Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
31 Jan 2017 · 1 min read

बांच लो पाती नयन की…..

बिन तुम्हारे जो गुजारी,
रैन ‘बेचारी’ विरहन की।
शब्द वर्णन को नहीं हैं,
बांच लो पाती नयन की।।

स्वांस का आवागमन भी,
जब दुरूह लगने लगे।
रंग सब बेरंग-केवल,
बोझ रूह लगने लगे।
मान लो पतझड़ अवस्था,
हो चुकी जैसे चमन की।
बांच लो पाती नयन की।।

पुष्प बिन खुशबू अधूरे,
बिन कली मधुकर फिरें।
आगमन ‘मधुमास’ हो,
झर-झरके झरने निर्झरें।
लौट आए पहले-सी ही,
सीरत मन-उपवन की।
बांच लो पाती नयन की।।

फिर मुझे पहले-सी ,
प्रीतम प्रीत देदो।
हार के सब वार दूँ,
वह जीत देदो।
फिर सदा बन के रहूँ,
दासी चरन की।
बांच लो पाती नयन की।।

मन-मगन मनुहार,
करता है समर्पण।
अब पिया-सब कुछ,
करूं तुझको मैं अर्पण।
मेरे हिरदे में महक,
भर दो सुमन की।
बांच लो पाती नयन की।।

हे पिया!सह-भाव,
अंगीकार कर लो।
अपनी वामांगी मुझे,
स्वीकार कर लो ।
हो रहूँ साक्षी सदा,
हिरदय-हवन की।
बांच लो पाती नयन की।।

आपके ही “तेज” से,
महके मेरा मन।
हो समर्पित आपको,
तन,मन-ओ जीवन।
एक-कर दूरी मिटा दो,
देह-तन की।
बांच लो पाती नयन की।।

रचना : तेजवीर सिंह ‘तेज’

Language: Hindi
269 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
वक्त का इंतजार करो मेरे भाई
वक्त का इंतजार करो मेरे भाई
Yash mehra
"कैसा सवाल है नारी?"
Dr. Kishan tandon kranti
दोहा त्रयी. . . .
दोहा त्रयी. . . .
sushil sarna
#drarunkumarshastri
#drarunkumarshastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
किछ पन्नाके छै ई जिनगीहमरा हाथमे कलम नइँमेटाैना थमाएल गेल अछ
किछ पन्नाके छै ई जिनगीहमरा हाथमे कलम नइँमेटाैना थमाएल गेल अछ
गजेन्द्र गजुर ( Gajendra Gajur )
ख़यालों के परिंदे
ख़यालों के परिंदे
Anis Shah
देश प्रेम
देश प्रेम
Dr Parveen Thakur
अनवरत ये बेचैनी
अनवरत ये बेचैनी
Shweta Soni
हाय वो बचपन कहाँ खो गया
हाय वो बचपन कहाँ खो गया
VINOD CHAUHAN
Khud ke khalish ko bharne ka
Khud ke khalish ko bharne ka
Sakshi Tripathi
मुझको कभी भी आज़मा कर देख लेना
मुझको कभी भी आज़मा कर देख लेना
Ram Krishan Rastogi
पास बुलाता सन्नाटा
पास बुलाता सन्नाटा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
देव दीपावली
देव दीपावली
Vedha Singh
इंद्रवती
इंद्रवती
सुरेश अजगल्ले 'इन्द्र '
*परिचय*
*परिचय*
Pratibha Pandey
हिंदी सबसे प्यारा है
हिंदी सबसे प्यारा है
शेख रहमत अली "बस्तवी"
भरोसा टूटने की कोई आवाज नहीं होती मगर
भरोसा टूटने की कोई आवाज नहीं होती मगर
Radhakishan R. Mundhra
दूसरों को देते हैं ज्ञान
दूसरों को देते हैं ज्ञान
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
जीवन की अभिव्यक्ति
जीवन की अभिव्यक्ति
मनमोहन लाल गुप्ता 'अंजुम'
साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि का रचना संसार।
साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि का रचना संसार।
Dr. Narendra Valmiki
अमूक दोस्त ।
अमूक दोस्त ।
SATPAL CHAUHAN
#सामयिक_सलाह
#सामयिक_सलाह
*Author प्रणय प्रभात*
गिलहरी
गिलहरी
Satish Srijan
दूध बन जाता है पानी
दूध बन जाता है पानी
कवि दीपक बवेजा
********* हो गया चाँद बासी ********
********* हो गया चाँद बासी ********
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
बुंदेली लघुकथा - कछु तुम समजे, कछु हम
बुंदेली लघुकथा - कछु तुम समजे, कछु हम
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
नज़र चुरा कर
नज़र चुरा कर
Surinder blackpen
कुछ याद बन
कुछ याद बन
Dr fauzia Naseem shad
*सेब (बाल कविता)*
*सेब (बाल कविता)*
Ravi Prakash
दोगलापन
दोगलापन
Mamta Singh Devaa
Loading...