Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Mar 2020 · 3 min read

महाभारत का संदर्भ!कोरोना से जंग !!

महाभारत का युद्ध,जो शताब्दियों पूर्व हुआ था,
जिस युद्ध में,दुश्मन भी जाना- पहचाना था!
और दुश्मनी की चाहत भी स्पष्ट थी पता,
युद्ध जो अधिकार और अंहकार के मध्य था!
एक ओर वह थे,जो पांच गांव पर भी मानने को थे तैयार,
दूसरी ओर वह भी था, जो एक इंच देने को न था तैयार!
यहाँ दुश्मन आमने सामने थे साकार !
जहाँ एक ओर धर्म की लड़ाई थी,,
वहीं दूसरी ओर धूरर्ता ही समाई थी!
यहाँ एक ओर मोर मुकुट धारी,श्री कृष्णा कहलाते थे,
वहीं दूसरी ओर,एक फौज थी, जो महारथी कहाते थे!
(भीष्म पितामह,गुरू दौर्ण-कृपा चार्य,अंगराज कर्ण,स्वयं दुर्योधन)
एक ओर मर्यादा की अनुपालना थी प्रबल,
वहीं दूसरी ओर, जीत के लिए था छल-बल!
यहाँ एक ओर,विश्वास का आभामंडल था विराजमान,
वहीं दूसरी ओर, संशय का घनघोर संकट था! भरोसे का नही था नामोनिसान!! एक ओर कर्म प्रधान का ग्यान था,
वहीं दूसरी ओर, अभिमान व अग्यान था!

आज की जंग, कोरोना से है !
जिसके स्वरूप का भी पता नहीं?
वह दुश्मन है यह तो पता है, किन्तु क्यों है इसका आभास नहीं!
वह कहाँ से आया है, यह भी ग्यात है सभी को,
पर उसके आने का कारण क्या है?यह भी पता नहीं किसी को!
यह एक विषाणु ही नही,इससे भी आगे बढ़कर कुछ है,
शायद यह अपनी सर्वोच्चता का अभिमान है?
जिसने इसे पनपाया, उसके रहस्य का प्रणाम है!
आज पुरा विश्व,उसके कुटिल प्रयास से हलकान है!
चारों ओर मृत्यु का हाहा कार है, पर दुश्मन का नही कोई उपचार है!
जहाँ सब जुटे हों,उससे निजात पाने को,
नही सूझ रहा है, कोई उपाय इससे पार पाने को!
युद्ध के सिपाहः शालारों का तो यह कहना है,
वह हम तक न पंहुच पाए,इसलिए घर पर ही रहना है!
यह युद्ध है अदृश्य शत्रु के साथ,
निकट न आएं किसी के पास!
यह छापा मार लड़ाई है,
यहाँ छिपे रहने में ही भलाई है!
तो आओ संकल्प साध लें,
स्वयं को घर पर ही बांध लें!
इसे यूँ ही भटक जाने दें,
और थक-हार कर मर जाने दें!
जब कोई मिलेगा नहीं तो! यह किसे डसेगा,
यह मरेगा -मरेगा और जरुर मरेगा!
बस हमें ही धैर्य धारण करना है,
स्वयं को,परिवार को,मित्रों को यह समझाना है,
भटके हुए ,दीन -दुखियों को, जो जहाँ कहीं भी हैं,
उन्हें सहायता पहुँचाना है!,
उनकी विकलता को समझना व. उन्हें समझाना है!
भावनाओं में बह कर कोई गलत काम नही करने देना. है!
वह महाभारत युद्ध का अवसर था ! तो भारत तक ही सीमित था !
आज की जंग, अखण्ड भू धरा पर लडनी है,
जहाँ के विचार-धारणा,परिस्थितियाँ,सब भिन्न भिन्न हैं!
सिवाय शत्रु के ,सब पृथक पृथक परिवेश हैं!
सब पर संकट है बड़ा विकट,
पूरा संसार अपने अस्तित्व के लिए कर रहा है संघर्ष,
जाने कब पा सकेगा, वह अपना उत्कर्ष!
हाँ, भौतिकवाद की दौड़ में हमने सब कुछ भुला दिया था,
जिसे हमारे पूर्वजों ने जीने का आधार बनाया था!
थोड़े में ही संतोष, सादगी,त्याग-तपस्या का आत्म बल,
नही की थी सुविधाओं की कामना,कमाया था नैतिक बल!
तब स्वार्थी जीवन नहीं,अपितु प्रमार्थ के लिए जिया जाता था,
आज हम अपने स्वार्थ में सिकूडे हुए हैं,
दूसरे के लिए हमारे दिल-दिमाग में,कोई स्थान नहीं रहा !
बस भागे जा रहे हैं, अंधाधुँध उस दौड़ में,,
जिसका लक्ष्य भी पता नहीं है हमें!
वही तो परिलक्षित हो रहा है, आजकल,
भूख है, डर है,विचलित हैंं,विकल हैं!
एक ठिकाने को छोड़ कर जा रहे हैं अपने घर पर,
नही जानते हैं कि वहाँ पर भी संशय है बरकरार!
इन्हें लगता है घर पर पनाह मिलेगी,
पर शायद ही वहाँ पर उन्हें कोई हमदर्दी मिलेगी!
क्योंकि हर कोई आशंकित है एक दूसरे से,
अपने को अपना भी दुश्मन नजर आएगा कोरोना के रुप में ?
ऐसे समय में धैर्य, विवेक,ही अपना सहारा है,
ठहर जाओ,वहीं पर जहाँ जो ठिकाना है!
सरकारें हमें यों ही मरने नहीं देगीं,
भूखे को अनाज, व खाना, देने को तत्पर है!
बिमार हैं जो इस महामारी से,उन्हें उपचार को संकल्पित है!
इस जंग से जीता जा सकता है! सिर्फ तीन सप्ताह तक का ही तो आह्वान है!
आओ मिलकर इसे सफल बनाऐं,! इस बीमारी को यहाँ से भगाएं!!
जय हिन्द! जय भारत! में यह विश्वास जताएँ ,
भागे नहीं,बल्कि उसका दृढ़ता से सामना करके इसे दिखायें!!

Language: Hindi
1 Like · 471 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Jaikrishan Uniyal
View all
You may also like:
- रिश्तों को में तोड़ चला -
- रिश्तों को में तोड़ चला -
bharat gehlot
*तू ही  पूजा  तू ही खुदा*
*तू ही पूजा तू ही खुदा*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
🌼एकांत🌼
🌼एकांत🌼
ruby kumari
आसमाँ  इतना भी दूर नहीं -
आसमाँ इतना भी दूर नहीं -
Atul "Krishn"
हक औरों का मारकर, बने हुए जो सेठ।
हक औरों का मारकर, बने हुए जो सेठ।
डॉ.सीमा अग्रवाल
अपना पीछा करते करते
अपना पीछा करते करते
Sangeeta Beniwal
बेटी को पंख के साथ डंक भी दो
बेटी को पंख के साथ डंक भी दो
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
मिसाइल मैन को नमन
मिसाइल मैन को नमन
Dr. Rajeev Jain
यारा ग़म नहीं
यारा ग़म नहीं
Surinder blackpen
आज हम जा रहे थे, और वह आ रही थी।
आज हम जा रहे थे, और वह आ रही थी।
SPK Sachin Lodhi
मंजिल
मंजिल
डॉ. शिव लहरी
🌲प्रकृति
🌲प्रकृति
Pt. Brajesh Kumar Nayak
अपनी धरती कितनी सुन्दर
अपनी धरती कितनी सुन्दर
Buddha Prakash
चेहरा नहीं दिल की खूबसूरती देखनी चाहिए।
चेहरा नहीं दिल की खूबसूरती देखनी चाहिए।
Dr. Pradeep Kumar Sharma
प्रेम
प्रेम
Bodhisatva kastooriya
भला दिखता मनुष्य
भला दिखता मनुष्य
Dr MusafiR BaithA
💐प्रेम कौतुक-202💐
💐प्रेम कौतुक-202💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
वो कहती हैं ग़ैर हों तुम अब! हम तुमसे प्यार नहीं करते
वो कहती हैं ग़ैर हों तुम अब! हम तुमसे प्यार नहीं करते
The_dk_poetry
23/122.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/122.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
चुनावी साल में
चुनावी साल में
*Author प्रणय प्रभात*
"सत्य"
Dr. Kishan tandon kranti
ऐ सावन अब आ जाना
ऐ सावन अब आ जाना
Saraswati Bajpai
नजरअंदाज करने के
नजरअंदाज करने के
Dr Manju Saini
एक फूल
एक फूल
Anil "Aadarsh"
जीवन में जब संस्कारों का हो जाता है अंत
जीवन में जब संस्कारों का हो जाता है अंत
प्रेमदास वसु सुरेखा
ఓ యువత మేలుకో..
ఓ యువత మేలుకో..
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
बहुत सी बातें है, जो लड़के अपने घरवालों को स्पष्ट रूप से कभी
बहुत सी बातें है, जो लड़के अपने घरवालों को स्पष्ट रूप से कभी
पूर्वार्थ
हमसफर
हमसफर
लक्ष्मी सिंह
करवा चौथ
करवा चौथ
Er. Sanjay Shrivastava
यह आत्मा ही है जो अस्तित्व और ज्ञान का अनुभव करती है ना कि श
यह आत्मा ही है जो अस्तित्व और ज्ञान का अनुभव करती है ना कि श
Ms.Ankit Halke jha
Loading...