Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Sep 2018 · 1 min read

बस एक मौका

आपसी सद्भाव की हर बात गुजरी हो गई।
बैर इतना बढ़ गया कि आत्मा भी रो गई।।
फासले ऐसे बढ़े बढ़ने लगी हैं दूरियां।
खून के रिश्तों में भी दिखने लगी मजबूरियां।।
त्याग बेबस हो गया चारों तरफ है भोग।
आज कल बस एक मौका ढूंढ़ते हैं लोग।।

आदमी को आदमी का डर सताने अब लगा।
लूटने की चाह में करने लगा है रत जगा।।
मखमली बिस्तर पे भी अब चैन मिलता है नहीं।
वो थकन की नींद देखो खो गई जाने कहीं।।
हर तरफ फैला हुआ है लालचों का रोग।
आज कल बस एक मौका ढूंढ़ते हैं लोग।।

बेटियों के पांव में अब बेड़ियां ही रह गईं।
कतरा कतरा बन के देखो नालियों में बह गईं।।
अब किसी कोने में हर पल हैं सिसकती चूड़ियां।
हर गली में आज देखो खून की हैं होलियां।।
हर किसी के आचरण में अब बसा है ढोंग।
आज कल बस एक मौका ढूंढ़ते हैं लोग।।

अब जमाना रोशनी की आग में जलने लगा।
हर कोई चेहरे बदल कर रोज यूं छलने लगा।।
आज मर्यादा किसी को रोकती है क्यों नहीं।
आंख का पानी लगे यूं मर गया है अब कहीं।।
हर तरफ फैला हुआ है मातमी सा शोक।
आज कल बस एक मौका ढूंढ़ते हैं लोग।।

Language: Hindi
1 Like · 1 Comment · 315 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सत्तावन की क्रांति का ‘ एक और मंगल पांडेय ’
सत्तावन की क्रांति का ‘ एक और मंगल पांडेय ’
कवि रमेशराज
कभी मायूस मत होना दोस्तों,
कभी मायूस मत होना दोस्तों,
Ranjeet kumar patre
कोहिनूराँचल
कोहिनूराँचल
डिजेन्द्र कुर्रे
हो मापनी, मफ़्हूम, रब्त तब कहो ग़ज़ल।
हो मापनी, मफ़्हूम, रब्त तब कहो ग़ज़ल।
सत्य कुमार प्रेमी
राम बनना कठिन है
राम बनना कठिन है
Satish Srijan
💐अज्ञात के प्रति-78💐
💐अज्ञात के प्रति-78💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
फितरत की बातें
फितरत की बातें
Mahendra Narayan
मेरा हाल कैसे किसी को बताउगा, हर महीने रोटी घर बदल बदल कर खा
मेरा हाल कैसे किसी को बताउगा, हर महीने रोटी घर बदल बदल कर खा
Anil chobisa
माँ की ममता,प्यार पिता का, बेटी बाबुल छोड़ चली।
माँ की ममता,प्यार पिता का, बेटी बाबुल छोड़ चली।
Anil Mishra Prahari
पिता का पेंसन
पिता का पेंसन
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
गज़ल (इंसानियत)
गज़ल (इंसानियत)
umesh mehra
Just try
Just try
पूर्वार्थ
देश की हिन्दी
देश की हिन्दी
surenderpal vaidya
2941.*पूर्णिका*
2941.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
कौतूहल एवं जिज्ञासा
कौतूहल एवं जिज्ञासा
Shyam Sundar Subramanian
लिख के उंगली से धूल पर कोई - संदीप ठाकुर
लिख के उंगली से धूल पर कोई - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
उत्साह का नव प्रवाह
उत्साह का नव प्रवाह
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
उसे गवा दिया है
उसे गवा दिया है
Awneesh kumar
#आज_का_शेर
#आज_का_शेर
*Author प्रणय प्रभात*
कब मरा रावण
कब मरा रावण
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
वैसे अपने अपने विचार है
वैसे अपने अपने विचार है
शेखर सिंह
आमावश की रात में उड़ते जुगनू का प्रकाश पूर्णिमा की चाँदनी को
आमावश की रात में उड़ते जुगनू का प्रकाश पूर्णिमा की चाँदनी को
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
महायोद्धा टंट्या भील के पदचिन्हों पर चलकर महेंद्र सिंह कन्नौज बने मुफलिसी आवाम की आवाज: राकेश देवडे़ बिरसावादी
महायोद्धा टंट्या भील के पदचिन्हों पर चलकर महेंद्र सिंह कन्नौज बने मुफलिसी आवाम की आवाज: राकेश देवडे़ बिरसावादी
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
संस्कार का गहना
संस्कार का गहना
Sandeep Pande
प्रेम🕊️
प्रेम🕊️
Vivek Mishra
इश्क अमीरों का!
इश्क अमीरों का!
Sanjay ' शून्य'
शराब
शराब
RAKESH RAKESH
5) कब आओगे मोहन
5) कब आओगे मोहन
पूनम झा 'प्रथमा'
त्यौहार
त्यौहार
Mukesh Kumar Sonkar
ओ मुसाफिर, जिंदगी से इश्क कर
ओ मुसाफिर, जिंदगी से इश्क कर
Rajeev Dutta
Loading...