Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 May 2017 · 2 min read

माँ नियति है

” माँ नियति है ”
——————-

माँ गीता…
माँ कुरान है !
माँ आन-बान
और शान है |
माँ ममता है
माँ त्याग है !
माँ बच्चों का
भाग है |
माँ कर्म है….
माँ मर्म है !
माँ इंसां का
धर्म है |
माँ शक्ति है
माँ भक्ति है !
माँ ही सुन्दर
आसशक्ति है |
माँ नीर है
माँ पीर है !
माँ ही सबकी
तकदीर है |
माँ सावन है
माँ पावन है !
माँ ही तो…..
मन-भावन है |
माँ काया है
माँ माया है !
माँ बनती हरपल
साया है |
माँ जननी है
माँ भरणी है !
माँ ही बहती
वैतरणी है |
माँ वारि है
माँ न्यारी है !
माँ ही सुन्दर
फुलवारी है |
माँ पूजा है
माँ मन्नत है !
माँ धरती पर
जन्नत है |
माँ सुबह है
माँ शाम है !
माँ हर दर्द की
बाम है |
माँ भूत है
माँ आज है !
माँ खुशियों का
आगाज है |
माँ साज है
माँ आवाज है !
माँ ही उन्नत
परवाज है |
माँ चंदन है
माँ वंदन है !
माँ ही तो…
अभिनंदन है |
माँ वीर है
माँ धीर है !
माँ ममता की
तस्वीर है |
माँ वेद है
माँ पुराण है !
माँ सद्गुण की
खान है |
माँ अक्षर है
माँ ज्ञान है |
माँ ही तो…..
विज्ञान है |
माँ आस्था है
माँ विश्वास है !
माँ रहती नित्य
खास है |
माँ नि:स्वार्थ है
माँ निश्छल है !
माँ रहती संग में
पल-पल है |
माँ ओस है
माँ कोष है !
माँ ही तो
संतोष है !
माँ प्रेम है
माँ करूणा है !
माँ ही बनती
अरूणा है |
माँ दृष्टि है
माँ सृष्टि है !
माँ ही स्नेहिल
वृष्टि है |
माँ गीत है
माँ प्रीत है
माँ ही…..
जीवन-संगीत है |
माँ व्यष्टि है
माँ समष्टि है !
माँ सारभूत…..
अभिव्यक्ति है |
माँ बगिया है
माँ क्यारी है !
माँ ही…….
नव-संचारी है |
माँ नियति है
माँ सम्पूर्णा है !
माँ ही तो…..
अन्नपूर्णा है |
माँ प्रकृति है
माँ सर्जना है !
माँ ही “दीप” की
सृजना है ||
—————————–
— डॉ० प्रदीप कुमार “दीप”

Language: Hindi
596 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मुश्किलों से क्या
मुश्किलों से क्या
Dr fauzia Naseem shad
गुलाब के काॅंटे
गुलाब के काॅंटे
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
अगर आपमें मानवता नहीं है,तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क
अगर आपमें मानवता नहीं है,तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क
विमला महरिया मौज
कभी कभी
कभी कभी
Shweta Soni
काश कि ऐसा होता....
काश कि ऐसा होता....
Ajay Kumar Mallah
ए कुदरत के बंदे ,तू जितना तन को सुंदर रखे।
ए कुदरत के बंदे ,तू जितना तन को सुंदर रखे।
Shutisha Rajput
किसी की गलती देखकर तुम शोर ना करो
किसी की गलती देखकर तुम शोर ना करो
कवि दीपक बवेजा
*एकता (बाल कविता)*
*एकता (बाल कविता)*
Ravi Prakash
संगिनी
संगिनी
Neelam Sharma
नीचे तबके का मनुष्य , जागरूक , शिक्षित एवं सबसे महत्वपूर्ण ब
नीचे तबके का मनुष्य , जागरूक , शिक्षित एवं सबसे महत्वपूर्ण ब
Raju Gajbhiye
रात बदरिया...
रात बदरिया...
डॉ.सीमा अग्रवाल
सुनो पहाड़ की...!!! (भाग - ९)
सुनो पहाड़ की...!!! (भाग - ९)
Kanchan Khanna
कविता-
कविता- "हम न तो कभी हमसफ़र थे"
Dr Tabassum Jahan
सुबह भी तुम, शाम भी तुम
सुबह भी तुम, शाम भी तुम
Writer_ermkumar
*शीत वसंत*
*शीत वसंत*
Nishant prakhar
तूने ही मुझको जीने का आयाम दिया है
तूने ही मुझको जीने का आयाम दिया है
हरवंश हृदय
कल देखते ही फेरकर नजरें निकल गए।
कल देखते ही फेरकर नजरें निकल गए।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
संघर्ष से‌ लड़ती
संघर्ष से‌ लड़ती
Arti Bhadauria
दो ही हमसफर मिले जिन्दगी में..
दो ही हमसफर मिले जिन्दगी में..
Vishal babu (vishu)
मैं कहना भी चाहूं उनसे तो कह नहीं सकता
मैं कहना भी चाहूं उनसे तो कह नहीं सकता
Mr.Aksharjeet
ये  भी  क्या  कमाल  हो  गया
ये भी क्या कमाल हो गया
shabina. Naaz
जिसने अस्मत बेचकर किस्मत बनाई हो,
जिसने अस्मत बेचकर किस्मत बनाई हो,
Sanjay ' शून्य'
स्वयंसिद्धा
स्वयंसिद्धा
ऋचा पाठक पंत
राष्ट्रीय गणित दिवस
राष्ट्रीय गणित दिवस
Tushar Jagawat
दान की महिमा
दान की महिमा
Dr. Mulla Adam Ali
लीकछोड़ ग़ज़ल / MUSAFIR BAITHA
लीकछोड़ ग़ज़ल / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
बाकी है...!!
बाकी है...!!
Srishty Bansal
■ पाठक लुप्त, लेखक शेष। मुग़ालते में आधी आबादी।
■ पाठक लुप्त, लेखक शेष। मुग़ालते में आधी आबादी।
*Author प्रणय प्रभात*
नाज़ुक सा दिल मेरा नाज़ुकी चाहता है
नाज़ुक सा दिल मेरा नाज़ुकी चाहता है
ruby kumari
हक़ीक़त
हक़ीक़त
Shyam Sundar Subramanian
Loading...