Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Jan 2018 · 4 min read

मुक्तक

मुक्तक

(1)
नज़र से जब नज़र मिलती नई रचती कहानी है |
कभी होती खुशी इनमें कभी दर्दे निशानी है |
ये अश्कों का समन्दर हैं कभी लहरें मचलती है –
सभी कहते इसे आँसू अजब इनकी कहानी है |

(2)

तड़पता दर्द से जब दिल निकल आते हैं ये आँसू |
खुशी परवान चढ़ती जब छलक जातेहैं ये आँसू |
हर एक भावों संग रह कर निभाते रिश्ता ए दिल ये-
न रखना भेद सुख – दुख का बता जाते हैं ये आँसू |

(3)

निकला नीर जभी आँखों से कहलाया खारा पानी |
व्यथा बढ़ी गहरायी पीड़ा बह आया खारा पानी |
आँसू नाम दिया है जग ने व्यथा भार हर लेता है –
धीर बंधाता हिम्मत देता गहराया खारा पानी |

(4)

दर्द हरदम जिगर में छिपाते रहे |
हार कर ज़िंदगी मुस्कुराते रहे |
ग़म नहीं है जफाएं मिली प्यार में –
हम वफाएं सनम से निभाते रहे |

(5)

ज़िंदगी का एक तुम्ही आधार हो |
नाँव हूँ मैं तुम मेरी पतवार हो |
तेरी चाहत में समायी हर खुशी –
तुम ही मेरी ज़िंदगी का सार हो ||

(6)

प्यार ही सच मानिये तो ज़िंदगी का सार है |
नफरते दिल से मिटाने का यही आधार है |
प्यार यदि होता न जग में तो मनुज रहता कहां –
प्यार जीवन प्यार ज्योति प्यार ही संसार है |

(7)

प्यार अहसास है जो रूह को महकाता है |
प्यार आधार है जो जिन्दगीबनाता है |
प्यार पूजा है इबादत है खुदाई सारी –
प्यार दुनिया को बसाता है और सजाता है |

(8)

बंद आँखो मे रम रहे हो तुम |
हर तरफ़ मुझको दिख रहे हो तुम |
धड़कनों के स्वरों मे बजते हो –
मेरे मन में महक रहे हो तुम |

(9)

नींद आँखो में नहीं दीद को तरसती हूँ |
मूँद पलके तेरे ख्वाबों में मैं सँवरती हूँ |
प्रेम के इत्र से तेरे मैं इस कदर भीगी –
दूर रह कर भी तेरे प्यार से महकती हूँ |

(10)
चैन पल – भर नहीं करार नहीं |
गुल खिले लाख पर बहार नहीं |
हर तरफ़ दिख रहे हो मधुसूदन –
बिन तेरे मेरा कुछ अधार नहीं |

(11)

सुनो खग बात मेरी पत्र पिय को जा जरा पहुँचा |
न कटते रात दिन अब तो उन्हे जा कर जरा बतला |
करूँ श्रंगार सोलह नित्य प्रति खुद को सँवारू मैं –
निहारूँ पंथ निश -दिन थक गये नैना जरा समझा |

(12)
अधर की लालिमा गुम है नयन पथरा रहे अब तो |
त्रषित मन जल रहा पिय बिन अधर कुम्हला रहे अबतो |
दिखा दो अब दरश प्रियतम विरह में जल रही हूँ मैं –
हुई है श्वांस गति धीमी बहुत घबरा रहे अब तो |

(13)

उड़ाने कल्पनाओं की भरा करता है मन मेरा |
गुलाबी नील अंबर को छुआ करता है मन मेरा |
कलम को पूजती हूँ मैं सरस्वती की पुजारी हूँ –
करूँ साहित्य का सर्जन रटा करता है मन मेरा |

(14)
दिखाये पथ सदा लेखन बुहारे रूप भारत का |
उजाला ज्ञान का भर दे निखारे रूप भारत का |
मिटा कर नफरते दिल की मिटा दे दहशतें सारी –
दिलों को प्रेम मय कर दें सँवारे रूप भारत का |

(15)
करूँ आराधना तेरी यही अरदास करती हूँ |
सदा हो हाथ तेरा शीश पर ये आस करती हूँ |
मैं खाली एक ‘मंजूषा’ थी विविध रंग भर दिये
तुमने-
तुम्हारी ही कृपा से संग सफलता वास करती है |

(16)
हल्दी चूना और नीर क्षीर,एक दूजे से जब मिलते हैं |
गुण दोष भुला देते अपने, एक नया रूप ले सजते
हैं |
इन जैसी ही मित्रता जहाँ ऐसा ही सच्चा प्रेम जहाँ –
होते सपने साकार वहाँ नित मंगल होते रहते है |

(17)

जीवन में खुशियाँ हों सुरभित हो दामन |
काव्य का मकरन्द झरे महक उठे उपवन |
ग्यान की अविरल धारा हो सदा प्रवाहित-
हम सब स्नान करें भीग जाए जन – मन |

(18)
काश्मीर की यह हरीतिमा नील गगन को चूम रही |
शोभित पर्वत सुंदर घाटी पवन बसंती झूम रही |
नीरव सन्नाटा गहराया क्यों सूनी ये नौका है –
श्वेत बर्फ सी शान्त झील दहशत में बहती घूम रही |

(19)
माँ की आन बान पर ये प्राण छोड़ जाऊँगा |
हर तरफ खुशी भरे निशान छोड़ जाऊँगा |
पाक हो य चीन अब नहीं रुकेंगे ये कदम –
दहशते मिटा के वो मकाम छोड़ जाऊँगा |

(20)

है भरत की भूमि भारत सिंघ ही जनती है ये |
गर्जना हुंकार से दस दिश गुंजा देती है ये |
सिर कटाने से नहीं डरता यहाँ का नौ जवां-
भारती माँ के चरण दुश्मन लहू रंगती है ये |

(21)
पाक के नापाक कदमों का नही है काम अब |
चीन की हर चाल का देना उचित है दाम अब |
आंच दहशत की धरा पर यूँ नही सुलगा यहाँ
मौन हैं कुछ सोंच कर वर्ना न हैं नाकाम अब |

(22)
हालते कश्मीर की सूरत बदलनी चाहिये |
दहशतों की बर्फ वादी से पिघलनी चाहिये |
वक्त ने बीते समय विष बीज जो बोया वहाँ –
वो शज़र उसकी जडे जड़ से उखड़नी चाहिये |

(23)

उम्मीदें हसरतें दिल की जुदा कैसे करे कोई |
वफाओं और जफाओं से भला कैसे बचे कोई |
मोहब्बत का अजब आलमकोई हँसता कोई रोता –
अजब है दासतां दिल की बयां कैसे करे कोई |

(24)

मथुरा में बसे श्याम काहे बिसराई|
सावन की रुत मोहे लागे हरजाई |
सूना है मधुवन तोहे झूलना पुकारे-
चाँद की चंदनियाँ है मोहे जराई |

(25)

तुम्हारे नेह के सावन में भीगा मन हुआ पावन |
तुम्हारी राधिका का मन बना निधिवन खिला आँगन |
नयन द्रग बिंदु झरते हैं सुमन कुम्हला गये सारे –
किया मथुरा गमन मोहन विरह में जल रहा तनमन |

(26)

धरा ने ओढ ली धानी चुनर सावन बरसता है |
उमंगो से भरा तन – मन बड़ा पावन सरसता है |
पिया के नाम की मेंहदी रचाई दोनो हाथो में –
महक ये प्यार की जिससे मेरा तन-मन महकता है |

(27)

घिरी घनघोर कारी बादरी सावन बरसता है |
बढाती पेंग झूला बादलों से बात करता है |
न चिंता न फिकर कोई मेरे बाबुल का है आँगन –
पिया के देश में सावन भि क्या ऐसे बरसता है ?

(28)

धरा ने ओढ ली धानी चुनर सावन बरसता है |
उमंगो से भरा तन – मन बड़ा पावन सरसता है |
पिया के नाम की मेंहदी रचाई दोनो हाथो में –
महक ये प्यार की जिससे मेरा तन-मन महकता है |

©®मंजूषाश्रीवास्तव

Language: Hindi
259 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मुद्रा नियमित शिक्षण
मुद्रा नियमित शिक्षण
AJAY AMITABH SUMAN
आसमाँ  इतना भी दूर नहीं -
आसमाँ इतना भी दूर नहीं -
Atul "Krishn"
बनारस के घाटों पर रंग है चढ़ा,
बनारस के घाटों पर रंग है चढ़ा,
Sahil Ahmad
*धन्य तुम मॉं, सिंह पर रहती सदैव सवार हो (मुक्तक)*
*धन्य तुम मॉं, सिंह पर रहती सदैव सवार हो (मुक्तक)*
Ravi Prakash
!!
!! "सुविचार" !!
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
* प्रभु राम के *
* प्रभु राम के *
surenderpal vaidya
एक कविता उनके लिए
एक कविता उनके लिए
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
बदल लिया ऐसे में, अपना विचार मैंने
बदल लिया ऐसे में, अपना विचार मैंने
gurudeenverma198
बॉलीवुड का क्रैज़ी कमबैक रहा है यह साल - आलेख
बॉलीवुड का क्रैज़ी कमबैक रहा है यह साल - आलेख
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
बासी रोटी...... एक सच
बासी रोटी...... एक सच
Neeraj Agarwal
💐प्रेम कौतुक-371💐
💐प्रेम कौतुक-371💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
हाय री गरीबी कैसी मेरा घर  टूटा है
हाय री गरीबी कैसी मेरा घर टूटा है
कृष्णकांत गुर्जर
*मै भारत देश आजाद हां*
*मै भारत देश आजाद हां*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
दुःख इस बात का नहीं के तुमने बुलाया नहीं........
दुःख इस बात का नहीं के तुमने बुलाया नहीं........
shabina. Naaz
देकर हुनर कलम का,
देकर हुनर कलम का,
Satish Srijan
उसका चेहरा उदास था
उसका चेहरा उदास था
Surinder blackpen
One fails forward toward success - Charles Kettering
One fails forward toward success - Charles Kettering
पूर्वार्थ
"तवा"
Dr. Kishan tandon kranti
दिल जल रहा है
दिल जल रहा है
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
🌱कर्तव्य बोध🌱
🌱कर्तव्य बोध🌱
सुरेश अजगल्ले 'इन्द्र '
जिसने अस्मत बेचकर किस्मत बनाई हो,
जिसने अस्मत बेचकर किस्मत बनाई हो,
Sanjay ' शून्य'
प्रियवर
प्रियवर
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
- मर चुकी इंसानियत -
- मर चुकी इंसानियत -
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
अनुभव
अनुभव
डॉ०प्रदीप कुमार दीप
#दोहा-
#दोहा-
*Author प्रणय प्रभात*
आहत न हो कोई
आहत न हो कोई
Dr fauzia Naseem shad
श्री राम राज्याभिषेक
श्री राम राज्याभिषेक
नवीन जोशी 'नवल'
बच्चे
बच्चे
Dr. Pradeep Kumar Sharma
पराठों का स्वर्णिम इतिहास
पराठों का स्वर्णिम इतिहास
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
पुच्छल दोहा
पुच्छल दोहा
सतीश तिवारी 'सरस'
Loading...