बात देशभक्ति की
देशभक्ति
अगर कभी मजहब की बात करना हो तो मुझसे मत करना।
अगर बात किसी की हौसला अफ़जाई की करना हो तो मुझसे बात करना।।।
अगर जातिपाती और धर्म की बात करना हो तो मुझसे मत करना।
अगर बात इंसानियत की हो तो मुझसे बात करना।
एक साधारण इंसान हूँ न हिन्दू हूँ और न मुसलमान हूँ।
बात अगर भाईचारे और प्रेम की हो तो मुझसे बात करना।।।
बात देश की तरक्की और सर्वहित की करना है तो करो मुझसे।
बात अगर देश के प्रति ग़द्दारी की हो तो मुझसे बात मत करना।
ये रंग वर्ण वेशभूषा में मेरा कोई विश्वास नही।
अगर बात तिरंगे की करना हो मुझसे बात करना।।।
अगर बात किसी चोरी चपाटी की हो तो मुझसे मत करना।
अगर किसी गरीब की मदत करने की बात हो तो मुझसे बात करना।।।
अगर बात किसी को जलील और नीचा दिखाने की हो तो मुझसे बात मत करना।
अगर बात स्नेह और भरोसे की हो तो मुझसे बात करना।।।।
अगर बात किसी गद्दारों का पक्ष लेने की हो तो मुझसे मत करना।
अगर बात देशभक्ति और मातृभूमि की रक्षा की हो तो मुझसे बात करना।।।।
रचनाकार
गायत्री सोनू जैन
कॉपीराइट सुरक्षित