प्यार का प्रपंच
गर्व करें हिंदी पर अपनी, बोलें इंग्लिश बोल।
ग्रैडी मम्मी बोल रहे सब, बजा बजा कर ढोल।।
बच्चे पढ़ते इंग्लिश विंग्लिश, हैबिट सारे बैड।
मां को मम्मी बोल रहे सब, बापू है अब डैड।।
दादा को ग्रैंडप्पा बोलें, खोल रहे हैं पोल।
गर्व करें हिंदी पर अपनी, बोलें इंग्लिश बोल।।
हिंदी के रखवाले सारे, भाषण देते रोज।
हैलो गाइज बोल – बोल कर, भरते उसमें ओज।।
इंग्लिश बोल बचाते हिंदी, बहुत बड़ा है झोल।
गर्व करें हिंदी पर अपनी, बोलें इंग्लिश बोल।।
हिंदी वर्ण त्याग के प्यारे, ए बी सी का पाठ।
उम्र बताये ओल्ड सिक्सटी, नहीं बताये साठ।।
आज धरातल में हिन्दी जो, खुद में खुद को तोल।
गर्व करे हिंदी पर अपनी, बोले इंग्लिश बोल।।