$बस अच्छा कीजिये$
बस अच्छा कीजिये
ना उम्मीद बड़ी कीजिए,
ना ख़्वाहिशें दफ़न कीजिए,
चार दिन की है ज़िंदगी,
बस मुस्कुराकर जीवन बसर कीजिए।
ना आंहे भरा कीजिए,
ना हैरान किसी को कीजिए,
चाहे मददत करे न करे कोई,,
बस दुआ हर वक्त कीजिये।
ना रूठा किसी से कीजिए,
ना झूठा वादा किसी से कीजिए,
अपने में और परायो में न भेद कीजिये।
बस हँस सबको गले लगाया कीजिये।
गरीबी और अमीरी की खाई पाट दीजिये,,
दिन दुःखियों की हमेशा मददत कीजिये,,
बड़ो बूढ़ो का सम्मान कीजिये,,,
मुस्कुराकर हर वक्त बात कीजिये।
खुद से ज्यादा देश का सम्मान कीजिये,,
सरफ़रोसी की तम्मना हमेशा दिल मे रखिये,,
देश के वीर जवानों को सलाम कीजिये,,
तिरंगे को सदा गगन में फहराते रहिये।
गायत्री सोनू जैन मन्दसौर??????