प्रेम
वास्तविक प्रेम मे आत्मा से परमात्मा का मिलन के समान अनुभव होता हैँ, एक सच्चा प्रेम जीने की चाह दे जाता हैँ जीवन मे आगे बढ़ने की वजह दे जाता हैँ, यह हमेसा हमें प्रेरित करता है. इसका साक्षात् उदाहरण तो IPS मनोज कुमार शर्मा की जीवनी हैँ. प्रेम स्वार्थ से विहीन होता है . ज़ब व्यक्ति सारे ज़माने से हार गया हो तो एक उम्मीद की किरण होती हैँ प्रेम..
केवल एक ध्वनि कि मै हू तेरे साथ, हमारे भीतर छिपी ऊर्जा की शक्ति का अहसास करा देती हैँ. एक अलग ही आनंद मे होता हैँ प्रेमी, एक अलग ही दुनिया मे वो खो जाता हैँ. ज़ब कोई सच्चे प्रेम मे डूब जाता हैँ यह एक अद्भुत शक्ति हैँ जो जीवन के आरम्भ से लेकर अंत तक हमारे साथ चलता है….