Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Sep 2016 · 2 min read

मत कर नारी का अपमान

अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।
है समृद्ध संस्‍कृति नारी से, ऐ ! नादान।।

कुल देवी, कुल की रक्षक, कुल गौरव है।
बहिन, बहू, माता, बेटी यही सौरव है।
वंश चलाने को, वह बेटा-बेटी जनती,
इसका निरादर, इस धरती पर रौरव है।

बिन इसके हो जाए न, घर-घर सुनसान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

सखी-सहेली, छैल-छबीली, यह अलबेलीा।
बन जाए ना, यह इक दिन, इतिहास पहेली।
झेल दिनों-दिन, पल-पल दहशत औ प्रताड़ना,
चण्‍डी, दुर्गा ना बन जाए, नार नवेली।

इसका संरक्षण करता, कानून-विधान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

पर्व, तीज, त्‍योहार, व्रतोत्‍सव, लेना-देना।
माँँ, बहिना, बेटी, बहु, है मर्यादा गहना।
कुल, कुटुम्‍ब की रीति, धरोहर परम्‍पराएँँ,
संस्‍कार कोई भी, इसके बिना मने ना।

प्रेम लुटा कर तन-मन-धन करती बलिदान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

घर का है सौभाग्‍य, है नारी, श्री साजन की।
घर का सेतु है, बागडोर, जीवन-यापन की।
समाधान, परिहार न, हो पाएँँ नारी बिन,
सुरमई स्‍वर्णलता है नारी, घर आँँगन की।

घर की ईंट-ईंट करती, इसका ही बखान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

बच्‍चे बनते योग्‍य, इसी के, तप धीरज से।
ज्‍यों दधि, घी, नवनीत, निखर आए क्षीरज से।
धन्‍यभाग सम्‍मान, जहाँँ, मिलता नारी को,
ज्‍यों महके दलदल में भी, सुरभी नीरज से।

दृढ़ता धरा सदृश, शीतलता चंद्र समान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

धरा सहिष्‍णु, नारी सहिष्‍णु, ममता की मूरत।
हर देवी की छवि में है, नारी की सूरत।
सुर, मुनि, सब इस आदिशक्त्‍िा के, हैं आराधक,
मानव की ही क्‍यों है, ऐसी प्रकृति बदसूरत।

भारी मूल्‍य चुकाना होगा, ऐ मनु ! मान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

महाभारत का मूल बनी थी जो, वो थी नारी।
रामायण भी सीता, कैकेयी की बलिहारी।
हर युग में नारी पर, अति ने, युग बदले है,
आज भी अत्‍याचारों से, बेबस है नारी।

एक प्रलय को पुन:, हो रहा अनुसंधान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

नारी ना होगी, तब होगा, जग परिवर्तित।
सेवाभाव खत्‍म, उद्यम, पशुवत परिवर्धित।
रोम-रोम से शुक्र फटेगा, तम रग-रग से,
प्रकृति करेगी जो, बीभत्‍स दृश्‍य, तब सर्जित।

प्रकृति प्रलय का तब, लेगी स्‍वप्रसंज्ञान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

है समृद्ध संस्‍कृति नारी से, एे ! नादान।
अब भी सम्‍हल जा, कर तू, नारी का सम्‍मान।।

Language: Hindi
Tag: गीत
747 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
साहब का कुत्ता (हास्य-व्यंग्य कहानी)
साहब का कुत्ता (हास्य-व्यंग्य कहानी)
दुष्यन्त 'बाबा'
इश्क़ का पिंजरा ( ग़ज़ल )
इश्क़ का पिंजरा ( ग़ज़ल )
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
मत याद करो बीते पल को
मत याद करो बीते पल को
Surya Barman
कभी कभी खुद को खो देते हैं,
कभी कभी खुद को खो देते हैं,
Ashwini sharma
राहों में उनके कांटे बिछा दिए
राहों में उनके कांटे बिछा दिए
Tushar Singh
आज की शाम।
आज की शाम।
Dr. Jitendra Kumar
इसरो का आदित्य
इसरो का आदित्य
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
कृतिकार का परिचय/
कृतिकार का परिचय/"पं बृजेश कुमार नायक" का परिचय
Pt. Brajesh Kumar Nayak
माँ नहीं मेरी
माँ नहीं मेरी
Dr fauzia Naseem shad
प्रकृति
प्रकृति
Sûrëkhâ Rãthí
"इंसान हो इंसान"
Dr. Kishan tandon kranti
औरत तेरी गाथा
औरत तेरी गाथा
विजय कुमार अग्रवाल
'मौन अभिव्यक्ति'
'मौन अभिव्यक्ति'
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
তুমি এলে না
তুমি এলে না
goutam shaw
मां होती है
मां होती है
Seema gupta,Alwar
अम्बेडकरवादी हाइकु / मुसाफ़िर बैठा
अम्बेडकरवादी हाइकु / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
प्रेम सुधा
प्रेम सुधा
लक्ष्मी सिंह
जब कभी भी मुझे महसूस हुआ कि जाने अनजाने में मुझसे कोई गलती ह
जब कभी भी मुझे महसूस हुआ कि जाने अनजाने में मुझसे कोई गलती ह
ruby kumari
बढ़ी हैं दूरियां दिल की भले हम पास बैठे हैं।
बढ़ी हैं दूरियां दिल की भले हम पास बैठे हैं।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
💐प्रेम कौतुक-158💐
💐प्रेम कौतुक-158💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Ranjeet Shukla
Ranjeet Shukla
Ranjeet Kumar Shukla
मौत के बाज़ार में मारा गया मुझे।
मौत के बाज़ार में मारा गया मुझे।
Phool gufran
सीनाजोरी (व्यंग्य)
सीनाजोरी (व्यंग्य)
Dr. Pradeep Kumar Sharma
■ घरेलू_वृत्तांत
■ घरेलू_वृत्तांत
*Author प्रणय प्रभात*
असुर सम्राट भक्त प्रह्लाद — वंश परिचय — 01
असुर सम्राट भक्त प्रह्लाद — वंश परिचय — 01
Kirti Aphale
इस दुनिया के रंगमंच का परदा आखिर कब गिरेगा ,
इस दुनिया के रंगमंच का परदा आखिर कब गिरेगा ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
भिनसार ले जल्दी उठके, रंधनी कती जाथे झटके।
भिनसार ले जल्दी उठके, रंधनी कती जाथे झटके।
PK Pappu Patel
सच्ची  मौत
सच्ची मौत
sushil sarna
मैं घाट तू धारा…
मैं घाट तू धारा…
Rekha Drolia
काव्य
काव्य
साहित्य गौरव
Loading...