Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Feb 2017 · 2 min read

प्यारा हिन्दुस्तान है

आओ प्यारे मिलकर गावो, प्यारा हिन्दुस्तान है।
जिसकी माटी के कण कण से, निकले गंध महान है।।

हीरा मोती सोना चांदी, भरे अकूत भण्डार है।
सोने की चिडि़या कहता है, सारा ये संसार है।।
हरी भरी वादी भी इसकी, कश्मीर केशर की प्यारी।
जंगल जंगल फूल खिला है, महिमा जिसकी है भारी।।
पेड़ नाचने लगता है जहां, परवत करता गान है।
आओ प्यारे मिलकर गावो, प्यारा हिन्दुस्तान है।।

हिन्दू मुश्लिम सिक्ख इसाई, सब मिलकरके रहते है।
दर्द एक को होता है तो, दर्द सभी मिल सहते है।।
देश के खातिर मर मिटने को, हरदम हर तैयार है।
संकट पड़ने पर लड़ने को, जाते सीमा पार है।।
जान गंवाने देश पे अपनी, माने जो सम्मान है।
आओ प्यारे मिलकर गावो, प्यारा हिन्दुस्तान है।।

तकनीकी में सतत अनवरत, कदम बढ़ताा देश है।
दुनिया के कानों में अब तो, पहुंच गया संदेश है।।
कोई न होगा हमसे बढ़कर, लगता मेरे खयालों से।
प्रखर प्रतिभा निखर रही है, भारत मां के भाल से।।
दिन दूनी उन्नति कर रहा, देश का जो विज्ञान है।
आओ प्यारे मिलकर गावो, प्यारा हिन्दुस्तान है।।

लालबहादुर और गांधी जी, और जवाहरलाल जी।
सुभाष भगतसिंह तात्याटोपे, और विपिनचन्दपाल जी।।
रानी अवन्ती, लक्ष्मीबाई , सिंहनी के अवतार थे।
लोकमान्य, आजाद, प्रसाद, भारत के करतार थे।।
भारत मां की कोख से जन्मे, थे देने को प्राण है।
आओ प्यारे मिलकर गावो, प्यारा हिन्दुस्तान है।।

रवीन्द्रनाथ, विवेकानन्द, रामकृष्ण जो परमहंस।
प्रतिभापाटिल, इंदिरागांधी, इस धरती के ही है अंश।।
सूर, कबीर, मीरा, तुलसी, प्रेमचन्द और महादेवी।
हरिवंश, प्रसाद, सूर्यकांत निराला, ये हिंदी के थे सेवी।।
अमिताभ, सचिन का नाम जहां में, और शाहरूख खान है।
आओ प्यारे मिलकर गावो, प्यारा हिन्दुस्तान है।।

नानक के उपदेश ने ही तो,इस जग को अभिभूत किया।
बुद्ध, महावीर ने आकरके, प्रेम करूणा दान किया।।
काशी, प्रयाग, अयोध्या में तो, चारों तीरथ धाम है।
मथुरा, वृंदावन की महिमा, गाना अपना काम है।।
अवतार यहां श्रीराम कृष्ण का, लोकपाल भगवान है।
आओ प्यारे मिलकर गावो, प्यारा हिन्दुस्तान है।।

ताजमहल ने विश्वजगत में, बेताज नमूना दिखलाया।
खजुराहो के बुत ने जग मे, अपना परचम लहराया।।
सांची के स्तूप देख लो, दिल्ली में अक्षय धाम है।
कलकत्ता का बिज हावड़ा, संगम अलाहाबाद है।।
पावन भूमि भारतभूमि, रज माथे की शान है।
आओ प्यारे मिलकर गावो, प्यारा हिन्दुस्तान है।।

गुजरात भुजा और अरूणाचल है, सिर जिसका कश्मीर है।
हिमालय जो अचल खड़ा, दुश्मन को देने चीर है।।
माथ झुकाकर वन्दन करता, सागर पांव पखार रहा।।
तीन दिशाओं से रक्षा का, खुद को जिम्मेदार कहा।।
गौरव गाथा इसकी गालो, मन में लगालो ध्यान है।
आओ प्यारे मिलकर गावो, प्यारा हिन्दुस्तान है।।

इस धरती के वीरों ने, भारत माता को मान दिया।
प्राण लुटाकर के रक्षा की, जीवन का बलिदान दिया।।
अनाचार की आग की लपटे, आज नहीं जलने देगें।
कसम तूझे है तेरी मां की, सांप नहीं पलने देगें।।
राणा सांगा से सीखो तुम, क्या होता बलिदान है।
आओ प्यारे मिलकर गावो, प्यारा हिन्दुस्तान है।।

Language: Hindi
Tag: गीत
629 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
केना  बुझब  मित्र आहाँ केँ कहियो नहिं गप्प केलहूँ !
केना बुझब मित्र आहाँ केँ कहियो नहिं गप्प केलहूँ !
DrLakshman Jha Parimal
*वोट फॉर हलवा 【हास्य व्यंग्य】*
*वोट फॉर हलवा 【हास्य व्यंग्य】*
Ravi Prakash
♤⛳मातृभाषा हिन्दी हो⛳♤
♤⛳मातृभाषा हिन्दी हो⛳♤
SPK Sachin Lodhi
अमावस्या में पता चलता है कि पूर्णिमा लोगो राह दिखाती है जबकि
अमावस्या में पता चलता है कि पूर्णिमा लोगो राह दिखाती है जबकि
Rj Anand Prajapati
"इतिहास गवाह है"
Dr. Kishan tandon kranti
अन्धी दौड़
अन्धी दौड़
Shivkumar Bilagrami
कुछ कहमुकरियाँ....
कुछ कहमुकरियाँ....
डॉ.सीमा अग्रवाल
हे राम !
हे राम !
Ghanshyam Poddar
भाईदूज
भाईदूज
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
फादर्स डे ( Father's Day )
फादर्स डे ( Father's Day )
Atul "Krishn"
बेटियां ज़ख्म सह नही पाती
बेटियां ज़ख्म सह नही पाती
Swara Kumari arya
हिन्द के बेटे
हिन्द के बेटे
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
चन्द्रयान अभियान
चन्द्रयान अभियान
surenderpal vaidya
जवानी
जवानी
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
घनाक्षरी छंद
घनाक्षरी छंद
Rajesh vyas
*** मेरा पहरेदार......!!! ***
*** मेरा पहरेदार......!!! ***
VEDANTA PATEL
दानी
दानी
Dr. Pradeep Kumar Sharma
तुम्हें तो फुर्सत मिलती ही नहीं है,
तुम्हें तो फुर्सत मिलती ही नहीं है,
Dr. Man Mohan Krishna
2674.*पूर्णिका*
2674.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
बस यूँ ही
बस यूँ ही
Neelam Sharma
नेता
नेता
Punam Pande
बोलो बोलो,हर हर महादेव बोलो
बोलो बोलो,हर हर महादेव बोलो
gurudeenverma198
दशावतार
दशावतार
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
कुंडलिनी छंद
कुंडलिनी छंद
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
#आंखें_खोलो_अभियान
#आंखें_खोलो_अभियान
*Author प्रणय प्रभात*
जगमगाती चाँदनी है इस शहर में
जगमगाती चाँदनी है इस शहर में
Dr Archana Gupta
मेरी सफर शायरी
मेरी सफर शायरी
Ms.Ankit Halke jha
बढ़ता उम्र घटता आयु
बढ़ता उम्र घटता आयु
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
सच में कितना प्यारा था, मेरे नानी का घर...
सच में कितना प्यारा था, मेरे नानी का घर...
Anand Kumar
सपना
सपना
ओनिका सेतिया 'अनु '
Loading...