाना।
फिर भी सास ननंद की तानो की टोकरी उसके सिर पर रखी होती थी। सारा दिन काम मे थक कर जब वो पलंग पर लेटती थी तब यही सोचती थी ससुराल इसे ही कहते है क्या। माँ ने तो कुछ और ही कहा था ।
बेटी वहॉ सब तुझे प्यार करेगे. तुझे रानी बना कर रखेगे। पर यहॉ तो अपनी जिन्दगी अपनी नही।
ना ही वो ये कह सकती है कि मुझे ये चिज खानी है या मुझे ये चाहिए है
जब उसके पति की इच्छा शहर मे रहने की हुई तो उसने शहर मे मकान बनवा लिया। और वो अपने पति और बच्चो के साथ शहर आ गई।
सोचा अब सुख के दिन आ जाएगे। लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजुर था।
यहॉ आके उसका पति पीने लगा। जिससे वो और परेशान हो गई। उसका पति अब खर्चा भी कम देने लगा। बच्चो पर खर्च न कर अपने पीने खाने मे खर्च करने लगा।
निभा सोचती गॉव मे कम से कम पीते तो न थ। माँ का पुरा डर था। मगर अब यहॉ आके आजादी मिल गई। अब वो कुछ बोलती तो दोनो मे झगड़े होने लगते। झगड़े से बचती वो अब चुप ही रहने लगी। उसने तो जैसे अपने होठ सिल से लिए थे।
और काम धंधा भी खत्म हो गया।
निभा का अब हाथ तंग रहने लगा। ऐसा कई साल चला।
लेकिन जिन्दगी मे छाया अन्घेरा अब छटने लगा था।
उसके दोनो बेटे बड़े हो रहे थे। धीरे धीरे दोनो बेटो ने अपना व्यवसाय कर लिया। काम अच्छा चल पड़ा।
अब सब ठीक हो गया था पहले से। उजड़ा घर फिर से बस गया था।
बेटो के सहारे दिन कट जाएगे पर क्या पता था बहुए आकर ये दिन दिखाएगी।
बड़ी बहु आई तो साधारन सी जिन्दगी चल रही थी।
हा उनके बीच कभी कभार छोटी मोटी नोकझोक हो जाती थी, पर उनके बीच बहुत प्यार था।
ये तो हर घर मे ही होता है।
लेकिन छोटी बहु के आते ही घर का माहोल ही बदल गया। छोटी छोटी बाते बड़ा रुप धारन कर लेती थी।
बातो का मतलब गलत निकलने लगे । सबका नजरिया भी बदलने लगा।
मन मे भेद भाव ने जन्म ले लिया था। कई साल यु ही निकल गए।
एक दिन छोटी सी बात ने विकराल रुप ले लिया था।
नोबत थाने तक आ गई थी
छोटी बहु. की शर्मनाक हरकत पर वो कही मुहँ दिखाने लायक नही रहे थे। घर से निकलते वक्त ये सोचते थे कि कोई कुछ पुछेगा तो क्या जवाब देगे।
वो सोचते उसने तो हमें जेल में डलवाने की सोच ही ली थी। पर भगवान ने हमें बचा ही लिया। उनकी छोटी बेटी की सिफारिश पर वो इन झंझट से बच निकले थे। झगड़ो ने तो नाक कटवा ही दी थी। फैसले में छोटे बेटे बहु को घर व शहर छोड़ना पड़ा।
उसके छोटे बेटे का मन बिलकुल नही था घर परिवार छोड़ कर जाने का, पर पंचायत का फैसला था मानना पड़ा। सभी रो रहे थे जब वो जा रहे थे, कोई बाहर से तो कोई अन्दर से, खुश थी तो बस एक छोटी बहु जिसकी मर्जी से ये सब हुआ।
उनके जाने के बाद वो बेटे पोते पोति को याद करती रही।
सोच रही थी पहले सास से डरकर फिर पति से डर कर दिन गुजरे। अब बहुओ से डरकर दिन गुजरेगे।
हमारी तो बारी कभी आएगी ही नही।
अपनी सास की जिन्दगी से सबक लेती निभा की बड़ी बहु अभी से सर्तक रहने लगी
आज उसका पति भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने को तैयार है।और देवरानी ने तो दिन्दगी का पाठ पढ़ा ही दिया था। जिसे वो अपनी सहेली समझने लगी थी वो ही उसकी दुशमन बन गई थी।
उसकी देवरानी ने उसे सबके सामने निचा दिखाने व झुठा साबित करने मे कोई कसर नही छोड़ी थी।
सबके दिलो मे एक दुसरे के प्रति नफरत भरने की पुरी कोशिश की थी। पर दिलो मे प्यार इतना भरा था कि नफरत समा ही नही सकी।
वक्त ने निभा के आँसू तो सुखा दिए। मगर उसे आज भी अपनी बारी का इंतजार है। सिले हुए होठो को आज भी खुलने का इंतजार है।
और बड़ी बहु को अपने ऊपर सास के ऐतबार का इंतजार।

Language: Hindi
1 Like · 314 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बाबा साहब आम्बेडकर
बाबा साहब आम्बेडकर
Aditya Prakash
"मित्रता और मैत्री"
Dr. Kishan tandon kranti
कोशिश कर रहा हूँ मैं,
कोशिश कर रहा हूँ मैं,
Dr. Man Mohan Krishna
अपनों को दे फायदा ,
अपनों को दे फायदा ,
sushil sarna
होली पर
होली पर
Dr.Pratibha Prakash
एक समय के बाद
एक समय के बाद
हिमांशु Kulshrestha
हाथ पताका, अंबर छू लूँ।
हाथ पताका, अंबर छू लूँ।
संजय कुमार संजू
जंगल ही ना रहे तो फिर सोचो हम क्या हो जाएंगे
जंगल ही ना रहे तो फिर सोचो हम क्या हो जाएंगे
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
दो अपरिचित आत्माओं का मिलन
दो अपरिचित आत्माओं का मिलन
Shweta Soni
(12) भूख
(12) भूख
Kishore Nigam
* बातें मन की *
* बातें मन की *
surenderpal vaidya
यह ज़मीं है सबका बसेरा
यह ज़मीं है सबका बसेरा
gurudeenverma198
कहीं फूलों के किस्से हैं कहीं काँटों के किस्से हैं
कहीं फूलों के किस्से हैं कहीं काँटों के किस्से हैं
Mahendra Narayan
*रामपुर रजा लाइब्रेरी में सुरेंद्र मोहन मिश्र पुरातात्विक संग्रह : एक अवलोकन*
*रामपुर रजा लाइब्रेरी में सुरेंद्र मोहन मिश्र पुरातात्विक संग्रह : एक अवलोकन*
Ravi Prakash
रिश्तों की बंदिशों में।
रिश्तों की बंदिशों में।
Taj Mohammad
23/217. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/217. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
7. तेरी याद
7. तेरी याद
Rajeev Dutta
प्रेम उतना ही करो
प्रेम उतना ही करो
पूर्वार्थ
चाय की घूंट और तुम्हारी गली
चाय की घूंट और तुम्हारी गली
Aman Kumar Holy
राम तुम्हारे नहीं हैं
राम तुम्हारे नहीं हैं
Harinarayan Tanha
माना मैं उसके घर नहीं जाता,
माना मैं उसके घर नहीं जाता,
डी. के. निवातिया
मैं पापी प्रभु उर अज्ञानी
मैं पापी प्रभु उर अज्ञानी
कृष्णकांत गुर्जर
ख्वाहिशों की ना तमन्ना कर
ख्वाहिशों की ना तमन्ना कर
Harminder Kaur
💐प्रेम कौतुक-352💐
💐प्रेम कौतुक-352💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
शरद पूर्णिमा का चांद
शरद पूर्णिमा का चांद
Mukesh Kumar Sonkar
इश्क बाल औ कंघी
इश्क बाल औ कंघी
Sandeep Pande
सुविचार
सुविचार
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
हाय वो बचपन कहाँ खो गया
हाय वो बचपन कहाँ खो गया
VINOD CHAUHAN
एक ऐसा मीत हो
एक ऐसा मीत हो
लक्ष्मी सिंह
#लघुकथा-
#लघुकथा-
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...