Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Feb 2018 · 2 min read

प्रेम

? ? ? ? ?
पीकर प्याला प्रेम का, मैं तो हुई मलंग।
मतवाली बन डोलती, जैसे उड़े पतंग।। १

दीपक उर में प्रेम की, फिजा हुई सतरंग।
बगिया मेरी रूह की, गई इश्क से रंग।। २

सबसे पावन प्रेम है, कहते ज्ञानी लोग।
जिस तन लागे वो सहे, बड़ा भयानक रोग।। ३

सत्य ललित कोमल कुसुम, प्रेम पंथ अज्ञात।
मधुर भाव सम मधुरिमा, सरस सुभग हर बात।। ४

कठिन मार्ग है प्रेम का, माँगे हर बलिदान।
इस पथ से जो डिग गया, मिले नहीं स्थान।। ५

बिना शर्त इस प्रेम का,होता रहे प्रवाह।
जो शर्तों में बाँधता, मुश्किल है निर्वाह।। ६

सुखद सुगंधित सुमन सम, सृष्टि सृजक श्रृंगार।
सरल समर्पित स्नेह से, सुखद सुधा संसार।। ७

चलो मीत दिन-रात की,सब सरहद के पार।
जहाँ प्रेम पलता रहे, जीवन हो गुलजार।। ८

टूटे धागे प्रेम के, मौसम रूठा जाय।
कभी बँधे जिससे रहे,लम्हें बड़ा सताय ।। ९

हरी-भरी सी यह धरा, ऊपर नील वितान।
जग सूना है प्यार बिन, जलता रेगिस्तान।।१ ०

सूरज संदेशा मिला, हर घाटी मैदान।
जल देना है प्यार का, प्यासी हर चट्टान।।१ १

सोचा समझा कुछ नहीं, कर बैठे हम प्यार।
दवा असर करता नहीं, किया इश्क बीमार ।। १ २

प्रेम एक संजीवनी, जिन्दा रखता आस।
कभी नहीं करता जलन, करता है विश्वास।।१४

महुआ मादकता भरा, मधुकर मदिर सुगंध।
प्रेम पथिक प्यासा फिरे, प्रिय पागल प्रेमांध।। १५

आओ प्रियतम हम रचे, सपनों का संसार।
प्रेम सुधा अंतस भरे, झूमे मस्त बहार।। १ ६

धन्य प्रेम है मीन का, देती जल बिन प्राण।
ये रस का लोभी भ्रमर, रस पी कर अनजान। १ ७

धुआँ दिखाई दे नहीं, लगी हुई है आग।
सहना मुश्किल है बहुत, विरह, प्रेम अनुराग।। १ ८

जुगनू,तितली,फूल फल, कितने रंग हजार।
नजरों में हरदम रहे, जाने किसका प्यार।। १९

? ? ? ? – लक्ष्मी सिंह ? ☺

355 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
वो ख़्वाहिशें जो सदियों तक, ज़हन में पलती हैं, अब शब्द बनकर, बस पन्नों पर बिखरा करती हैं।
वो ख़्वाहिशें जो सदियों तक, ज़हन में पलती हैं, अब शब्द बनकर, बस पन्नों पर बिखरा करती हैं।
Manisha Manjari
तस्मात् योगी भवार्जुन
तस्मात् योगी भवार्जुन
सुनीलानंद महंत
चाहिए
चाहिए
Punam Pande
Yesterday ? Night
Yesterday ? Night
Otteri Selvakumar
निर्मम क्यों ऐसे ठुकराया....
निर्मम क्यों ऐसे ठुकराया....
डॉ.सीमा अग्रवाल
हमको इतनी आस बहुत है
हमको इतनी आस बहुत है
Dr. Alpana Suhasini
माँ
माँ
Kavita Chouhan
"रुदाली"
Dr. Kishan tandon kranti
* विजयदशमी *
* विजयदशमी *
surenderpal vaidya
2455.पूर्णिका
2455.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
■ आज की ग़ज़ल
■ आज की ग़ज़ल
*Author प्रणय प्रभात*
वीर तुम बढ़े चलो...
वीर तुम बढ़े चलो...
आर एस आघात
गीत शब्द
गीत शब्द
Suryakant Dwivedi
डर होता है
डर होता है
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
ईश्वर के रहते भी / MUSAFIR BAITHA
ईश्वर के रहते भी / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
देवा श्री गणेशा
देवा श्री गणेशा
Mukesh Kumar Sonkar
तपिश धूप की तो महज पल भर की मुश्किल है साहब
तपिश धूप की तो महज पल भर की मुश्किल है साहब
Yogini kajol Pathak
नेता पक रहा है
नेता पक रहा है
Sanjay ' शून्य'
*अमर शहीद राजा राम सिंह: जिनकी स्मृति में रामपुर रियासत का न
*अमर शहीद राजा राम सिंह: जिनकी स्मृति में रामपुर रियासत का न
Ravi Prakash
वक्त बर्बाद करने वाले को एक दिन वक्त बर्बाद करके छोड़ता है।
वक्त बर्बाद करने वाले को एक दिन वक्त बर्बाद करके छोड़ता है।
Paras Nath Jha
सुता ये ज्येष्ठ संस्कृत की,अलंकृत भाल पे बिंदी।
सुता ये ज्येष्ठ संस्कृत की,अलंकृत भाल पे बिंदी।
Neelam Sharma
शेर अर्ज किया है
शेर अर्ज किया है
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
ज़िंदगी ऐसी
ज़िंदगी ऐसी
Dr fauzia Naseem shad
*याद है  हमको हमारा  जमाना*
*याद है हमको हमारा जमाना*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
चाँद सी चंचल चेहरा🙏
चाँद सी चंचल चेहरा🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
अमीर-ग़रीब वर्ग दो,
अमीर-ग़रीब वर्ग दो,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
समय सीमित है इसलिए इसे किसी और के जैसे जिंदगी जीने में व्यर्
समय सीमित है इसलिए इसे किसी और के जैसे जिंदगी जीने में व्यर्
Shashi kala vyas
संत गोस्वामी तुलसीदास
संत गोस्वामी तुलसीदास
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
Loading...