Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Sep 2016 · 2 min read

महाकवि तुलसी-महिमा

दन्त पंक्ति पट खोल, मुख तेहिं बोला राम जब|
सुत उपजा अनमोल, हुलसी हुलसी, जग चकित|| (सोरठा)

राजापुर शुभ रत्न समाना| उपजा जहँ तुलसी विद्वाना||
छंद शिरोमणि बाबा तुलसी| पिता आतमा माता हुलसी|१|
शुक्ल सप्तमी श्रावण मासा| तुलसी जन्मे बाँधी आसा||
पंदह सौ चौवन गंभीरा| कालिंदी तट धरा शरीरा|२|
गुरु नरहर्यानन्द सुहाये| रत्नावलि सन्मार्ग पठाये||
रामनाम महिमा जपि जानी| कर्मवीर तुलसी विज्ञानी|३|
परम भक्त कपि सज्जन चीन्हा| तब हनुमंत दरस हँसि दीन्हा||
राम दरस सिय संग करावा| चीन्हे नहिं तुलसी पछितावा|४|
मौनि अमावस पुनहिं दिखाये| बालरूप लखि अति सुख पाये||
भइ शिवकृपा मनहिं अकुलाये| ‘रामचरितमानस’ रचि पाये|५|

सुरसति हनुमत प्रेरना, हर्षित उमा महेश|
रामचरितमानस रचैं, सादर सुमिरि गणेश|| (दोहा)

नीतिपरक सत्कर्म प्रधाना| जन-कल्याणी मानस जाना||
समाधान सब ग्रन्थ करावै| जो नहिं बाँचै सो पछितावै|६|
‘कवितावलि’ ‘गीतावलि’ सोहे| ‘हनुमत-चालीसा’ मनमोहे||
‘बरवै-रामायण’ मनभावै| ‘रामलला नहछू’ दुलरावै|७|
विनय पत्रिका राम सुहाई| तुलसी निर्भय लखि प्रभुताई||
अवधी के सम्राट कहावैं| तुलसी जन-जन के मन भावैं|८|
श्रावण शुक्ला सप्तमि भायी | तुलसि जन्म निर्वाण प्रदायी||
सोलह सौ असि सम्वत द्वारे| गंग-तीर साकेत सिधारे|९|
जग में नहिं कवि तुलसि समाना| रचे ग्रन्थ अति पावन नाना||
छंद सुमन शुभ निज मन भाये| ‘अम्बरीष’ अर्चन करि ध्याये|१०| (चौपाई)

हनुमत किरपा ते गए, प्रभु चरनन कै पास|
वाल्मीकि अवतार हैं, त्यागी तुलसीदास|| (दोहा)

धरि रामछवि हिय नित्य तुलसी, राम महिमा गावहीं,
प्रभु भक्तिरसमय वृष्टि भू सुर, आमजन सुख पावहीं.
लखि छंदमय शुभ ग्रन्थ ‘मानस’, शिव मुदित आशिष हिये,
शुभ सृजन सत्य सनेह सुन्दर, ज्ञान सागर जानिये.. (हरिगीतिका)

रामभक्त तुलसी सहज, अमर सृजन प्रिय नाम|
कोटि-कोटि वंदन नमन, हिय ते नित्य प्रणाम|| (दोहा)

–इं० अम्बरीष श्रीवास्तव ‘अम्बर’

Language: Hindi
544 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मिली उर्वशी अप्सरा,
मिली उर्वशी अप्सरा,
लक्ष्मी सिंह
राम के नाम को यूं ही सुरमन करें
राम के नाम को यूं ही सुरमन करें
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
23/133.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/133.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
जिसकी भी आप तलाश मे हैं, वह आपके अन्दर ही है।
जिसकी भी आप तलाश मे हैं, वह आपके अन्दर ही है।
Yogi Yogendra Sharma : Motivational Speaker
"सदियाँ गुजर गई"
Dr. Kishan tandon kranti
हिन्दी ग़ज़ल के कथ्य का सत्य +रमेशराज
हिन्दी ग़ज़ल के कथ्य का सत्य +रमेशराज
कवि रमेशराज
मेरी तो धड़कनें भी
मेरी तो धड़कनें भी
हिमांशु Kulshrestha
💐प्रेम कौतुक-476💐
💐प्रेम कौतुक-476💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
भेड़चाल
भेड़चाल
Dr fauzia Naseem shad
बड़ा भाई बोल रहा हूं।
बड़ा भाई बोल रहा हूं।
SATPAL CHAUHAN
वर्तमान राजनीति
वर्तमान राजनीति
नवीन जोशी 'नवल'
दोय चिड़कली
दोय चिड़कली
Rajdeep Singh Inda
राह पर चलते चलते घटित हो गई एक अनहोनी, थम गए कदम,
राह पर चलते चलते घटित हो गई एक अनहोनी, थम गए कदम,
Sukoon
कैद अधरों मुस्कान है
कैद अधरों मुस्कान है
Dr. Sunita Singh
” सबको गीत सुनाना है “
” सबको गीत सुनाना है “
DrLakshman Jha Parimal
आज फिर किसी की बातों ने बहकाया है मुझे,
आज फिर किसी की बातों ने बहकाया है मुझे,
Vishal babu (vishu)
मेरे दिल ❤️ में जितने कोने है,
मेरे दिल ❤️ में जितने कोने है,
शिव प्रताप लोधी
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन
Harminder Kaur
धीरज और संयम
धीरज और संयम
ओंकार मिश्र
#अब_यादों_में
#अब_यादों_में
*Author प्रणय प्रभात*
"दर्पण बोलता है"
Ekta chitrangini
ऐसे हैं हमारे राम
ऐसे हैं हमारे राम
Shekhar Chandra Mitra
तू ही है साकी तू ही मैकदा पैमाना है,
तू ही है साकी तू ही मैकदा पैमाना है,
Satish Srijan
लहू जिगर से बहा फिर
लहू जिगर से बहा फिर
Shivkumar Bilagrami
आदमियों की जीवन कहानी
आदमियों की जीवन कहानी
Rituraj shivem verma
बहुत ख्वाहिश थी ख्वाहिशों को पूरा करने की
बहुत ख्वाहिश थी ख्वाहिशों को पूरा करने की
VINOD CHAUHAN
बाल कविता: चूहा
बाल कविता: चूहा
Rajesh Kumar Arjun
श्री शूलपाणि
श्री शूलपाणि
Vivek saswat Shukla
*कहने को सौ बरस की, कहानी है जिंदगी (हिंदी गजल/ गीतिका)*
*कहने को सौ बरस की, कहानी है जिंदगी (हिंदी गजल/ गीतिका)*
Ravi Prakash
ऋषि मगस्तय और थार का रेगिस्तान (पौराणिक कहानी)
ऋषि मगस्तय और थार का रेगिस्तान (पौराणिक कहानी)
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
Loading...