फिर जमाना मुस्कुराएगा।
साज छेड़ेगा, नया धुन गुनगुनायेगा।
फिर जमाना मुस्कुराएगा………….।
(१)
फिर चलेगी रेल गाड़ी, फिर सड़क गुलजार होंगे।
खेल के मैदान में, फिर से इक्कठे यार होंगे।
फिर शहर आबाद होकर, दौड़े जाएगा।
फिर जमाना मुस्कुराएगा…………….।
(२)
फिर लगेगी भीड़ भारी, आरती, अज़ान में ।
फिर मनेगी रामनवमी, ईद, हिंदुस्तान में।
फिर सजा बाज़ार मन, सबका लुभायेगा।
फिर जमाना मुस्कुराएगा………………।
(३)
फिर नई पिक्चर लगेगी,पास वाली मॉल में।
आईपीएल होगा शुरू,फिर से नए इकबाल में।
माही फिर हर गेंद पर,छक्का उड़ाएगा।
फिर जमाना मुस्कुराएगा………………।
(४)
हाथ धोएं, मास्क पहने,दूरियों पर ध्यान दे।
जो लड़ाई लड़ रहे,उनको चलो सम्मान दें।
साथ हो सबका, कोरोना हार जाएगा।
फिर जमाना मुस्कुराएगा……………..।