Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Sep 2020 · 1 min read

भारतीय किसान

भारतीय किसान
**************
हमारे देश का किसान
जीवन पर्यंत
हाँड़ तोड़ श्रम करता है,
कभी बाढ़ कभी सूखे से जूझता है,
डीजल, खाद,बीज के लिए भी
संघर्ष करता है।
मंहगाई की मार
बड़ी बेबसी से सहता है,
सब कुछ सहकर भी
खेती किसानी से नेह ही रखता है।
इतना ही होता तो भी ठीक था,
दिन,रात,धूप,गर्मी,जाड़ा,बरसात
हर मौसम में खटता है,
फिर भी श्रम की बात क्या करें?
अपने उत्पादन का भी
उचित मूल्य नहीं पाता है।
ऊपर से बिचौलियों का
आये दिन शिकार होता है,
अपने उत्पाद बेचने की खातिर
क्या क्या नहीं सहता है?
इतना सब होकर भी
नेताओं की कोरी घोषणाओं का भी
शिकार बनता है।
बेबसी लाचारी के बीच
परिवार की जिम्मेदारी भी
बेचैन करती है,
बहुत से किसानों को
आत्महत्या के लिए
मजबूर कर भी करती है।
ऐसे में अब सरकार को
कुंभकर्णी नींद से
जागने की
अपने किसानों की समस्याओं को
महसूस करने,समझने की
बहुत जरूरत है।
डीजल, खाद,बीज को
सस्ता और सुगमता से
उपलब्ध कराने की जरुरत है,
उनकी और उनके परिवार की
जरूरतों को भी समझने
उनकी मूलभूत समस्याओं को भी
हल किये जाने की जरूरत है,
उनके उत्पादों/श्रम का उचित मूल्य
उनका अधिकार है,
उन्हें कोरे आश्वासन नहीं
उनके उत्पादों का उचित मूल्य देना,
सरकारी घोषणाओं पर ईमानदारी से अमल करना भी जरूरी है।
देश का किसान
जब खुशहाल होगा,
खेती से तब उसका
मोहभंग नहीं होगा।
तभी राष्ट्र सुख समृद्धि के साथ
गर्व से सीना तानकर
गौरव महसूस कर सकेगा।
©सुधीर श्रीवास्तव

Language: Hindi
3 Likes · 2 Comments · 183 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सोचता हूँ के एक ही ख्वाईश
सोचता हूँ के एक ही ख्वाईश
'अशांत' शेखर
*शरीर : आठ दोहे*
*शरीर : आठ दोहे*
Ravi Prakash
हमें लिखनी थी एक कविता
हमें लिखनी थी एक कविता
shabina. Naaz
अपने-अपने राम
अपने-अपने राम
Shekhar Chandra Mitra
पुष्प सम तुम मुस्कुराओ तो जीवन है ।
पुष्प सम तुम मुस्कुराओ तो जीवन है ।
Neelam Sharma
आसमान को उड़ने चले,
आसमान को उड़ने चले,
Buddha Prakash
भारत के बच्चे
भारत के बच्चे
Rajesh Tiwari
,,,,,,
,,,,,,
शेखर सिंह
कर्म -पथ से ना डिगे वह आर्य है।
कर्म -पथ से ना डिगे वह आर्य है।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
* इंसान था रास्तों का मंजिल ने मुसाफिर ही बना डाला...!
* इंसान था रास्तों का मंजिल ने मुसाफिर ही बना डाला...!
Vicky Purohit
सत्य कर्म की सीढ़ी चढ़कर,बिना किसी को कष्ट दिए जो सफलता प्रा
सत्य कर्म की सीढ़ी चढ़कर,बिना किसी को कष्ट दिए जो सफलता प्रा
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
कितनी प्यारी प्रकृति
कितनी प्यारी प्रकृति
जगदीश लववंशी
3093.*पूर्णिका*
3093.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
"चाहत " ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
*जीवन खड़ी चढ़ाई सीढ़ी है सीढ़ियों में जाने का रास्ता है लेक
*जीवन खड़ी चढ़ाई सीढ़ी है सीढ़ियों में जाने का रास्ता है लेक
Shashi kala vyas
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
साहित्य सत्य और न्याय का मार्ग प्रशस्त करता है।
साहित्य सत्य और न्याय का मार्ग प्रशस्त करता है।
पंकज कुमार कर्ण
[28/03, 17:02] Dr.Rambali Mishra: *पाप का घड़ा फूटता है (दोह
[28/03, 17:02] Dr.Rambali Mishra: *पाप का घड़ा फूटता है (दोह
Rambali Mishra
शिक्षा बिना जीवन है अधूरा
शिक्षा बिना जीवन है अधूरा
gurudeenverma198
तीन दशक पहले
तीन दशक पहले
*Author प्रणय प्रभात*
अब हक़ीक़त
अब हक़ीक़त
Dr fauzia Naseem shad
Y
Y
Rituraj shivem verma
दिलों का हाल तु खूब समझता है
दिलों का हाल तु खूब समझता है
नूरफातिमा खातून नूरी
प्रतीक्षा
प्रतीक्षा
Dr.Priya Soni Khare
कू कू करती कोयल
कू कू करती कोयल
Mohan Pandey
हरषे धरती बरसे मेघा...
हरषे धरती बरसे मेघा...
Harminder Kaur
ठिठुरन
ठिठुरन
Mahender Singh
जो हुआ वो गुज़रा कल था
जो हुआ वो गुज़रा कल था
Atul "Krishn"
"याद आती है"
Dr. Kishan tandon kranti
हमें रामायण
हमें रामायण
Dr.Rashmi Mishra
Loading...