मुक्तक — बैठे है — इंतजार में — वे आएंगे ।
मुक्तक (१)
बैठे हैं इंतजार में- वे आएंगे।
किया है वादा- वादा निभाएंगे।
न छोड़ेंगे आस- कभी तो आएंगे पास।
कैसे गुजरे पल- मिलने पर बताएंगे।।
——————————–++++++!
(२)
ऐतबार है ,इकरार है, किया जो प्यार है।
मांगता मन्नते दिल हमारा, बार बार है।
रहे जोड़ी सलामत,है एक दूसरे की अमानत।
प्यार से ही तो, जीवन होता गुलजार है।।
#########₹₹₹₹₹₹₹₹₹#######!
राजेश व्यास अनुनय