Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Feb 2018 · 3 min read

प्रकृति का अनुपम उपहार :प्रेम

प्रकृति का अनुपम उपहार: प्रेम

प्रेम लिखने में ,देखने मे बहुत छोटा शब्द है,अगर इसे बोले तो चंद पल लगते है,लेकिन अगर इसकी व्याख्या करें तो शायद सात जन्म भी कम पड़ जायेंगे।
क्योंकि जिस तरह ईश्वर सर्वव्यापी होता है,वो निराकार होता है,उसी तरह से प्रेम भी अपने आप में विस्तृत होता है असीमित होता हैं।जिसका न तो कोई आदि होता है और न ही अंत।बस ये तो होता है,औऱ अपने आप मे पूर्ण होता है।
सजीव क्या निर्जीव क्या,ये तो दो परमाणु के बीच होता है ,जो कि सम्पूर्ण श्रष्टि के रचक है।तभी तो आदिकवि वाल्मीकि से लेकर तुलसीदास तक ,कालिदास से लेकर रसखान तक और सूरदास से लेकर आज तक के करोड़ो कवियों ने इसे परिभाषित करना चाहा लेकिन वो इसका इंच मात्र भी परिभाषित न कर सके।
लेकिन उन्होंने ये जरूर स्प्ष्ट कर दिया कि ,भले ही प्रेम निराकार है लेकिन उससे सुंदर कोई आकर नही है।

अगर मैं कहूँ तो ये एक ऐसा मनोभाव है जो कि मनो को जोड़ देता है,भावों को जोड़ देता है,असत्य को समाप्त कर देता है।हिंसा को अहिँसा में परिवर्तित कर देता है।और जीवन के लिये जो सबसे आवश्यक है शांति उसका प्रसार करता है।
अर्थात
दो आत्माओं के परस्पर मेल होने से जो एक क्रिया होती है ,वो क्रिया प्रेम कहलाती है।
या इसे सामान्य बोल चाल में इस तरह स्प्ष्ट करने का प्रयास भी किया जा सकता है कि,प्रेम एक ऐसा अहसास होता जो कि हमारी आत्मा का संबंध सीधे परमात्मा से कराता है।ये दो रूह को एक बना देता है।और अर्धांगिनी की भाँति ही हमारे सुख दुःख को बांट लेता है।और सम्पूर्ण जीवन को हर्षोउल्लास से भर देता है।तथा मन को ईश्वरीय
आनंद की अनुभूति कराता है।

सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के लिये प्रेम (आकर्षण) उस प्रकार जरूर है जिस प्रकार जीवन के लिये अनिल ,प्रकाश के लिये ऊर्जा ,निर्माण के लिए पंचतत्व,मछली के लिये जल और परमात्मा के लिये आत्मा।

वैसे तो प्रेम एक ही होता है किंतु इसके रूप अनेक होते है,अगर हम प्रारंभ से बात करें तो माँ के रूप में ,जो कि हमें गर्भ से लेकर अपने जीवनोपरांत तक अनवरत मिलता रहता है,और पिता के रूप में सुरक्षा करता है,भाई बहन के रूप में कभी मिठास तो कभी नोकझोक का रूप ले लेता है।और भाभी ,माई बनकर शरारत का रूप ले लेता है।कभी गुरू शिष्य तो कभी मित्रो के रूप में दृष्टि गोचर होता है।हर त्यौहार ,हर उत्सव में ,ये अलग अलग रूपो में आकर हमें आनंदित करता है।ये होली पर रंग हो जाता है तो वही दिवाली पर दीप।रक्षाबन्धन पर राखी दसहरा में उत्साह हो जाता है।फागुन में होली तो संक्रांति में लोहणी हो जाता है।रमज़ान में सेमाई तो ईद में आकर हमारे गले लग जाता है।वही क्रिसमस में तोहफा बनकर हमे खुशी प्रदान करता है।कभी चकवा चकवी बनकर सुबह किलोल करता है तो कभी चकोर की तरह चाँद का इंतजार,औऱ शिखी के अंतर से निकलती करुणा।कभी रति का काम के लिये क्रंदन तो कभी कालिदास के मेघदूत की तरह शकुंतला की तड़प,उर्मिला का त्याग तो लक्ष्मण का अपने भाई के प्रति समर्पण तो वही हनुमान की सेवा,और राधा और कृष्ण का बलिदान तो मीरा का हलाहल को मात देता अनोखा विश्वास बन जाता है।अर्थात हर जगह हर स्थान पर ये प्रथक -प्रथक रूपो में दृष्टि गोचर होता है

हालांकि प्रेम भी ईश्वर के मांनिद अजर अमर है लेकिन वर्तमान समय में मानवता की शिक्षा -दीक्षा देने वाला प्रेम कुछ क्षीण हो गया है अर्थात मानवों के बीच ये लुप्त होता जा रहा है इसलिये मानवता भी लुप्त होने की कगार पर जाकर टिकी है।क्योंकि आज लोग प्रेम की आड़ में झूठ -फ़रेब ,धोखा- धरी,विश्वासघात का व्यापार चला रहे है।वे प्रेम की आड़ में मौत का व्यापार भी करने में नही हिचकिचा रहे है।इसलिए प्रेम को लोग अब एक छलावा समझने लगे है।
लेकिन फिर भी करोड़ लोग ऐसे है जो प्रेम के अनुयायी है।और सदैव प्रेम के मार्ग पर चलने की बात करते है।क्योंकि प्रेम तो शाश्वत है।
हर जीव में सन्निहित है।
हर आत्मा में परमात्मा के रूप में विराजमान है।
बस जरूरत है तो ऐसे पहिचानने की।
ये ढाई आखर सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को अपने आप मे समाहित किये हुये है।
अंततः प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर विराजमान अदम्य शक्ति ईश्वर तुल्य प्रेम को जानने की जरूरत है, और परस्पर इसे बटाते हुये सम्पूर्ण श्रष्टि को एक नई राह पर ले जाकर अपने आप को पूर्ण बनाना है।

ऋषभ तोमर

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 547 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
रामभक्त संकटमोचक जय हनुमान जय हनुमान
रामभक्त संकटमोचक जय हनुमान जय हनुमान
gurudeenverma198
मौहब्बत जो चुपके से दिलों पर राज़ करती है ।
मौहब्बत जो चुपके से दिलों पर राज़ करती है ।
Phool gufran
आखिर में मर जायेंगे सब लोग अपनी अपनी मौत,
आखिर में मर जायेंगे सब लोग अपनी अपनी मौत,
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
"मैं तेरी शरण में आई हूँ"
Shashi kala vyas
क़िताबों से मुहब्बत कर तुझे ज़न्नत दिखा देंगी
क़िताबों से मुहब्बत कर तुझे ज़न्नत दिखा देंगी
आर.एस. 'प्रीतम'
*पुस्तक समीक्षा*
*पुस्तक समीक्षा*
Ravi Prakash
ध्वनि प्रदूषण कर दो अब कम
ध्वनि प्रदूषण कर दो अब कम
Buddha Prakash
अपना ही ख़ैर करने लगती है जिन्दगी;
अपना ही ख़ैर करने लगती है जिन्दगी;
manjula chauhan
गीत गाने आयेंगे
गीत गाने आयेंगे
Er. Sanjay Shrivastava
उन सड़कों ने प्रेम जिंदा रखा है
उन सड़कों ने प्रेम जिंदा रखा है
Arun Kumar Yadav
दिल तमन्ना कोई
दिल तमन्ना कोई
Dr fauzia Naseem shad
इल्म
इल्म
Bodhisatva kastooriya
आस्था और चुनौती
आस्था और चुनौती
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
"सन्तुलन"
Dr. Kishan tandon kranti
💐प्रेम कौतुक-533💐
💐प्रेम कौतुक-533💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
इतना हल्का लगा फायदा..,
इतना हल्का लगा फायदा..,
कवि दीपक बवेजा
खुलेआम जो देश को लूटते हैं।
खुलेआम जो देश को लूटते हैं।
सत्य कुमार प्रेमी
दिगपाल छंद{मृदुगति छंद ),एवं दिग्वधू छंद
दिगपाल छंद{मृदुगति छंद ),एवं दिग्वधू छंद
Subhash Singhai
पिता
पिता
Kavi Devendra Sharma
पूस की रात
पूस की रात
Atul "Krishn"
हे!शक्ति की देवी दुर्गे माँ,
हे!शक्ति की देवी दुर्गे माँ,
Satish Srijan
सांत्वना
सांत्वना
भरत कुमार सोलंकी
दृढ़
दृढ़
Sanjay ' शून्य'
अच्छा लगने लगा है उसे
अच्छा लगने लगा है उसे
Vijay Nayak
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
चूल्हे की रोटी
चूल्हे की रोटी
प्रीतम श्रावस्तवी
🇭🇺 श्रीयुत अटल बिहारी जी
🇭🇺 श्रीयुत अटल बिहारी जी
Pt. Brajesh Kumar Nayak
23/88.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/88.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
👌
👌
*Author प्रणय प्रभात*
दूसरों के अनुभव से लाभ उठाना भी एक अनुभव है। इसमें सत्साहित्
दूसरों के अनुभव से लाभ उठाना भी एक अनुभव है। इसमें सत्साहित्
Dr. Pradeep Kumar Sharma
Loading...