Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Jun 2017 · 1 min read

प्रकृति से संवाद।

प्रकृति से संवाद……।

वाह! अद्भुत! अप्रतीम ! अतीव सुंदर है अचला मेरी।
क्या खूब कुदरत-सृष्टि एवं प्रकृति ने सजाई धरा मेरी।
हे मां प्रकृति आज तुम मेरा स्नेहिल संवाद ले लेना।
हो सके तो सुरभित हवा से,अपना साधुवाद दे देना।

अहा! करती मन को विस्मित अति ये नीली नीली वादियां।
हुई नीलवर्ण क्यों सांझ है?
या नीलम का पहना ताज है।या
वादियां ये घुल-मिल नेहा संग बजाती मधुर साज हैं।

मिल पक्षी कलरव कर रहे,
शुभ्र श्वेत सरोज खिल रहे।
लगता है नीले से सरोवर में
प्रेमी युगल हंस हों मिल रहे।

शुभ संध्या यह सुकाल है
सौंदर्य की अनुपम मिसाल है।
इस दिव्य अलौकिक प्रकाश से
परिवेश सुरभित निहाल है।

इस धरा से अनंत आकाश तक
सब श्याम रंग, रंग ढल रहे।
ज्यूं शुक्ल राधिका के संग हों
केशव अट्ठखेलियां कर रहे।

भानु प्रिया संध्या हो हर्षित बहु
है ला रही सुंदर चांदनी।
जीवंत होकर के देखो इठला
रही हो प्राणवंत यह जिंदगी।

आशीष बरस रहा व्योम से
वसुधा हुलस कर गा रही।
मधुर गीत गा रही प्यारी कोयल
रही नाच पुर्वा पहन पायल।

लगता है जैसे हृदय मेरा संजीवनी है पी रहा। इस
नील वर्ण सी सांझ में प्रकृति का हर कण जी रहा।
देखो भूले सब वेदना, मौसम भी हर्षित हो रहा झंकृत।
आनंद सबका उमड़ रहा और पीड़ा कर रही क्रीड़ा अनंत

हे नीलगीरी,देख तेरी साधना,हुआ मन मंत्रमुग्ध अत्यंत
मन को मिला अति सुकून यहां,नहीं शेष भाव कोई ज्वलंत।

नीलम शर्मा

Language: Hindi
Tag: गीत
515 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
"The Divine Encounter"
Manisha Manjari
रोगों से है यदि  मानव तुमको बचना।
रोगों से है यदि मानव तुमको बचना।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
युग युवा
युग युवा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
5) “पूनम का चाँद”
5) “पूनम का चाँद”
Sapna Arora
Let your thoughts
Let your thoughts
Dhriti Mishra
#मेरा_जीवन-
#मेरा_जीवन-
*Author प्रणय प्रभात*
आसमां में चांद प्यारा देखिए।
आसमां में चांद प्यारा देखिए।
सत्य कुमार प्रेमी
शेष न बचा
शेष न बचा
Er. Sanjay Shrivastava
पद्मावती पिक्चर के बहाने
पद्मावती पिक्चर के बहाने
Manju Singh
आदमी को जिंदगी में कुछ कमाना चाहिए (हिंदी गजल/ गीतिका)
आदमी को जिंदगी में कुछ कमाना चाहिए (हिंदी गजल/ गीतिका)
Ravi Prakash
माया मोह के दलदल से
माया मोह के दलदल से
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
गुरु महिमा
गुरु महिमा
विजय कुमार अग्रवाल
प्यार का रिश्ता
प्यार का रिश्ता
Surinder blackpen
डॉअरुण कुमार शास्त्री
डॉअरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बहुत बातूनी है तू।
बहुत बातूनी है तू।
Buddha Prakash
प्रभु शुभ कीजिए परिवेश
प्रभु शुभ कीजिए परिवेश
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
देता है अच्छा सबक़,
देता है अच्छा सबक़,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Harish Chandra Pande
"सुपारी"
Dr. Kishan tandon kranti
ज़रूरत
ज़रूरत
सतीश तिवारी 'सरस'
तुम्हारा दीद हो जाए,तो मेरी ईद हो जाए
तुम्हारा दीद हो जाए,तो मेरी ईद हो जाए
Ram Krishan Rastogi
2381.पूर्णिका
2381.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
जीवन
जीवन
Neeraj Agarwal
दाम रिश्तों के
दाम रिश्तों के
Dr fauzia Naseem shad
ऐसा बेजान था रिश्ता कि साँस लेता रहा
ऐसा बेजान था रिश्ता कि साँस लेता रहा
Shweta Soni
बिहार में डॉ अम्बेडकर का आगमन : MUSAFIR BAITHA
बिहार में डॉ अम्बेडकर का आगमन : MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
💐प्रेम कौतुक-161💐
💐प्रेम कौतुक-161💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
मन मेरे तू सावन सा बन....
मन मेरे तू सावन सा बन....
डॉ.सीमा अग्रवाल
हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा
हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा
Sanjay ' शून्य'
हिंदी मेरी माँ
हिंदी मेरी माँ
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
Loading...