Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Jan 2017 · 1 min read

बिटिया

घर आँगन की शान है बिटिया,माँ की जैसे जान है बिटिया
बिटिया घर की रौनक होती, चेहरे की मुस्कान है बिटिया

ख़ुशी ख़ुशी हर गम को सहती, हर खुशियों में आगे रहती
बिटिया से घर बनता जन्नत, ईश्वर की वरदान है बिटिया

बिटिया घर का बड़ा सहारा, घर का इन पर बोझ है सारा
बिटिया माँ की ताकत है, पापा का अभिमान है बिटिया

बिटिया खुशबु आंगन की है, बिटिया कलियां दामन की है
बिटियां ही महकाती जीवन, पूरा एक बागान है बिटिया

बिटिया माँ की छाया बनकर, लक्ष्मी सी वो काया बनकर
सबके रग में रची बसी सी, घर की एक मेहमान है बिटिया

लगा के मेहँदी पहन के बिंदिया,छोड़के अपनी मीठी निंदिया
जिस दिन छोड़ेगी बाबुल को,उस दिन से अंजान है बिटिया

हर हाल ढल जाती बिटिया , फिर कैसे जल जाती बिटिया
कैसे साथ जाऊं सजन के, यह सोच सोच हलकान बिटिया

इस दुनिया में आने से पहले, ममता माँ की पाने से पहले
कोख में जो मारी जाती , नन्ही सी एक जान है बिटिया

जो कुछ बेटा कर सकता है, वह सब बिटिया कर सकती है
बेटों के समान है बिटिया , अब कहाँ गुमनाम है बिटिया

1 Like · 5426 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
काश कही ऐसा होता
काश कही ऐसा होता
Swami Ganganiya
सच
सच
Sanjay ' शून्य'
2782. *पूर्णिका*
2782. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
अमिट सत्य
अमिट सत्य
विजय कुमार अग्रवाल
पेडों को काटकर वनों को उजाड़कर
पेडों को काटकर वनों को उजाड़कर
ruby kumari
#सामयिक_रचना
#सामयिक_रचना
*Author प्रणय प्रभात*
अगे माई गे माई ( मगही कविता )
अगे माई गे माई ( मगही कविता )
Ranjeet Kumar
अम्न का पाठ वो पढ़ाते हैं
अम्न का पाठ वो पढ़ाते हैं
अरशद रसूल बदायूंनी
आने वाला कल दुनिया में, मुसीबतों का पल होगा
आने वाला कल दुनिया में, मुसीबतों का पल होगा
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
आप और हम जीवन के सच ..........एक प्रयास
आप और हम जीवन के सच ..........एक प्रयास
Neeraj Agarwal
" क़ैद में ज़िन्दगी "
Chunnu Lal Gupta
जब मैं मंदिर गया,
जब मैं मंदिर गया,
नेताम आर सी
कुछ दिन से हम दोनों मे क्यों? रहती अनबन जैसी है।
कुछ दिन से हम दोनों मे क्यों? रहती अनबन जैसी है।
अभिनव अदम्य
जिस आँगन में बिटिया चहके।
जिस आँगन में बिटिया चहके।
लक्ष्मी सिंह
*रामलला त्रेता में जन्में, पूर्ण ब्रह्म अवतार हैं (हिंदी गजल
*रामलला त्रेता में जन्में, पूर्ण ब्रह्म अवतार हैं (हिंदी गजल
Ravi Prakash
'पिता'
'पिता'
पंकज कुमार कर्ण
एक लोग पूछ रहे थे दो हज़ार के अलावा पाँच सौ पर तो कुछ नहीं न
एक लोग पूछ रहे थे दो हज़ार के अलावा पाँच सौ पर तो कुछ नहीं न
Anand Kumar
गाथा बच्चा बच्चा गाता है
गाथा बच्चा बच्चा गाता है
Harminder Kaur
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
वृक्ष किसी को
वृक्ष किसी को
DrLakshman Jha Parimal
मौत से बढकर अगर कुछ है तो वह जिलद भरी जिंदगी है ll
मौत से बढकर अगर कुछ है तो वह जिलद भरी जिंदगी है ll
Ranjeet kumar patre
*** अरमान....!!! ***
*** अरमान....!!! ***
VEDANTA PATEL
पिता
पिता
Manu Vashistha
मेरी मां।
मेरी मां।
Taj Mohammad
ज़िंदगी  ने  अब  मुस्कुराना  छोड़  दिया  है
ज़िंदगी ने अब मुस्कुराना छोड़ दिया है
Bhupendra Rawat
लहर
लहर
Shyam Sundar Subramanian
"झूठी है मुस्कान"
Pushpraj Anant
*......हसीन लम्हे....* .....
*......हसीन लम्हे....* .....
Naushaba Suriya
डॉ. नामवर सिंह की आलोचना के प्रपंच
डॉ. नामवर सिंह की आलोचना के प्रपंच
कवि रमेशराज
जिंदगी.... कितनी ...आसान.... होती
जिंदगी.... कितनी ...आसान.... होती
Dheerja Sharma
Loading...