Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Feb 2018 · 2 min read

मेरा मुरशिद

उस दर पर मैं कई बार गया
उस दर पर मुरशिद रहता था
वह ज्ञान का दीप जलाता था
मुस्काता था और गाता था
उस दर पर मै कई बार गया।

सच्चा सा इंसान था वह
जीवित सा आत्म ज्ञान था वह
वह अपने पास बैठाता था
मुस्काता था और गाता था
उस दर पर मैं कई बार गया।

वह सादगी की मूरत था
वह प्यारी सी एक सूरत था
वह प्रेम की झलक दिखाता था
मुस्काता था और गाता था
उस दर पर मैं कई बार गया।

वेंदो वाणी की शान था वह
गीता का आत्म ज्ञान था वह
वह मंत्र मुग्ध कर जाता था
मुस्काता था और गाता था
उस दर पर मै कई बार गया।

टूटे से घर में रहता था
छत को भी अम्बर कहता था
मुक्ति की राह बताता था
मुस्काता था और गाता था
उस दर पर मैं कई बार गया।

उसके भीतर क्रोद्घ न था
मद मत्सर और मोह न था
आनन्द का स्वाद चखाता था
मुस्काता था और गाता था
उस दर पर मै कई बार गया।

बातों ही बातों मे उसने
यह सोचा कि अब चलते हैं
बहुत हुआ जीवन दर्शन
निर्वाण की राह पकड़ते हैं
मुस्काते बन्द हुईं आंखें
आशीर्वाद मुख से निकला
वह चला गया हँसों के सम
पथ का निशान न शेष रहा।

किरणों में,गगन घटाओं में
उसकी प्यारी छवि रहती है
नदियों में,मस्त हवाओं में
उन्मादित हो कर कहती है
मत व्यर्थ करो इस जीवन
अपने अन्तस् को पहचानो
मत उलझो लहर विचारों से
तुम अपने आप को पहचानो।

विपिन

Language: Hindi
240 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सफ़र
सफ़र
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
कहानी। सेवानिवृति
कहानी। सेवानिवृति
मधुसूदन गौतम
रास्ते  की  ठोकरों  को  मील   का  पत्थर     बनाता    चल
रास्ते की ठोकरों को मील का पत्थर बनाता चल
पूर्वार्थ
साँसों का संग्राम है, उसमें लाखों रंग।
साँसों का संग्राम है, उसमें लाखों रंग।
Suryakant Dwivedi
माँ...की यादें...।
माँ...की यादें...।
Awadhesh Kumar Singh
सुनो पहाड़ की....!!! (भाग - ११)
सुनो पहाड़ की....!!! (भाग - ११)
Kanchan Khanna
"अस्थिरं जीवितं लोके अस्थिरे धनयौवने |
Mukul Koushik
पेड़ काट निर्मित किए, घुटन भरे बहु भौन।
पेड़ काट निर्मित किए, घुटन भरे बहु भौन।
विमला महरिया मौज
गज़ल (राखी)
गज़ल (राखी)
umesh mehra
तुमने दिल का कहां
तुमने दिल का कहां
Dr fauzia Naseem shad
12- अब घर आ जा लल्ला
12- अब घर आ जा लल्ला
Ajay Kumar Vimal
विचार
विचार
Godambari Negi
💐Prodigy Love-21💐
💐Prodigy Love-21💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
अपना कोई वजूद हो, तो बताना मेरे दोस्त।
अपना कोई वजूद हो, तो बताना मेरे दोस्त।
Sanjay ' शून्य'
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
पापा के परी
पापा के परी
जय लगन कुमार हैप्पी
पड़ जाएँ मिरे जिस्म पे लाख़ आबले 'अकबर'
पड़ जाएँ मिरे जिस्म पे लाख़ आबले 'अकबर'
Dr Tabassum Jahan
कैलाश मानसरोवर यात्रा (पुस्तक समीक्षा)
कैलाश मानसरोवर यात्रा (पुस्तक समीक्षा)
Ravi Prakash
सकारात्मकता
सकारात्मकता
Sangeeta Beniwal
جستجو ءے عیش
جستجو ءے عیش
Ahtesham Ahmad
धीरे धीरे बदल रहा
धीरे धीरे बदल रहा
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
हे राम तुम्हारे आने से बन रही अयोध्या राजधानी।
हे राम तुम्हारे आने से बन रही अयोध्या राजधानी।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
संस्कारों की पाठशाला
संस्कारों की पाठशाला
Dr. Pradeep Kumar Sharma
हाल ऐसा की खुद पे तरस आता है
हाल ऐसा की खुद पे तरस आता है
Kumar lalit
वफादारी का ईनाम
वफादारी का ईनाम
Shekhar Chandra Mitra
हुस्न और खूबसूरती से भरे हुए बाजार मिलेंगे
हुस्न और खूबसूरती से भरे हुए बाजार मिलेंगे
शेखर सिंह
*कुमुद की अमृत ध्वनि- सावन के झूलें*
*कुमुद की अमृत ध्वनि- सावन के झूलें*
रेखा कापसे
हम केतबो ठुमकि -ठुमकि नाचि लिय
हम केतबो ठुमकि -ठुमकि नाचि लिय
DrLakshman Jha Parimal
■ सार संक्षेप...
■ सार संक्षेप...
*Author प्रणय प्रभात*
हिंदी है पहचान
हिंदी है पहचान
Seema gupta,Alwar
Loading...