Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Nov 2020 · 1 min read

माया मिली न राम

हासिल उसको ही हुआ, जिसने किया तलाश।
मेहनत से मुमकिन हुआ, पतझड़ में मधुमास।।

पत्थर भी पिघले वहाँ, जहाँ प्रेम की आग।
जला न जो इस अगिन में, उसके फूटे भाग।।

नीरस हैं वे सब हृदय, जगी न जिनमें प्रीत।
उनको ही फीके लगें , नारायण के गीत।।

राम राम जपते रहे , हुए नहीं निष्काम।
मन माया छाया रही, माया मिली न राम।।

एकहिं नाव सवार जो, सकुशल उतरा पार।
जो दो दो नौका चढ़ा, डूब गया मझधार।।

अपने अनुचित कर्म का, तनिक नहीं अफसोस।
बुरे हश्र पर दे रहे, नारायण को दोष।।

जो औरन की फटी पर , टाँक रहे पैबंद।
ऐसे उत्तम चरित के , लोग जगत में चंद।।

पत्थर था पिघला नहीं, बुझ गयी सारी आग।
सोया रिसना रीझना, जागा मन बैराग।।

जो लातन के भूत हैं, सरल न समुझें बात।
मेधा उनकी खोलती, नारायण की लात।।

मित्र मिला जब मित्र से, दिखा अजब ये हाल।
दोनों थे पहने कबच, ओढ़े नकली खाल।।

दिल इतना खेला गया, सीख गया सब खेल।
बोझ हुए रिश्ते मगर, सकुशल रहा कढ़ेल।।

संजय नारायण

Language: Hindi
4 Likes · 1212 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अरुणोदय
अरुणोदय
Manju Singh
मैंने रात को जागकर देखा है
मैंने रात को जागकर देखा है
शेखर सिंह
हरियाणा दिवस की बधाई
हरियाणा दिवस की बधाई
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
छोड़ दूं क्या.....
छोड़ दूं क्या.....
Ravi Ghayal
Rap song 【4】 - पटना तुम घुमाया
Rap song 【4】 - पटना तुम घुमाया
Nishant prakhar
*वरिष्ठ नागरिक (हास्य कुंडलिया)*
*वरिष्ठ नागरिक (हास्य कुंडलिया)*
Ravi Prakash
💐प्रेम कौतुक-257💐
💐प्रेम कौतुक-257💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
ਕੁਝ ਕਿਰਦਾਰ
ਕੁਝ ਕਿਰਦਾਰ
Surinder blackpen
आए गए महान
आए गए महान
Dr MusafiR BaithA
2946.*पूर्णिका*
2946.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
जीवन अप्रत्याशित
जीवन अप्रत्याशित
पूर्वार्थ
"वक्त के साथ"
Dr. Kishan tandon kranti
चंद्रयान-3 / (समकालीन कविता)
चंद्रयान-3 / (समकालीन कविता)
ईश्वर दयाल गोस्वामी
ये ज़िंदगी
ये ज़िंदगी
Shyam Sundar Subramanian
बाबा महादेव को पूरे अन्तःकरण से समर्पित ---
बाबा महादेव को पूरे अन्तःकरण से समर्पित ---
सिद्धार्थ गोरखपुरी
*कालरात्रि महाकाली
*कालरात्रि महाकाली"*
Shashi kala vyas
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
जोशीला
जोशीला
RAKESH RAKESH
एक ही दिन में पढ़ लोगे
एक ही दिन में पढ़ लोगे
हिमांशु Kulshrestha
मजबूरी तो नहीं
मजबूरी तो नहीं
Mahesh Tiwari 'Ayan'
प्यार और विश्वास
प्यार और विश्वास
Harminder Kaur
पूछूँगा मैं राम से,
पूछूँगा मैं राम से,
sushil sarna
आंखों में भरी यादें है
आंखों में भरी यादें है
Rekha khichi
सियासी खेल
सियासी खेल
AmanTv Editor In Chief
मैंने फत्ते से कहा
मैंने फत्ते से कहा
Satish Srijan
संगति
संगति
Buddha Prakash
■ लघुकथा....
■ लघुकथा....
*Author प्रणय प्रभात*
और मौन कहीं खो जाता है
और मौन कहीं खो जाता है
Atul "Krishn"
वक्त गर साथ देता
वक्त गर साथ देता
VINOD CHAUHAN
आप खुद से भी
आप खुद से भी
Dr fauzia Naseem shad
Loading...