“”प्यार के बदले प्यार मिले तो””
प्यार के बदले प्यार मिले तो
*********************
प्यार के बदले मिले प्यार तो।
जीने का मजा आ जाए।
नजरिया जैसा हमने पाला।
जग सारे को भा जाए।।
तेरे मेरे में क्या रक्खा।
भाव एक साथ हो जाए।।
बहे प्रेम रग रग में सबके।
मानवता भूल ना पाए।।
ऐसे बरसे कोई ना तरसे।
प्रेम घटा हर घट छा जाए।।
प्यार करो हर प्राणी मात्र से।
वंचित इससे कोई रह ना पाए।।
राजेश व्यास अनुनय