Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Jun 2017 · 5 min read

मइनसे के पीरा [छत्तीसगढ़ी हाइकु संग्रह की समीक्षा]

छत्तीसगढ़ी हाइकु संग्रह : मइनसे के पीरा : प्रदीप कुमार दाश “दीपक”
छत्तीसगढ़ी का प्रथम हाइकु संग्रह : प्रकाशक – छ. लेखक संघ सरिया
MAINSE KE PEERA पुस्तक मूल्य : 25 /– संस्करण वर्ष : 2000
मइनसे के पीरा जन्य हाइकु :   समीक्षक – प्रो. आदित्य प्रताप सिंह
__________________________________________________

         हाइकु का जापानी अर्थ है – नट् भंगिमा । प्रायः वह 05-07-05 के ओंजी (Onji)  क्रम में लिखा जाता है । किन्तु वहाँ इसके अपवाद भी सह्य हैं । जापानी में फ्री हाइकु भी खूब लिखे गये हैं, पर नए मुल्ले सड़ी प्याज खाते हैं । तथाकथित कट्टर हिंदी हाइकुवादी 05-07-05 के वर्णक्रम के अलकायदा के कैदी हैं । “दीपक” के यहाँ ऐसा सुन्नीपन नहीं है । उन्होंने 05-07-05, 05-08-05, 05-09-05 वर्णक्रम में हाइकु/हायकू लिखे हैं । यह नयी दिशा और प्रस्थान का सूचक है । कवि ने 05-07-05 के लिए भावों की हत्या नहीं की है । ऐसा करने से हिंदी हाइकु “हाइकु” न रह कर हाइकु की काल कोठरी बन जाते हैं – कविता की कत्लगाह । मैंने 1966 में छत्तीसगढ़ी और गोंडी बघेली के मिश्रित रूप में 25 हायकू लिखे थे । किंतु दीपक ने ठेठ छत्तीसगढ़ी में , यह संकलन “मइनसे के पीरा” नाम से रचा है । जहाँ तक मुझे विदित है, यह ठेठ छत्तीसगढ़ी का प्रथम हाइकु संकलन है । यह स्वागत योग्य है ।
                “पीरा” दीपक के संकलन का मेरु है । पीरा से ही मानव प्राणियों का सुमेरु है । हाइकु संकीर्ण सनकी क्षणिका मात्र नहीं , वह क्षण के सांस में विकास का , मानव का भूत वर्तमान और भविष्य का त्रिक है । त्रिपुण्ड । यथा —-
                                     हँसा  बंदर
                               हुआ आदमी रोया
                                  विभू विकसा ।
      यहाँ हँसा – रोया विकसा तीन क्रियाएँ हैं । मनुष्य और मनुष्यता का विकास (01) बंदर, (02) आदमी, (03) विभू में यह हाइकु का वामन समेटता है । आदमी रोया तब विभू (देव) हुआ ।
      दीपक ने हाइकु लिखे हैं और सिनरियू (व्यंग्य) भी उनके कलन के केन्द्र में “पीरा” है । पीरा से ही आदमी जीवित हीरा होता है । निर्जीव हीरा से महत्तर ।
      दीपक के हाइकु पढ़ने, सुनने और गुनने से लगता है कि उनमें उत्तम हायकूकार की प्रतिभा प्रच्छन्न है । हिंदी में ढेरों हाइकु संकलन हैं, पर अधिकांश हाइकु/हायकू के लिए कच्चे माल हैं, खाद हैं, वे हायकू या हाइकु नहीं । अनेक नामों से हाइकु हजारों लोगों द्वारा लिखे जा रहे हैं, पर लेवलों से क्या होता है ? हाइकु तभी सार्थक होते हैं, होंगे, जब वे दूज के चाँद में पूनों की झलक पैदा करें – मोती में समुद्र की छवि । हायकू का देवता साधारण के असाधारणत्व में है । “अरुंधती” ने इसे God of small things कहा है ।
          दीपक जी ने मजे में हाइकु कहे और लिखे हैं —
                               (01) बापू के फोटू
                                  आफिस मा बुहाथे –
                                      ओकर आँसू ।
                                        ☆☆☆
                                (02) गमकत हे 
                                  संगी के मया अऊ
                                    भूईं के माटी ।
                                         ☆☆☆
                                (03) विकट रात
                                   एक दीया बताथे
                                    ओला औकात ।
                                         ☆☆☆
           विकट रात – तिमिर बिम्ब है और एक दीया उसका विरोधी आलोक बिम्ब है — जो रात को उसकी औकात बता देता है । संभवतः यह संकलन का सर्वश्रेष्ठ हायकु है : सफल और सार्थक भी । प्रायः हिंदी और गुजराती में हइकु, हायकू या हाइकु नाम से लिखे गये हैं पर उनमें विरोधी बिम्बों तीखी आँखों की भंगिमा या स्पंदों की कमी खलती है । दीपक छत्यीसगढ़ी का हायकू दीपक है । कहीं कहीं उनके मुक्तक-मुक्ता के तेवर देखते बनते हैं —-
                            देवता रीझे
                                       मनखे का चीज ए,
                                                    पथरा सीझे ।
         यहाँ “अरथ अमित, आखर थोरे” वाली बात है । यही तो हाइकु का मर्म है । “पथरा सीझे” क्या कहना है । बहुत खूब । यह हाइकु त्रिवाक्यांशी है —– द्विक्रिय भी । रीझे और सीझे दो क्रियाएं हैं । सीझे शब्द में कवि बहुत सी अर्थ गूंजें बरामद कर लाया है । वह यहाँ मानव की गरिमा और महिमा स्थापित करने में सफल है । वास्तव ऐसे (हाइकु/हायकू) लिख पाना यह सूचित करता है कि दीपक का भविष्य उज्ज्वल है । यह निविड़ निशा के लिए चुनौति है । रात की आँख में किरकिरी है और उसके कवि की आँखों में “मइनसे के पीरा” की किरकिरी ( A graind of sand in eye ) है —  यह मौलिक पीरा ही उनकी प्रेरणा है । शक्ति है ।
            दीपक जी ने एक वाक्य के दो वाक्यांशी और त्रिवाक्यांशी हाइकु भी लिखे हैं । त्रिवाक्यांशी हाइकु उत्तम होते हैं । दो वाक्यांशी मध्यम और एक वाक्यांशी अधम । उनके तीन क्रियाओं का ( त्रिवाक्यांशी हाइकु ) है । यथा ——
                             कहे मा कछू
                                      अऊ जब देखबे
                                                करे मा कछू ।
          यहाँ कहे – देखबे और करे तीन क्रियाएँ – तीन – पदांश रचती हैं । कहीं – कहीं उनके हाइकुओं की सहज बक्रता मन मोह लेती है —-
                                                 दिल के बिल
                                       निकरथे कविता
                               अरे मुसवा !
             यह हाइकु अक्रिय और सक्रिय का निदर्शन है । साथ में सचित्र रुपकांश भी । दूसरा रुपकांश और लुप्तोपमा से माँ का सुप्त उत्प्रेक्षण ध्वनित और शिल्पित हुआ है ——
                        जाड़े मा ओस             ( आँसू लुप्तोपमा )
                        प्रकृति महतारी            ( रूपक )
                          बिखेर दिस ।             ( मानो )
             दीपक कहीं-कहीं विभावना ( अलंकार ) द्वारा रौद्र ( क्रोध ) की भावना ध्वनित कर देते हैं — सानुभाव और सहाव । ऐसी चेष्टाएँ —– विभाव – भाव और अनुभाव को संकलित कर लाती हैं —-
                          अब्बड़ रोस
                                    बिन गोड़ मा साँप
                                                  कूदय लेथे ।
        ऐसे हायकु हिंदी में कम ही हैं । यहाँ अद्भूत ( भयांश ) और रौद्रांश के साथ भावना और विभावना की अकृत्रिम ( अलंकार ) ध्वनि है ।
              कहीं – कहीं भावोष्णा और अनुभूत के चित्रांश “दीपक” के यहाँ प्रयुक्त हुए हैं ——-
                                                   देखत रह..
                                       बुहा जाही ऊमर
                         ह. ह. नदिया… ।
             ह ह ( अहह ) शब्द यहाँ दंशक है —- जिसे जापानी में “किरेजि” कहते हैं । तथाकथित हिन्दी हाइकु में जापानी हाइकु का साहित्य है । केवल उसका ट्रेडमार्क है । प्रसन्नता की बात है कि दीपक के यहाँ जापानी हाइकु के गुणों की कुछ झलकियाँ हैं । मर्म छवियाँ हैं । उनके ऐसे हाइकु / हायकू ही “गुदड़ी के लाल” हैं । हिन्दी हाइकु के कचरों के ढेर में ये दीप्त स्फुलिंग हैं । निष्कर्ष है कि हाइकु के नाम पर जो निशा स्तूप है उसमें दीपक सूर्य के सूचक हैं ।
                              
□ प्रो. आदित्य प्रताप सिंह
                         रींवा ( म.प्र. )
PIN – 486001
__________________________________________________

Language: Hindi
1067 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
श्री कृष्ण का चक्र चला
श्री कृष्ण का चक्र चला
Vishnu Prasad 'panchotiya'
*मारा हमने मूक कब, पशु जो होता मौन (कुंडलिया)*
*मारा हमने मूक कब, पशु जो होता मौन (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
चाँद
चाँद
Vandna Thakur
दोहा समीक्षा- राजीव नामदेव राना लिधौरी
दोहा समीक्षा- राजीव नामदेव राना लिधौरी
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
फितरत
फितरत
Mukesh Kumar Sonkar
सुधर जाओ, द्रोणाचार्य
सुधर जाओ, द्रोणाचार्य
Shekhar Chandra Mitra
बात तो सच है सौ आने कि साथ नहीं ये जाएगी
बात तो सच है सौ आने कि साथ नहीं ये जाएगी
Shweta Soni
आकाश के नीचे
आकाश के नीचे
मनमोहन लाल गुप्ता 'अंजुम'
दो शे'र ( अशआर)
दो शे'र ( अशआर)
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
शराब
शराब
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
समर्पण
समर्पण
Sanjay ' शून्य'
करता नहीं यह शौक तो,बर्बाद मैं नहीं होता
करता नहीं यह शौक तो,बर्बाद मैं नहीं होता
gurudeenverma198
कम से कम दो दर्जन से ज़्यादा
कम से कम दो दर्जन से ज़्यादा
*Author प्रणय प्रभात*
रख धैर्य, हृदय पाषाण  करो।
रख धैर्य, हृदय पाषाण करो।
अभिनव अदम्य
#तुम्हारा अभागा
#तुम्हारा अभागा
Amulyaa Ratan
ईश्वर से साक्षात्कार कराता है संगीत
ईश्वर से साक्षात्कार कराता है संगीत
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
लगाव
लगाव
Rajni kapoor
जिंदगी की किताब
जिंदगी की किताब
Surinder blackpen
लक्ष्य एक होता है,
लक्ष्य एक होता है,
नेताम आर सी
था मैं तेरी जुल्फों को संवारने की ख्वाबों में
था मैं तेरी जुल्फों को संवारने की ख्वाबों में
Writer_ermkumar
उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि
उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि
Harminder Kaur
बाबा साहब एक महान पुरुष या भगवान
बाबा साहब एक महान पुरुष या भगवान
जय लगन कुमार हैप्पी
अभिनय से लूटी वाहवाही
अभिनय से लूटी वाहवाही
Nasib Sabharwal
कुछ नमी
कुछ नमी
Dr fauzia Naseem shad
"समय"
Dr. Kishan tandon kranti
सब कुछ बदल गया,
सब कुछ बदल गया,
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
रिमझिम बरसो
रिमझिम बरसो
surenderpal vaidya
2880.*पूर्णिका*
2880.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
नवरात्रि के इस पावन मौके पर, मां दुर्गा के आगमन का खुशियों स
नवरात्रि के इस पावन मौके पर, मां दुर्गा के आगमन का खुशियों स
Sahil Ahmad
वक्त आने पर सबको दूंगा जवाब जरूर क्योंकि हर एक के ताने मैंने
वक्त आने पर सबको दूंगा जवाब जरूर क्योंकि हर एक के ताने मैंने
Ranjeet kumar patre
Loading...