Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Sep 2016 · 2 min read

मत कर नारी का अपमान

अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।
है समृद्ध संस्‍कृति नारी से, ऐ ! नादान।।

कुल देवी, कुल की रक्षक, कुल गौरव है।
बहिन, बहू, माता, बेटी यही सौरव है।
वंश चलाने को, वह बेटा-बेटी जनती,
इसका निरादर, इस धरती पर रौरव है।

बिन इसके हो जाए न, घर-घर सुनसान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

सखी-सहेली, छैल-छबीली, यह अलबेलीा।
बन जाए ना, यह इक दिन, इतिहास पहेली।
झेल दिनों-दिन, पल-पल दहशत औ प्रताड़ना,
चण्‍डी, दुर्गा ना बन जाए, नार नवेली।

इसका संरक्षण करता, कानून-विधान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

पर्व, तीज, त्‍योहार, व्रतोत्‍सव, लेना-देना।
माँँ, बहिना, बेटी, बहु, है मर्यादा गहना।
कुल, कुटुम्‍ब की रीति, धरोहर परम्‍पराएँँ,
संस्‍कार कोई भी, इसके बिना मने ना।

प्रेम लुटा कर तन-मन-धन करती बलिदान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

घर का है सौभाग्‍य, है नारी, श्री साजन की।
घर का सेतु है, बागडोर, जीवन-यापन की।
समाधान, परिहार न, हो पाएँँ नारी बिन,
सुरमई स्‍वर्णलता है नारी, घर आँँगन की।

घर की ईंट-ईंट करती, इसका ही बखान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

बच्‍चे बनते योग्‍य, इसी के, तप धीरज से।
ज्‍यों दधि, घी, नवनीत, निखर आए क्षीरज से।
धन्‍यभाग सम्‍मान, जहाँँ, मिलता नारी को,
ज्‍यों महके दलदल में भी, सुरभी नीरज से।

दृढ़ता धरा सदृश, शीतलता चंद्र समान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

धरा सहिष्‍णु, नारी सहिष्‍णु, ममता की मूरत।
हर देवी की छवि में है, नारी की सूरत।
सुर, मुनि, सब इस आदिशक्त्‍िा के, हैं आराधक,
मानव की ही क्‍यों है, ऐसी प्रकृति बदसूरत।

भारी मूल्‍य चुकाना होगा, ऐ मनु ! मान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

महाभारत का मूल बनी थी जो, वो थी नारी।
रामायण भी सीता, कैकेयी की बलिहारी।
हर युग में नारी पर, अति ने, युग बदले है,
आज भी अत्‍याचारों से, बेबस है नारी।

एक प्रलय को पुन:, हो रहा अनुसंधान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

नारी ना होगी, तब होगा, जग परिवर्तित।
सेवाभाव खत्‍म, उद्यम, पशुवत परिवर्धित।
रोम-रोम से शुक्र फटेगा, तम रग-रग से,
प्रकृति करेगी जो, बीभत्‍स दृश्‍य, तब सर्जित।

प्रकृति प्रलय का तब, लेगी स्‍वप्रसंज्ञान।
अब भी सम्‍हल जा, मत कर, नारी का अपमान।।

है समृद्ध संस्‍कृति नारी से, एे ! नादान।
अब भी सम्‍हल जा, कर तू, नारी का सम्‍मान।।

Language: Hindi
Tag: गीत
772 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सफर पर निकले थे जो मंजिल से भटक गए
सफर पर निकले थे जो मंजिल से भटक गए
डी. के. निवातिया
चंद अशआर -ग़ज़ल
चंद अशआर -ग़ज़ल
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
"अपनी माँ की कोख"
Dr. Kishan tandon kranti
आओ कभी स्वप्न में मेरे ,मां मैं दर्शन कर लूं तेरे।।
आओ कभी स्वप्न में मेरे ,मां मैं दर्शन कर लूं तेरे।।
SATPAL CHAUHAN
रेत मुट्ठी से फिसलता क्यूं है
रेत मुट्ठी से फिसलता क्यूं है
Shweta Soni
जो रास्ते हमें चलना सीखाते हैं.....
जो रास्ते हमें चलना सीखाते हैं.....
कवि दीपक बवेजा
जय मां ँँशारदे 🙏
जय मां ँँशारदे 🙏
Neelam Sharma
!! राम जीवित रहे !!
!! राम जीवित रहे !!
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
*तुम और  मै धूप - छाँव  जैसे*
*तुम और मै धूप - छाँव जैसे*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
रात के अंँधेरे का सौंदर्य वही बता सकता है जिसमें बहुत सी रात
रात के अंँधेरे का सौंदर्य वही बता सकता है जिसमें बहुत सी रात
Neerja Sharma
कौन?
कौन?
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
कुंए में उतरने वाली बाल्टी यदि झुकती है
कुंए में उतरने वाली बाल्टी यदि झुकती है
शेखर सिंह
तेरी तंकीद अच्छी लगती है
तेरी तंकीद अच्छी लगती है
Dr fauzia Naseem shad
■ क्यों करते हैं टाइम खोटा, आपस में मौसेर्रे भाई??
■ क्यों करते हैं टाइम खोटा, आपस में मौसेर्रे भाई??
*Author प्रणय प्रभात*
🥀*अज्ञानी की कलम*🥀
🥀*अज्ञानी की कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
चुनाव
चुनाव
Lakhan Yadav
यह गोकुल की गलियां,
यह गोकुल की गलियां,
कार्तिक नितिन शर्मा
*नारी है अबला नहीं, नारी शक्ति-स्वरूप (कुंडलिया)*
*नारी है अबला नहीं, नारी शक्ति-स्वरूप (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
💐प्रेम कौतुक-424💐
💐प्रेम कौतुक-424💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
अर्थ का अनर्थ
अर्थ का अनर्थ
Dr. Pradeep Kumar Sharma
“बिरहनी की तड़प”
“बिरहनी की तड़प”
DrLakshman Jha Parimal
जब तुम मिलीं - एक दोस्त से सालों बाद मुलाकात होने पर ।
जब तुम मिलीं - एक दोस्त से सालों बाद मुलाकात होने पर ।
Dhriti Mishra
ये वक्त कुछ ठहर सा गया
ये वक्त कुछ ठहर सा गया
Ray's Gupta
माँ बहन बेटी के मांनिद
माँ बहन बेटी के मांनिद
Satish Srijan
एक अबोध बालक डॉ अरुण कुमार शास्त्री
एक अबोध बालक डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
चन्द फ़ितरती दोहे
चन्द फ़ितरती दोहे
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
कोमल चितवन
कोमल चितवन
Vishnu Prasad 'panchotiya'
पूछा किसी ने  इश्क में हासिल है क्या
पूछा किसी ने इश्क में हासिल है क्या
sushil sarna
नीला अम्बर नील सरोवर
नीला अम्बर नील सरोवर
डॉ. शिव लहरी
लोग कहते हैं कि प्यार अँधा होता है।
लोग कहते हैं कि प्यार अँधा होता है।
आनंद प्रवीण
Loading...