Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Nov 2016 · 3 min read

ब्रज के एक सशक्त हस्ताक्षर लोककवि रामचरन गुप्त +प्रोफेसर अशोक द्विवेदी

हमारे देश में हजारों ऐसे लोककवि हैं, जो सच्चे अर्थों में जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे न केवल स्वयं, बल्कि अपनी रचनाओं के साथ गुमनामी के अंधेरे में गुम हो जाते हैं। आभिजात्यवर्गीय-साहित्य उनकी रचनाओं को और उनको महत्व देने में संभवतः इसी कारण डरता है कि कहीं ऐसे कवियों की रचनाधर्मिता के आगे उनके भव्य शब्द-विधा न कहीं फीके न पड़ जाएं। हिन्दी-क्षेत्र के ही इन्हीं हजारों कवियों में से एक नाम स्व. रामचरन गुप्त का रहा है।
पाठ्य-पुस्तकीय साहित्य से अलग कवि गुप्त की कविता में एक सच्चे देश-प्रेमी, एक सच्चे लोकमन की छटा देखी जा सकती है। कवि अधिक पढ़ा-लिखा नहीं है। पोथियों से उसका सरोकार केवल जीवन के प्रश्नों को समझने और सुलझाने के क्रम में रहा है। उसके गीत शब्द-शास्त्राीय स्वरूप ग्रहण नहीं कर सके हैं। अलंकार और छंद विधान को कविता की कसौटी मानने वालों को उनकी कविताएं पढ़कर तुष्टि भले ही न मिले, किन्तु अपने देश, देश पर मर मिटने वाले वीर जवानों और अपने ईश्वर के प्रति उनके अनुराग में कोई खोट निकाल पाना संभवतः उनके लिए भी दुष्कर होगा।
स्व. रामचरन गुप्त का जीवन हमारे देश के उस समय का साक्षी रहा है, जिसने अंग्रेजों की गुलामी और स्वतंत्राता के पश्चात् देशी सामंतों-साहूकारों की गुलामी दोनों को झेला है। अंग्रेजों की गुलामी को झेलते हुए कवि ने अपने जीवन के सुनहरे क्षणों-युवावस्था को गरीबी और अभावों से काटा। कवि के जीवन में ऐसा भी समय आया जब एक दिन की मजदूरी न करने का मतलब घर में एक दिन का पफाका था।
कवि ने अपने दुर्दिनों को ईश्वर की उस प्रार्थना में उतारा जो केवल कवि की प्रार्थना नहीं बल्कि दुख-दर्द से पीडि़त उस युग की प्रार्थना थी, जब हर लोक-मन यही पुकारता था-
‘‘नैया कर देउ पार हमारी
——–
विलख रहे पुरवासी ऐसे-
चैखन दूध मात सुरभी कौ
विलखत बछरा भोर।
‘देशभक्ति में दीवाना’ लोककवि रामचरन गुप्त सीमा पार दुश्मनों को कभी तलवार बनकर, कभी यमदूत बनकर तो कभी भारी चट्टान बनकर चुनौती देता है। गोरों को भगाने के लिए, आज़ादी को बुलाने के लिए, वह शमशीर खींचकर खून की होली खेलने के लिए जनता का आव्हान करता है-
‘‘तुम जगौ हिंद के वीर, समय आजादी कौ आयौ।
होली खूं से खेलौ भइया, बनि क्रान्ति-इतिहास-रचइया,
बदलौ भारत की तकदीर, समय आज़ादी कौ आयौ।
गोरे देश को लूटते हैं, तो कवि कहता है-‘‘ सावन मांगै खूँ अंग्रेज कौ जी’’। आजादी के बाद जब देशी पूँजीपति, राजनेता बदनाम होते हैं तो कवि उनकी अमेरिकी सांठ-गांठ की भर्त्सना करता है। जब मंहगाई आती है तो कवि को एक-एक रोटी को तरसती जनता अभी भी परतंत्र नजर आती है। कवि भूख को समझता है, इसलिए भूखों की आवाज़ बनकर अपने गीतों में प्रस्तुत होता है। ये गीत न केवल भावप्रवण हैं बल्कि उस मानवीय चिन्ता को भी प्रकट करते हैं जो इस युग की सबसे बड़ी चिन्ता है।

आम जनता का जीवन जीने वाले स्व. रामचरन गुप्त अपने जीवन संघर्षों, लोकगीतों की मिठास से युक्त भजनों और देशभक्ति पूर्ण कविताओं के चलते निश्चित ही एक सफल लोककवि कहे जाने के पात्र हैं। ब्रजभाषा की लोककवियों तथा लोकगायकों की परम्परा में वे अमिट रहेंगे, ऐसा विश्वास है।

Language: Hindi
Tag: लेख
404 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बालबीर भारत का
बालबीर भारत का
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
मुस्कुराहटे जैसे छीन सी गई है
मुस्कुराहटे जैसे छीन सी गई है
Harminder Kaur
🙏 अज्ञानी की कलम🙏
🙏 अज्ञानी की कलम🙏
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
■ आज का शेर
■ आज का शेर
*Author प्रणय प्रभात*
दर्द
दर्द
Bodhisatva kastooriya
फ़र्क़..
फ़र्क़..
Rekha Drolia
भगोरिया पर्व नहीं भौंगर्या हाट है, आदिवासी भाषा का मूल शब्द भौंगर्यु है जिसे बहुवचन में भौंगर्या कहते हैं। ✍️ राकेश देवडे़ बिरसावादी
भगोरिया पर्व नहीं भौंगर्या हाट है, आदिवासी भाषा का मूल शब्द भौंगर्यु है जिसे बहुवचन में भौंगर्या कहते हैं। ✍️ राकेश देवडे़ बिरसावादी
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Dr Archana Gupta
प्रेम एक्सप्रेस
प्रेम एक्सप्रेस
Rahul Singh
चरित्र अगर कपड़ों से तय होता,
चरित्र अगर कपड़ों से तय होता,
Sandeep Kumar
पहाड़ के गांव,एक गांव से पलायन पर मेरे भाव ,
पहाड़ के गांव,एक गांव से पलायन पर मेरे भाव ,
Mohan Pandey
रोज आते कन्हैया_ मेरे ख्वाब मैं
रोज आते कन्हैया_ मेरे ख्वाब मैं
कृष्णकांत गुर्जर
चंद्रयान 3
चंद्रयान 3
Seema gupta,Alwar
इंसानियत
इंसानियत
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
क़दर करके क़दर हासिल हुआ करती ज़माने में
क़दर करके क़दर हासिल हुआ करती ज़माने में
आर.एस. 'प्रीतम'
दिल तसल्ली को
दिल तसल्ली को
Dr fauzia Naseem shad
वादा
वादा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
खांटी कबीरपंथी / Musafir Baitha
खांटी कबीरपंथी / Musafir Baitha
Dr MusafiR BaithA
पानी  के छींटें में भी  दम बहुत है
पानी के छींटें में भी दम बहुत है
Paras Nath Jha
दिलरुबा जे रहे
दिलरुबा जे रहे
Shekhar Chandra Mitra
हवलदार का करिया रंग (हास्य कविता)
हवलदार का करिया रंग (हास्य कविता)
दुष्यन्त 'बाबा'
राम
राम
umesh mehra
कितना छुपाऊँ, कितना लिखूँ
कितना छुपाऊँ, कितना लिखूँ
Dr. Kishan tandon kranti
ईश्वर ने तो औरतों के लिए कोई अलग से जहां बनाकर नहीं भेजा। उस
ईश्वर ने तो औरतों के लिए कोई अलग से जहां बनाकर नहीं भेजा। उस
Annu Gurjar
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
मुक्तक...छंद-रूपमाला/मदन
मुक्तक...छंद-रूपमाला/मदन
डॉ.सीमा अग्रवाल
मोबाइल
मोबाइल
लक्ष्मी सिंह
स्त्री ने कभी जीत चाही ही नही
स्त्री ने कभी जीत चाही ही नही
Aarti sirsat
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
गुलाबी शहतूत से होंठ
गुलाबी शहतूत से होंठ
हिमांशु Kulshrestha
Loading...