Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Sep 2021 · 2 min read

प्रेम

प्रेम ये शब्द तिलिस्म सा लगता था उसे,किताबों, कहानियों, कविताओं, शेरों शायरी इन सब में प्रेम के बारे में बहुत पढ़ा सुना था,पर उसे हकीकत की जमीन पर यह बकवास ही लगता था।
वह यानि ऋचा अक्सर जब भी प्रेम के बारे में किसी से सुनती थी तो उसे हँसी आती थी,उसका मानना था कि हकीकत में प्रेम जैसा कोई शब्द नही है।जब जिंदगी की कड़वाहट से प्रेम का सामना होता है तो प्रेम छू मंतर हो जाता है।
प्रेम वास्तव में बस एक कोरी कल्पना है,सुनहरा ख़्वाब है इससे ज्यादा कुछ नही ।अक्सर वह ऐसा सोचा करती थी।
उसने कभी ये सोचा नही था कि वह किसी से प्रेम करेगी।पहला तो प्रेम को लेकर जो सामाजिक अवधारणा बनी हुई थी,जहाँ प्रेम से माता पिता के इज्जत को जोड़ा जाता था तो वह माता पिता के इज्जत पर आँच नही आने दे सकती थी।
दूसरी उसे लगता था कि प्रेम जैसे शब्द उसके लिए बने ही नही हैं।
पर ऋचा को यह नही मालूम था कि ईश्वर की योजनाएं हमारी सोच से बहुत ही आगे होती है।
वह हमें उम्र के किस मोड़ पर कब किससे मिला देता है हम उसे जान ही नही पाते।
पता नही ईश्वर का क्या प्रयोजन होता है,जिसे हम कभी नही समझ पाते हैं।
ऋचा के साथ भी यही हुआ था।अनजाने ही साधारण चैट से शुरू हुई बात फ़ोन कॉल तक पहुँच गयी।
ऋचा को एक अनोखा सा एहसास होने लगा था।हालाँकि उसके मन के किसी कोने में अनेकों डर थे,पहला कही ये एकतरफा प्यार तो नही,दूसरा इसका पता किसी और को चला तो।
पर दिल और दिमाग के जंग में हमेशा हार दिमाग की होती।
वह दिल की बात सुनकर काल्पनिक खुशियों का संसार बसा चुकी थी।
जहाँ किसी तीसरे का प्रवेश नही था।बस वो थी उसकी कल्पना थी।पर हाँ ,अपने सुख दुख सबको एक दूसरे को साँझा करती।और इतने में ही वो खुश थी।और ईश्वर का शुक्रगुजार थी कि उसकी जिंदगी में एक ऐसे इंसान को शामिल किया जो भले हर पल साथ नही हो ,पर हर दुख में मरहम की तरह था ,और हर सुख में उत्सव की तरह था।
पता नही यह प्रेम का क्या स्वरूप था,ऋचा को नही पता था कि वह सही है या गलत।
पर ऋचा को प्रेम था।और वह रूह से जुड़े इस प्रेम में ही खुश थी,और उसे इसके अलावा कोई चाहत नही थी।

Language: Hindi
1 Like · 600 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
2923.*पूर्णिका*
2923.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
हकीकत
हकीकत
dr rajmati Surana
*पर्वतों का इस तरह आनंद आप उठाइए (हास्य हिंदी गजल/ गीतिका)*
*पर्वतों का इस तरह आनंद आप उठाइए (हास्य हिंदी गजल/ गीतिका)*
Ravi Prakash
मेरे गीत जामाना गायेगा
मेरे गीत जामाना गायेगा
Satish Srijan
हाइपरटेंशन(ज़िंदगी चवन्नी)
हाइपरटेंशन(ज़िंदगी चवन्नी)
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
आँखों से नींदे
आँखों से नींदे
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
वाणी से उबल रहा पाणि
वाणी से उबल रहा पाणि
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
BLACK DAY (PULWAMA ATTACK)
BLACK DAY (PULWAMA ATTACK)
Jyoti Khari
तुमसे अब मैं क्या छुपाऊँ
तुमसे अब मैं क्या छुपाऊँ
gurudeenverma198
गीतिका
गीतिका
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
है कश्मकश - इधर भी - उधर भी
है कश्मकश - इधर भी - उधर भी
Atul "Krishn"
बचपन
बचपन
Dr. Seema Varma
#गणपति_बप्पा_मोरया
#गणपति_बप्पा_मोरया
*Author प्रणय प्रभात*
वीरगति सैनिक
वीरगति सैनिक
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
*नियति*
*नियति*
Harminder Kaur
क्षणिका :  ऐश ट्रे
क्षणिका : ऐश ट्रे
sushil sarna
जरा सी गलतफहमी पर
जरा सी गलतफहमी पर
Vishal babu (vishu)
आगाह
आगाह
Shyam Sundar Subramanian
हाथ माखन होठ बंशी से सजाया आपने।
हाथ माखन होठ बंशी से सजाया आपने।
लक्ष्मी सिंह
" बच्चा दिल का सच्चा"
Dr Meenu Poonia
ग्रंथ
ग्रंथ
Tarkeshwari 'sudhi'
शीर्षक - बुढ़ापा
शीर्षक - बुढ़ापा
Neeraj Agarwal
#डॉअरुणकुमारशास्त्री
#डॉअरुणकुमारशास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
विपक्ष आत्मघाती है
विपक्ष आत्मघाती है
Shekhar Chandra Mitra
फूलों की है  टोकरी,
फूलों की है टोकरी,
Mahendra Narayan
हमारा संघर्ष
हमारा संघर्ष
पूर्वार्थ
आज के बच्चों की बदलती दुनिया
आज के बच्चों की बदलती दुनिया
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
*मूर्तिकार के अमूर्त भाव जब,
*मूर्तिकार के अमूर्त भाव जब,
सत्यम प्रकाश 'ऋतुपर्ण'
परी
परी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
चांद पर पहुंचे बधाई, ये बताओ तो।
चांद पर पहुंचे बधाई, ये बताओ तो।
सत्य कुमार प्रेमी
Loading...