Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Jan 2017 · 3 min read

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

एक दिन यूँ ही बैठी,
कुछ सोच रही थी|
अपने आप से पूछे,
एक प्रश्न का उत्तर खोज रही थी|
क्या? क्या? बेटी होना अभिशाप है,
या सृष्टि के लिए कोई वरदान है|
आज भी इस समाज में,
हैं बहुत से ऐसे लोग,
जो बेटी को समझते हैं,
अपने ऊपर एक बोझ|
यह अबोध मानव,
कब यह समझ पाएगा|
बेटियाँ होती हैं अनमोल,
नहीं होती वह किसी पर कोई बोझ| एक मासूम स्नेह के जल में,
सींची गई जिसके जीवन की क्यारियाँ,
और वह इस समाज में फैली,
कुरीतियों से बेखबर,
भर्ती निश्चल किलकारियाँ|
आज अपनी कविता,
शीर्षक:- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
के माध्यम से संदेश देना चाहती हूं,
कि बेटियाँ अभिशाप नहीं वरदान हैं, ईश्वर की अनुपम रचना,
और अनोखा चमत्कार हैं|
एक बार माँ के भीतर से,
आई एक आवाज|
माँ मुझे भी आना है इस संसार में, क्या तू देगी मेरा साथ?
मुझे भी देखना है,
इस सुंदर रंगीन जगत को|
माता-पिता, घर-परिवार,
और सुंदर इस जगत को|
जन्म दे मुझे भी मां तू,
मैं भी जीना चाहती हूं|
भगवान की बनाई सृष्टि को,
मैं ही तो चलाती हूँ|
फिर क्यों? मां! फिर क्यों?
मैं जन्म से पहले ही मिटा दी जाती हूँ|
मेरे होने से सारे जग में उजाला है|
मैंने ही नर को इस सृष्टी पर उतारा है| मुझसे ही जिसका अस्तित्व बना है,
फिर क्यों? फिर क्यों? मुझको मिटाने में वह भीड़ में यूँ खड़ा है|
दुनिया का यह रूप,
मुझे बिल्कुल नहीं भाता है|
कल्पना करके देखो,
बेटी बिन क्या जमाना है|
बेटी तो कुदरत का,
सबसे अनमोल खजाना है|
मुझको यूँ मिटाना,
मानव का सिर्फ एक बहाना है|
कोरी बातें करने से,
अब कुछ नहीं होना है|
अपनी करनी का बोझ,
मानव,तुझको भविष्य में ढोना है|
नहीं बनेगी कली,
तो बगिया कैसे महकेगी|
फूल बनकर नहीं खिली तो,
जिंदगी कैसे चहकेगी|
रोक लो कलियों और फूलों का,
यूँ झड़ना, नहीं तो वीरान हो जाएगी, सृष्टि की संपूर्ण रचना|
वर्तमान को बचाओगे,
तभी तो भविष्य पाओगे|
नहीं तो आगे जाकर सुभाष, गांधी, भगत और जवाहर कहाँ से लाओगे| सुनो,बिटियों की आहट को|
जीवन तो उसकी चाहत को|
जनम दे उसे भी माँ,
वह भी जीना चाहती है|
ईश्वर की बनाई सृष्टि को,
वह भी देखना चाहती है|
मानव को यह समझना है,
इस बात का बोध जीवन में रखना है|
माँ, अम्मा या हो आई,
हर रूप में बेटी ही समाई|
बेटी बनकर दुर्गा आई,
झाँसी की रानी हो,
या हो लक्ष्मीबाई|
परिवार रूपी ध्वजा का चक्र,
चाहे हो हर भाई,
मगर तीनों रंगों में सिर्फ,
बेटियाँ ही समाई|
हरित वसुंधरा का उर,
शुद्र शुचिता इस में समाई|
रंग केसरिया की बानगी देख इठलाई|
क्या सुनाए गाथा बेटियों की,
कोई न कर पाया इन की भरपाई|पराक्रम की पराकाष्ठा को मात देने, बेटियां हैं आईं|
चाहे दौड़ की हो उड़नपरी,
या कुश्ती की आजमाइश,
स्वर्ण पदक दिलवाने में,
सबसे आगे बेटियाँ आई|
तुम गर्व हो, जुनून हो,
सृष्टि की अगवाई|
हे नर!श्रेष्ठ,
कन्या हत्या की न करना भूल भारी| मिट जाएगा अस्तित्व तुम्हारा,
घड़ी वह होगी प्रलयकारी|
बचाओ इनको,पढ़ाओ खूब तुम इनको यह हैं बेटियाँ तुम्हारी|
सवारों आज और कल इनका,
बेटों से भी ज्यादा नाम कमाएँगी,
बेटियां तुम्हारी|
त्याग कर अपना झूठा दंभ,
साक्षर करो अपनी बेटियाँ|
न करो अंत इनके जीवन का,
लक्ष्मी स्वरुप हैं बेटियाँ तुम्हारी|
न होंगी बेटियाँ,
तो चलेगा कैसे यह सृष्टि चक्र|
अंत हो जाएगा संपूर्ण सृष्टि का,
न होंगी बेटियाँ जब|
करो साक्षर इनको,
दो आदर-सत्कार इन को भरपूर|
ईश्वर की अनुपम रचना का,
स्वागत करो खुशी से तुम|
ईश्वर की अनुपम रचना का,
स्वागत करो खुशी से तुम|

(बेटी दिवस के अवसर पर समस्त बेटियों को उपहार स्वरूप|)

Language: Hindi
642 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
23/182.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/182.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ज़िंदगी तेरा हक़
ज़िंदगी तेरा हक़
Dr fauzia Naseem shad
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
***
*** " आधुनिकता के असर.......! " ***
VEDANTA PATEL
अभिव्यक्ति - मानवीय सम्बन्ध, सांस्कृतिक विविधता, और सामाजिक परिवर्तन का स्रोत
अभिव्यक्ति - मानवीय सम्बन्ध, सांस्कृतिक विविधता, और सामाजिक परिवर्तन का स्रोत" - भाग- 01 Desert Fellow Rakesh Yadav
Desert fellow Rakesh
बदले-बदले गाँव / (नवगीत)
बदले-बदले गाँव / (नवगीत)
ईश्वर दयाल गोस्वामी
रेल दुर्घटना
रेल दुर्घटना
Shekhar Chandra Mitra
कंठ तक जल में गड़ा, पर मुस्कुराता है कमल ।
कंठ तक जल में गड़ा, पर मुस्कुराता है कमल ।
Satyaveer vaishnav
क्या दिखेगा,
क्या दिखेगा,
pravin sharma
ये संगम दिलों का इबादत हो जैसे
ये संगम दिलों का इबादत हो जैसे
VINOD CHAUHAN
■ क़तआ (मुक्तक)
■ क़तआ (मुक्तक)
*Author प्रणय प्रभात*
समय देकर तो देखो
समय देकर तो देखो
Shriyansh Gupta
*यार के पैर  जहाँ पर वहाँ  जन्नत है*
*यार के पैर जहाँ पर वहाँ जन्नत है*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
शिर्डी के साईं बाबा
शिर्डी के साईं बाबा
Sidhartha Mishra
*समझो मिट्टी यह जगत, यह संसार असार 【कुंडलिया】*
*समझो मिट्टी यह जगत, यह संसार असार 【कुंडलिया】*
Ravi Prakash
मैं अगर आग में चूल्हे की यूँ जल सकती हूँ
मैं अगर आग में चूल्हे की यूँ जल सकती हूँ
Shweta Soni
केशों से मुक्ता गिरे,
केशों से मुक्ता गिरे,
sushil sarna
सत्य की खोज
सत्य की खोज
dks.lhp
"यादें"
Yogendra Chaturwedi
आज़ादी के दीवाने
आज़ादी के दीवाने
करन ''केसरा''
नैन
नैन
TARAN VERMA
हम मिले थे जब, वो एक हसीन शाम थी
हम मिले थे जब, वो एक हसीन शाम थी
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
जीवनी स्थूल है/सूखा फूल है
जीवनी स्थूल है/सूखा फूल है
Pt. Brajesh Kumar Nayak
हम दुनिया के सभी मच्छरों को तो नहीं मार सकते है तो क्यों न ह
हम दुनिया के सभी मच्छरों को तो नहीं मार सकते है तो क्यों न ह
Rj Anand Prajapati
गणपति स्तुति
गणपति स्तुति
Dr Archana Gupta
"ओखली"
Dr. Kishan tandon kranti
ख़्याल
ख़्याल
Dr. Seema Varma
कर न चर्चा हसीन ख्वाबों का।
कर न चर्चा हसीन ख्वाबों का।
सत्य कुमार प्रेमी
खुद पर विश्वास करें
खुद पर विश्वास करें
Dinesh Gupta
*होलिका दहन*
*होलिका दहन*
Rambali Mishra
Loading...