Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 May 2017 · 2 min read

माँ (मदर्स डे पर)

????
आम आदमी या ईश्वर अवतार,
माँ के दूध का सब कर्जदार।
माँ के छाती से निकला दूध,
जीवनदायिनी अमृत की बूँद।
?
माँ जीवन की शुरुआत पहली,
माँ ही अन्तिम शरण स्थली।
प्रथम प्यार,अहसास पहली,
माँ पीड़ा का अल्फाज पहली।
?
माँ जीवन का प्रथम अध्यापक,
माँ सुख दुःख में सदा सहायक।
माँ प्रथम मित्र,ज्ञान का दीपक,
माँ कठिन राह का पथ प्रकाशक।
?
माँ शब्द है सबसे प्यारा,
माँ में पूरा ब्रह्माण्ड समाया।
माँ शब्द स्वयं में पूर्णता,
माँ शब्द में शीतल पवित्रता।
?
माँ शब्द बीज सा छोटा,
बरगद की तरह विशाल।
माँ शब्द सबसे सुखद,
हृदयस्पर्शी,कवच व ढाल।
?
ईश्वर हर जगह पहुंच नहीं पाया,
इसलिए उसने माँ को बनाया।
स्वयं भी मातृत्व सुख को पाने,
बच्चा बन माँ के गोद में आया।
?
माँ से जीवन ही नहीं साँसों का नाता,
गर्भ में ही जीवन डोर बँध जाता।
माँ-बच्चो में खास बंधन होता,
जो जीवन प्रयत्न कभी खत्म नहीं होता।
?
माँ का कोख है एक देवालय,
जिसमें शिशु बढ़ता है निर्भय।

?
माँ का आँचल सुरक्षित ममत्व भरा,
माँ अंक में बचपन निश्चिंत हुआ बड़ा।
प्रेम,दया व वात्सल्य से भरा,
माँ का दिल है बहुत बड़ा।
?
माँ ब्रह्मा, विष्णु और महेश,
माँ में तीनों लोकों का समावेश।
माँ देवतुल्य,अति बहुमूल्य,
माँ का आज्ञाकारी प्रथम पूज्य गणेश।
?
माँ त्याग तपस्या की पराकाष्ठा,
प्रकृति सी माँ में सहनशीलता।
माँ के लिए सबकुछ है बच्चा,
माँ का प्यार है निस्वार्थ सच्चा।
?
माँ होती ईश्वर का वरदान,
माँ चलता फिरता भगवान।
माँ करती सबकुछ बलिदान,
माँ हर समस्या का समाधान।
?
माँ कर्तव्य की एक प्रतिमा,
माँ की ममता की कोई ना सीमा।
माँ के पास निस्वार्थ आत्मा,
माँ होती बिल्कुल परमात्मा।
?
माँ की क्रोध में भी करूणा,
माँ की मौन में भी ममता।
हर माँ होती जगदम्बा,
बच्चों के नींव का खम्भा।
?
माँ अनोखा, सुख, संतुष्टि और तृप्ति,
अपना हर सुख-शांति,प्रेम वात्सल्य लुटाती।
माँ देव दुर्लभ आशीर्वाद का कवच पहनाती,
कोई भी संकट जिसे भेद नहीं पाती।
?
माँ ज्ञान का असीम भंडार,
माँ में होता अनोखा चमत्कार।
माँ सृजन, माँ ही उद्धार,
माँ होती मुक्ति का द्वार।
?
माँ चरणों में काशी और प्रयाग,
माँ का कभी ना करना त्याग।
????-लक्ष्मी सिंह ??

Language: Hindi
811 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
अब मै ख़ुद से खफा रहने लगा हूँ
अब मै ख़ुद से खफा रहने लगा हूँ
Bhupendra Rawat
(5) नैसर्गिक अभीप्सा --( बाँध लो फिर कुन्तलों में आज मेरी सूक्ष्म सत्ता )
(5) नैसर्गिक अभीप्सा --( बाँध लो फिर कुन्तलों में आज मेरी सूक्ष्म सत्ता )
Kishore Nigam
ऐ ज़िन्दगी ..
ऐ ज़िन्दगी ..
Dr. Seema Varma
लोग बंदर
लोग बंदर
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
सफ़र है बाकी (संघर्ष की कविता)
सफ़र है बाकी (संघर्ष की कविता)
Dr. Kishan Karigar
पीने -पिलाने की आदत तो डालो
पीने -पिलाने की आदत तो डालो
सिद्धार्थ गोरखपुरी
मैं तो महज संघर्ष हूँ
मैं तो महज संघर्ष हूँ
VINOD CHAUHAN
पत्नी (दोहावली)
पत्नी (दोहावली)
Subhash Singhai
आविष्कार एक स्वर्णिम अवसर की तलाश है।
आविष्कार एक स्वर्णिम अवसर की तलाश है।
Rj Anand Prajapati
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️नोट : दिनांक 5 अप्रैल 2023 से चल रहे रामचरि
🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️नोट : दिनांक 5 अप्रैल 2023 से चल रहे रामचरि
Ravi Prakash
बीते लम़्हे
बीते लम़्हे
Shyam Sundar Subramanian
कब टूटा है
कब टूटा है
sushil sarna
"कश्मकश"
Dr. Kishan tandon kranti
शोषण खुलकर हो रहा, ठेकेदार के अधीन।
शोषण खुलकर हो रहा, ठेकेदार के अधीन।
Anil chobisa
अटूट सत्य - आत्मा की व्यथा
अटूट सत्य - आत्मा की व्यथा
Sumita Mundhra
जल रहे अज्ञान बनकर, कहेें मैं शुभ सीख हूँ
जल रहे अज्ञान बनकर, कहेें मैं शुभ सीख हूँ
Pt. Brajesh Kumar Nayak
परमात्मा
परमात्मा
ओंकार मिश्र
जितना आसान होता है
जितना आसान होता है
Harminder Kaur
Kirdare to bahut nibhai ,
Kirdare to bahut nibhai ,
Sakshi Tripathi
बड़ा हिज्र -हिज्र करता है तू ,
बड़ा हिज्र -हिज्र करता है तू ,
Rohit yadav
वह (कुछ भाव-स्वभाव चित्र)
वह (कुछ भाव-स्वभाव चित्र)
Dr MusafiR BaithA
सुनो पहाड़ की...!!! (भाग - ९)
सुनो पहाड़ की...!!! (भाग - ९)
Kanchan Khanna
नैन
नैन
TARAN VERMA
■ सियासी ग़ज़ल
■ सियासी ग़ज़ल
*Author प्रणय प्रभात*
आता जब समय चुनाव का
आता जब समय चुनाव का
Gouri tiwari
पराया हुआ मायका
पराया हुआ मायका
विक्रम कुमार
धूमिल होती पत्रकारिता
धूमिल होती पत्रकारिता
अरशद रसूल बदायूंनी
बिछड़ के नींद से आँखों में बस जलन होगी।
बिछड़ के नींद से आँखों में बस जलन होगी।
Prashant mishra (प्रशान्त मिश्रा मन)
भरी रंग से जिंदगी, कह होली त्योहार।
भरी रंग से जिंदगी, कह होली त्योहार।
Suryakant Dwivedi
उदासी एक ऐसा जहर है,
उदासी एक ऐसा जहर है,
लक्ष्मी सिंह
Loading...