Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Dec 2020 · 4 min read

बेरहम 20-20 की खुल गई पोल

======= गीत=======
? दर्द भरी ये साल?
गुजर रहा है, साल पुराना अच्छा है।
आ रहा है, साल नया भई अच्छा है।।
पीछली साल तो यूं ही, गुजरी रोते- रोते।
मौत ने दी दस्तक, खांसते और छींकते।।
घर को ही कैदखाना, बनाया घर में कैद कराके।
दांत,नाक,मुंह सब ढकवाऐ, मौत का डर दिखलाके।।
जो लिपटते थे सीनें से, उनको दूर भगाया।
अपनों से भी मिलने को, इसने खूब तरसाया।।
दाना- पानी मुश्किल हो गये, काम हो गये बंद।
गली-मोहल्लों की नाली में, उड़ने लगी दुर्गंध।।
खट्टे का जिनको भी बताया, परहेज कभी था भारी।
वो भी खट्टा खाकर बन गये, खट्टे के आभारी।।
दहशत इतनी भारी हो गई, जिसको कहना मुश्किल।
गाड़ी- मोटर वाले भी, चलाने लगे साईकिल।।
वीराने सी गालीयां हो गई, सूने घर के चौक।
कोरोना ऐसा चिल्लाया, रोक सके तो रोक।।
आना- जाना बंद हो गया, सुख-दु:ख के होने पै।
घरों में जैसे जंग मंच गई, पास- पास सोने पै।।
अपनों से अपने भी जी भर, दूर है भागे।
कुछ तो हमसे ऐसे भागे, लौटे नहीं अभागे।।
घर जाने की मजबूरी ने, पैदल खूब घसीटा।
वुरे वक्त पर लाचारी ने, जी भर सबको पीटा।।
भूख- प्यास और साधन की, कमी पड़ गई भारी।
जाने कितनी जानों पर, चल गई मौत की आरी।।
दानवीरों ने दानवता की, हद जब पार ही कर दी।
एक मुठ्ठी चावल देकर, फोटू वायरल कर दी।।
नंगे पांवों के छालो ने, आंखें नीर से भर दी।
पर कुछ सच्चे इंसानों ने, टूटी हिम्मत भर दी।।
सरकारी खज़ाने ऐसे में, हुए कभी ना खाली ।
मानवता फिर जाग उठी, बाहर आ गये कुछ माली।।
कवियों ने जिंदा रहने को, अपना दिमाग चलाया।
ओनलाइन कवि सम्मेलन कर, मन की बात सुनाया।।
लिफाफे वाले कवि तरस गये, श्रोता बीच आने को।
जगहा ढूंढने कहा जाते, अब कविता गाने को।।
हां पर्यावरण तो यारों ,जी भर साफ हुआ था।
गंगा -जमुना का भी पानी, फिर से शुद्ध हुआ था।।
जंगल में हरियाली छाई, और जानवर नाचें।
मोर भी जी भर- भर नाचे, बंदर ने मारे कुलांचे।।
सड़क और घरों में लोग, बहुत ही टूटे ।
नज़र जिधर भी जाती, मिलते टूटे फ़ूटे।।
बेगारी और बीमारी का, तांडव रहा था भारी।
अस्पताल जाने से डरते, कोरोना बीमारी।।
जिनको देखा नहीं किसी ने, उनकी हो गई शादी।
कोई बन गई बुआ- मौसी, कोई बन गई दादी।।
लोकडाउन में लुगाई, आयी बड़ी संख्या में।
पूरे हो गए सपने उनके, जो रहते सदमे में।।
रोजगार सब ठप्प हो गये, खाने के पड़ गए लाले।
शिक्षा के मंदिरों में लग गये, कोरोना के ताले।।
रेल- बस सब बंद हो गई, कैद हुई जिंदगानी।
कैसे बताऊं कितनी भयानक, बन गई ये कहानी।।

कभी N.R.C के झटके, कितने फंदे पर थे लटके।
जब शोक चढ़ा हेरोइन का,तब बंद हुए लटके- झटके।।
जब किसान सड़क पर आ बैठा,समझो भारत ही आ बैठा।
कितने शहीद हुए भारी,पर राजा चुप घर में बैठा।।
लव जिहाद बड़ा मुद्दा निकला,वो मुंह में आग लेकर निकला।।
बेटीयों की लाज लूटती ही रही,वो जातिवाद का घर निकला।।
खाकी से अरदासी डरता,खादी से भारत मां डरती।
कई दिनों से भूखे थे बच्चे, मां ज़हर ना देती क्या करती।।
संतों ने धर्म को नष्ट किया,कितनी अबलाओं को कष्ट दिया।
शिक्षक भी चला इनकी नीति, शिष्या की लाज को तार किया।।
कितनी अनहोनी -होनी में, तब्दील होती देखीं है।
मैंने इंसा के हाथों से,मानव की बोटी देखीं है।।
जातिवाद की जंग बढ़ी,मानवता रोती देखीं है।
मैंने अपने महापुरुषों पर, यहां खुली बगावत देखीं है।।

कसमें- वादे साथ मरन के, सारे हो गये झूठें।
ऐसे दौर में बिन आवाज के, कितने रिश्ते टूटे।।
मंदिर- मस्जिद- चर्च, और गुरूद्वारे सारे हारे।
कोरोना ने सबकी शक्ति, करदी खूब किनारे।।
दवा नहीं पर इलाज को, महंगा खूब चलाया।
अंग निकाल बेचके सारे, खाली खोल जलवाया।।
जी भर सबको 20- 20, साल ने खेल खिलाया।
इतने कभी तो रोये नहीं थे, जितना इसने रूलाया।।
याद नहीं करेंगे तुझको, जालिम हम भूले से।
तुने ऐसा गिराया सबको, खुशीयों के झूले से।।
बड़ी गुजारिश प्रभु तुमसे, अच्छे दिन दे देना।
अबकी साल तो खुशीयां सबकी, झोली में भर देना।।
बेरोजगारी रही चरम पर, उंचे हुए अडानी।
देश की जनता भूख से बिलखी, हंसे खूब अंबानी।।
रामदेव ने भी ना जनता का, साथ दिया ना।
मन की बात कही राजा ने, जनता की बात सुनी ना।।
महंगाई डायन डस गई, गरीब का सारा योवन।
भरी दुपहरी भूखी प्यासी, जिंदगी बन गई जोगन।।
रिश्तो में चुंबक यूं तो, पहले से ही कम थी।
कोरोना का मिला बहाना, सूखी आंखें नम थी।।
भूल गए सब बाल गोपाला, खेलों के भी नाम।
घर के अंदर ही कटती थी, अब तो सुबह- शाम।।
पर सीमा पर खूनी खेल का, बंद नहीं मंजर था।
कपटी देश की बात- बात में, जहरीला खंजर था।।
ऐसे में टी.वी.- अखबार, हो गए सब सरकारी।
जनता के दुःख दर्दो कि, ना दी सही जानकारी।।
अधिकारों को बाहर निकले, तो कहते कोरोना।
राजनीतिक जलसे होते, कहते ये तो होना।।
कोरोना की आड़ में जानें, क्या-क्या काम किए हैं।
जिसने भी सच बोला तो बस, वो बदनाम किए हैं।।
अपने हक अधिकारों को, तुम भी बाहर आ जाओ।
कोरोना से डरो नहीं तुम, कोरोना खा जाओ।।
नहीं चाहिए साल ऐसी, जैसी साल ये पाई।
जिधर भी देखो खुदी हुई थी, गमों की लंबी खाई।।
कुछ भी अच्छा नहीं हुआ जो, इसको याद करें हम।
आओ नई साल का, स्वागत गुनगान करें हम।।
सागर बड़ी आरजू लेकर, खुशीयां मांग रहा है।
हैं प्रकृति तेरे प्यार की, छायां मांग रहा है।।
=========
मूल गीतकार/ बेखौफ शायर
डॉ.नरेश कुमार “सागर”
हापुड़, उत्तर प्रदेश
9897907490
28/12/2020
रात्रि 11बजे

Language: Hindi
Tag: गीत
4 Likes · 6 Comments · 311 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बूँद-बूँद से बनता सागर,
बूँद-बूँद से बनता सागर,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
"लाइलाज"
Dr. Kishan tandon kranti
हो रही है भोर अनुपम देखिए।
हो रही है भोर अनुपम देखिए।
surenderpal vaidya
*हँसो जिंदगी में मुस्काओ, अच्छा लगता है 【हिंदी गजल/गीतिका 】*
*हँसो जिंदगी में मुस्काओ, अच्छा लगता है 【हिंदी गजल/गीतिका 】*
Ravi Prakash
सत्यता और शुचिता पूर्वक अपने कर्तव्यों तथा दायित्वों का निर्
सत्यता और शुचिता पूर्वक अपने कर्तव्यों तथा दायित्वों का निर्
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
मां
मां
Dr Parveen Thakur
कभी उसकी कदर करके देखो,
कभी उसकी कदर करके देखो,
पूर्वार्थ
कबीरपंथ से कबीर ही गायब / मुसाफ़िर बैठा
कबीरपंथ से कबीर ही गायब / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
सपनों का राजकुमार
सपनों का राजकुमार
Dr. Pradeep Kumar Sharma
चुनाव फिर आने वाला है।
चुनाव फिर आने वाला है।
नेताम आर सी
आपकी वजह से किसी को दर्द ना हो
आपकी वजह से किसी को दर्द ना हो
Aarti sirsat
सब्र का बांँध यदि टूट गया
सब्र का बांँध यदि टूट गया
Buddha Prakash
वतन हमारा है, गीत इसके गाते है।
वतन हमारा है, गीत इसके गाते है।
सत्य कुमार प्रेमी
-शेखर सिंह ✍️
-शेखर सिंह ✍️
शेखर सिंह
वह दिन जरूर आयेगा
वह दिन जरूर आयेगा
Pratibha Pandey
■ क्यों ना उठे सवाल...?
■ क्यों ना उठे सवाल...?
*Author प्रणय प्रभात*
दिल में जो आता है।
दिल में जो आता है।
Taj Mohammad
अति वृष्टि
अति वृष्टि
लक्ष्मी सिंह
जीवन का सम्बल
जीवन का सम्बल
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
पापा , तुम बिन जीवन रीता है
पापा , तुम बिन जीवन रीता है
Dilip Kumar
मैं बदलना अगर नहीं चाहूँ
मैं बदलना अगर नहीं चाहूँ
Dr fauzia Naseem shad
सफलता का सोपान
सफलता का सोपान
Sandeep Pande
पति मेरा मेरी जिंदगी का हमसफ़र है
पति मेरा मेरी जिंदगी का हमसफ़र है
VINOD CHAUHAN
ख्वाबों में मेरे इस तरह न आया करो
ख्वाबों में मेरे इस तरह न आया करो
Ram Krishan Rastogi
मंगल मय हो यह वसुंधरा
मंगल मय हो यह वसुंधरा
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
3047.*पूर्णिका*
3047.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
मेरी बच्ची - दीपक नीलपदम्
मेरी बच्ची - दीपक नीलपदम्
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
जब भी किसी कार्य को पूर्ण समर्पण के साथ करने के बाद भी असफलत
जब भी किसी कार्य को पूर्ण समर्पण के साथ करने के बाद भी असफलत
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
kavita
kavita
Rambali Mishra
*हनुमान जी*
*हनुमान जी*
Shashi kala vyas
Loading...