Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Sep 2021 · 2 min read

भ्रातृ चालीसा …

भ्रातृ-चालीसा —

भाई घर की शान है, बहनों का अभिमान।
भाई में बसती सदा, हम बहनों की जान।।

रिश्ता भाई-बहन का, सबसे पावन जान।
इसके जैसा जगत में, मिले नहीं परमान।।

सबसे उजला निर्मल नाता।
भाई-बहन का जग-विख्याता।।१।।

भाँति-भाँति के, जन जगती में।
भाँति-भाँति के, मन जगती में ।।२।।

नियामकों ने, नियम बनाए।
सोच-समझ, परिवार बनाए ।।३।।

चुन-चुन गढ़ीं, सुदृढ़ इकाई।
मात- पिता, भगिनी औ भाई।।४।।

एक वृंत पर, खिले दो फूल।
एक ही मृदा, एक ही मूल।।५।।

सबसे प्यारा नाता जग में।
एक खून दौड़े रग-रग में।।६।।

रिश्ता है ये सबसे पावन।
जैसे सब मासों में सावन।।७।।

एक मातु के हम-तुम जाये।
अपने साथ मुझे तुम लाये।।८।।

लिखे- पढ़े- खेले संग – संग।
देखे जीवन के रंग – ढंग।।९।।

तुम बचपन के साथी मेरे।
रहना साथ अंत तक मेरे।।१०।।

आँख खुली तो देखा तुमको।
आँख मुँदे तक देखूँ तुमको।।११।।

भाई तुम रक्षक बहनों के।
तारे हो उनके नयनों के।।१२।।

तुम्ही बहन के पहले हीरो।
तुम बिन दुनिया लगती जीरो।।१३।।

बुरी नजर से देखा जिसने।
सबक सिखाया उसको तुमने।।१४।।

तुम पर कोई आँच न आए।
हर मुश्किल से प्रभु बचाए।।१५।।

साथ तुम्हारा नित बना रहे।
ये माथ युगों तक तना रहे।।१६।।

राखी सदा कलाई सोहे।
बहना हर पल रस्ता जोहे।।१७।।

जब-जब मुझपे विपदा आई।
दौड़े आये, न देर लगाई।।१८।।

जब-जब गिरा मनोबल मेरा।
पाया तब – तब संबल तेरा।।१९।।

पति, संतान, पिता या माता।
कोई न इतना साथ निभाता।।२०।।

अश्रु बहन के देख न पाते।
सम्मुख विधि के अड़ तुम जाते।।२१।।

बिना स्वार्थ दौड़े तुम आते।
पिता तुल्य सब फर्ज निभाते।।२२।।

तुमसे रिश्ते-नाते औ रस।
तुम बिन दुनिया होती नीरस।।२३।।

भाई -दूज पर्व अति पावन।
भर जाता खुशियों से दामन।।२४।।

शरारतें, यादें मन – भावन।
राखी लेकर आता सावन।।२५।।

स्मृतियाँ बचपन की लुभाएँ।
परत दर परत खुलती जाएँ।।२६।।

सोंधी-सुगंधित-सरस-सुवास।
तन-मन में भर देती उजास।।२७।।

निज बहन की आन की खातिर।
रावण रहा सदा ही हाजिर।।२८।।

रखी बहन के नेह की लाज।
वीर हुमायूँ पर हमें नाज ।।२९।।

हर नाते से बढ़कर भ्राता।
हर विपदा में बनता त्राता।।३०।।

माँगूँ एक न हिस्सा तुमसे।
जुड़े रहो तुम पूरे मुझसे।।३१।।

बना रहे नित नेह तुम्हारा।
बना रहे घर बार तुम्हारा।।३२।।

बँधी कलाई, नेहिल राखी।
बने अतुलित प्रेम की साखी।।३३।।

धीर-गंभीर, अति बलशाली।
रहो सुखी, नित वैभवशाली।।३४।।

भाई तुम पर नेह अगाधा।
हर सुख-दुख तुमने ही साधा।।३५।।

मात-पिता का तुम्हीं सहारा।
तुम बिन उनका कहाँ गुजारा।।३६।।

धुरी तुम्हीं हो पूरे घर की।
पाओ खुशियाँ दुनिया भर की।।३७।।

कभी न अपना नेह छुड़ाना।
कभी बहन को भूल न जाना।।३८।।

बच्चों के तुम मामा प्यारे।
तुम चंदा तो वो हैं तारे।।३९।।

सब बहनों के प्यारे भाई।
कृपा करें तुम पर रघुराई।।४०।।

धन-धान्य भरपूर रहे, रहे कुशल आबाद।
सुखी-स्वस्थ-समृद्ध रहे, दो प्रभु आशीर्वाद।।

जुग-जुग तक जग में रहें, मुद-मंगल त्यौहार।
मन-मानस करते रहें, खुशियों की बौछार।।

– © सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद ( उ.प्र.)
“मनके मेरे मन के” से
(सर्वाधिकार सुरक्षित )

Language: Hindi
3 Likes · 6 Comments · 653 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ.सीमा अग्रवाल
View all
You may also like:
पुस्तकें
पुस्तकें
नन्दलाल सुथार "राही"
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Mahendra Narayan
*संस्मरण*
*संस्मरण*
Ravi Prakash
💐प्रेम कौतुक-384💐
💐प्रेम कौतुक-384💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Ghazal
Ghazal
shahab uddin shah kannauji
■ आज का दोहा...।
■ आज का दोहा...।
*Author प्रणय प्रभात*
बुद्ध बुद्धत्व कहलाते है।
बुद्ध बुद्धत्व कहलाते है।
Buddha Prakash
दिल कि गली
दिल कि गली
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
कितने दिन कितनी राते गुजर जाती है..
कितने दिन कितनी राते गुजर जाती है..
shabina. Naaz
यूँ इतरा के चलना.....
यूँ इतरा के चलना.....
Prakash Chandra
किताबें
किताबें
Dr. Pradeep Kumar Sharma
सीमजी प्रोडक्शंस की फिल्म ‘राजा सलहेस’ मैथिली सिनेमा की दूसरी सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
सीमजी प्रोडक्शंस की फिल्म ‘राजा सलहेस’ मैथिली सिनेमा की दूसरी सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
श्रीहर्ष आचार्य
सचमुच सपेरा है
सचमुच सपेरा है
Dr. Sunita Singh
महिला दिवस विशेष दोहे
महिला दिवस विशेष दोहे
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
तुकबन्दी अब छोड़ो कविवर,
तुकबन्दी अब छोड़ो कविवर,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
जब काँटों में फूल उगा देखा
जब काँटों में फूल उगा देखा
VINOD CHAUHAN
2241.💥सबकुछ खतम 💥
2241.💥सबकुछ खतम 💥
Dr.Khedu Bharti
राखी रे दिन आज मूं , मांगू यही मारा बीरा
राखी रे दिन आज मूं , मांगू यही मारा बीरा
gurudeenverma198
हिज़्र
हिज़्र
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
आप इतना
आप इतना
Dr fauzia Naseem shad
सरयू
सरयू
डा. सूर्यनारायण पाण्डेय
शेखर सिंह
शेखर सिंह
शेखर सिंह
"मैं और तू"
Dr. Kishan tandon kranti
हाँ ये सच है
हाँ ये सच है
Dr. Man Mohan Krishna
अनुराग
अनुराग
Bodhisatva kastooriya
तुम्हीं तुम हो.......!
तुम्हीं तुम हो.......!
Awadhesh Kumar Singh
सत्ता की हवस वाले राजनीतिक दलों को हराकर मुद्दों पर समाज को जिताना होगा
सत्ता की हवस वाले राजनीतिक दलों को हराकर मुद्दों पर समाज को जिताना होगा
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
* रेल हादसा *
* रेल हादसा *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
"दीप जले"
Shashi kala vyas
दूसरा मौका
दूसरा मौका
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
Loading...