Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Nov 2018 · 1 min read

माँ

गीत लिखूँ या ग़ज़ल लिखूँ अंगार या कि श्रृंगार लिखूँ।
समझ नहीं आ रहा मुझे बोलो! मैं क्या इस बार लिखूँ?
पहले मैंने सोचा मैं वात्सल्य हृदय का प्यार लिखूँ।
फिर विचार मन में आया जाड़े की ठिठुरती रात लिखूँ॥

सर्दी जुक़ाम से बचने की खातिर प्यार की डाँट लिखूँ।
माँ की ममता के समक्ष रोगों की क्या औक़ात लिखूँ॥
मुझको सफल बनाने की उनकी प्रेरक शुरुआत लिखूँ।
हँसी लिखूँ या दर्द लिखूँ या फिर स्नेहिल हालात लिखूँ॥

त्यागमयी सम्पूर्ण समर्पण का अपना प्रतिरूप लिखूँ।
या माँ की ममता में उसकी छाँव लिखूँ या धूप लिखूँ॥
माँ के हाथों की बनी दाल रोटी का पहले स्वाद लिखूँ।
या उनके आँचल में खुद को हो जाना आबाद लिखूँ॥

जीवन के संघर्षों की खातिर उनकी हर सीख लिखूँ।
या फिर उन्हें पवित्र पुराण और गीता के सरीख लिखूँ॥
मेरी हर नस नस से वाकिफ़ होने पर हैरान लिखूँ।
या फिर मेरी नब्ज़ पकड़ने की उनकी पहचान लिखूँ।।

शब्दों की परिपाटी पे मैं कोई गीत और आसान लिखूँ,
माँ तुझे समर्पित मैं अपना सारा जीवन औ जान लिखूँ।
माँ! तेरी महिमा का शब्दों में कैसे मैं गुणगान लिखूँ?
तेरी ख़ातिर लहू का हर क़तरा क़तरा क़ुर्बान लिखूँ।।

©रोली शुक्ला

ग्रेटर नोएडा

6 Likes · 27 Comments · 1076 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अदरक वाला स्वाद
अदरक वाला स्वाद
दुष्यन्त 'बाबा'
"अहसास के पन्नों पर"
Dr. Kishan tandon kranti
जय रावण जी / मुसाफ़िर बैठा
जय रावण जी / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
कितनी अजब गजब हैं ज़माने की हसरतें
कितनी अजब गजब हैं ज़माने की हसरतें
Dr. Alpana Suhasini
जन्म नही कर्म प्रधान
जन्म नही कर्म प्रधान
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
जिन्दगी मे एक बेहतरीन व्यक्ति होने के लिए आप मे धैर्य की आवश
जिन्दगी मे एक बेहतरीन व्यक्ति होने के लिए आप मे धैर्य की आवश
पूर्वार्थ
"साफ़गोई" ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
मैं उसका ही आईना था जहाँ मोहब्बत वो मेरी थी,तो अंदाजा उसे कह
मैं उसका ही आईना था जहाँ मोहब्बत वो मेरी थी,तो अंदाजा उसे कह
AmanTv Editor In Chief
2498.पूर्णिका
2498.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
चूड़ियाँ
चूड़ियाँ
लक्ष्मी सिंह
आने वाला कल दुनिया में, मुसीबतों का पल होगा
आने वाला कल दुनिया में, मुसीबतों का पल होगा
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
देवतुल्य है भाई मेरा
देवतुल्य है भाई मेरा
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मन्नत के धागे
मन्नत के धागे
Dr. Mulla Adam Ali
आपको देखते ही मेरे निगाहें आप पर आके थम जाते हैं
आपको देखते ही मेरे निगाहें आप पर आके थम जाते हैं
Sukoon
इश्क वो गुनाह है
इश्क वो गुनाह है
Surinder blackpen
मैं हिंदी में इस लिए बात करता हूं क्योंकि मेरी भाषा ही मेरे
मैं हिंदी में इस लिए बात करता हूं क्योंकि मेरी भाषा ही मेरे
Rj Anand Prajapati
इस दरिया के पानी में जब मिला,
इस दरिया के पानी में जब मिला,
Sahil Ahmad
आप जब खुद को
आप जब खुद को
Dr fauzia Naseem shad
*पिता (दोहा गीतिका)*
*पिता (दोहा गीतिका)*
Ravi Prakash
जीवन मंत्र वृक्षों के तंत्र होते हैं
जीवन मंत्र वृक्षों के तंत्र होते हैं
Neeraj Agarwal
बेशर्मी से रात भर,
बेशर्मी से रात भर,
sushil sarna
Exhibition
Exhibition
Bikram Kumar
// लो फागुन आई होली आया //
// लो फागुन आई होली आया //
Surya Barman
"एडिटर्स च्वाइस"
*Author प्रणय प्रभात*
भाव
भाव
Sanjay ' शून्य'
तूझे क़ैद कर रखूं ऐसा मेरी चाहत नहीं है
तूझे क़ैद कर रखूं ऐसा मेरी चाहत नहीं है
Keshav kishor Kumar
हमसफ़र
हमसफ़र
अखिलेश 'अखिल'
हैं राम आये अवध  में  पावन  हुआ  यह  देश  है
हैं राम आये अवध में पावन हुआ यह देश है
Anil Mishra Prahari
हुनर है झुकने का जिसमें दरक नहीं पाता
हुनर है झुकने का जिसमें दरक नहीं पाता
Anis Shah
गीत
गीत
Shiva Awasthi
Loading...