Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Apr 2017 · 3 min read

पुस्तक समीक्षा

   ” पुस्तक समीक्षा ”
          —————————–
पुस्तक : बचपन पुकारे ! बालक मन के भोले गीत 
लेखिका : विमला महरिया “मौज ”
              अध्यापिका ,राजकीय सावित्री बालिका उ०मा०वि० ,लक्ष्मणगढ़ (सीकर)
प्रकाशक : को-ऑपरेशन पब्लिकेशन्स (साहित्यागार), जयपुर (राज०)
संस्करण : 2016
पृष्ठ संख्या : 104
मूल्य : 150/-
—————————————————–

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र की युवा एवं लब्धप्रतिष्ठित कवयित्री विमला महरिया “मौज” का काव्य-संग्रह ” बचपन पुकारे ! बालक मन के भोले गीत ” इनका चतुर्थ काव्य-संग्रह है ,जो कि पूर्ण रूप से बालकों को समर्पित है | प्रस्तुत काव्य-संग्रह में लेखिका ने कुल 43 कविताओं के माध्यम से बच्चों को पठनीय तथा अनुकरणीय सामग्री  उपलब्ध करवाई है ,जिसमें ‘प्रकृति-संस्कृति-संस्कार’ का बेजोड़ संगम देखने को मिलता है | काव्य-संग्रह की शुरूआत “प्रार्थना” शीर्षक से शुरू करके कवयित्री ने यह बताने का प्रयास किया है कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करने हेतु  सर्वप्रथम उनकी सोच और मानसिकता का उत्कृष्ट विकास किया जाए | इसके लिए जरूरी है कि उनके अन्त:करण की एकाग्रता और शुद्धता पर बल दिया जाए , ताकि संस्कार और नैतिक गुण निर्बाध गति से उनके व्यक्तित्व में समाहित होते रहें | इसी तरह संस्कार और संस्कृति की महत्ता पर बल देते हुए बच्चों को “नमन करो / मेरे शिक्षक” शीर्षक कविताओं में माता-पिता , दादा-दादी , शिक्षक और बड़ों का सम्मान और आदर की भावना को प्रबल करने हेतु भी कवयित्री का प्रयास सराहनीय है | इसके साथ ही प्रकृति की महत्ता और उसके स्नेहिल एहसास को बालकों में उद्भूत करने हेतु “धरती/सूरज/चंदा मामा/मंथन पेड़ों का ” इत्यादि कविताओं के माध्यम से सरल ,सहज शब्दों में रोचक और सशक्त वर्णन किया है | जहाँ कवयित्री ने मेरा गाँव / मेला / मेरे अपने / मेरे रिश्तेदार और अपने मददगार शीर्षक कविताओं में ग्रामीण संस्कृति और समाज की आधारभूत विशेषताओं का वर्णन करते हुए इनके माध्यम से बच्चों के मानस पटल पर ग्रामीण संस्कृति की छाप छोड़ी है , वहीं घरेलू पशु / फलों की महफिल /अनाज का कुनबा और आलू की बारात शीर्षक कविताओं के द्वारा रोचक और यथार्थवादी शब्द-चित्रांकन करने में भी सफल हुई हैं |
              कवयित्री ने अपने काव्य-संग्रह में प्रकृति के प्रति जनजागरूकता और चेतना का स्वर मुखर करने के लिए झील बन गई /मंथन पेड़ों का / नदी नीर में शीर्षक कविताओं के माध्यम से प्रकृति, पर्यावरण और जैवविविधता का संरक्षण करने हेतु बच्चों के भोले मन में प्रेरणास्पद और संरक्षणवादी विचार डालने का सशक्त प्रयास किया है , जो कि प्रसंशनीय है | इसी के साथ ही खाना खाओ / गटगट घूँट / नहीं बनोगे जॉकी / स्वच्छ आदतें स्वस्थ शरीर और खेल खिलाड़ी शीर्षक कविताओं के माध्यम से  बच्चों को स्वच्छ और स्वस्थ रहने का संदेश दिया है | स्वयं कवयित्री के शब्दों में — 
भागा-दौड़ी हो जाए……. कसरत थोड़ी हो जाए | अहा वर्णमाला और व्यंजन नामक कविताओं में अक्षर और शब्दों का रोचक और बेजोड़ वर्णन इनके लेखन में चार चाँद लगा देता है | वर्दी पर तारे और बचपन पुकारे ! शीर्षक कविताओं के माध्यम से  बच्चों की नई उमंग ,नई सोच और नव-सृजन के साथ ही आलस्य और बंधन रहित बचपन की सोच को उजागर करते हुए लेखिका ने आह्वान किया है कि बचपन को उन्मुक्त रूप से विकसित होने दें | स्वयं लेखिका के काव्यात्मक शब्दों में ……..
नव सृजन के पथ पर बढ़ते ,
नन्हें कदम हमारे !
मत जकड़ो जंजीरों में !!
खोलो द्वार हमारे ||
                कवयित्री के लेखन की प्रकाष्ठा तब व्यक्त होती है ,जब इन्होंने “रामू काका ” के माध्यम से मार्मिक और संवेदनशील वर्णन करते हुए ये बताने की कोशिश की है कि किस प्रकार आधुनिकता के वशीभूत होकर माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों के लिए समय नहीं निकाल पाते !! स्वयं लेखिका ने बालक मन के भोले शब्दों के द्वारा ये कहलाया है– 
रामू काका आओ ना ,
थोड़ा सा दुलराओ ना !
………………………
दूर बहुत हैं मम्मी-पापा !
उनसे कभी मिलाओ ना !!
        समग्र दृष्टि से कवयित्री विमला महरिया “मौज” की काव्यात्मक और भावनात्मक अभिव्यक्ति अपने आप में बोधगम्य , प्रेरणास्पद , अनुकरणीय और अनूठी है | इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ………
————————————-
डॉ० प्रदीप कुमार “दीप”
लेखक ,समीक्षक एवं जैवविविधता विशेषज्ञ
ढ़ोसी, खेतड़ी (झुन्झुनू)
       

Language: Hindi
610 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
होली मुबारक
होली मुबारक
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
लीकछोड़ ग़ज़ल / मुसाफ़िर बैठा
लीकछोड़ ग़ज़ल / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
बदलते वख़्त के मिज़ाज़
बदलते वख़्त के मिज़ाज़
Atul "Krishn"
अब कहाँ मौत से मैं डरता हूँ
अब कहाँ मौत से मैं डरता हूँ
प्रीतम श्रावस्तवी
बेज़ुबान जीवों पर
बेज़ुबान जीवों पर
*Author प्रणय प्रभात*
कैसे बचेगी मानवता
कैसे बचेगी मानवता
Dr. Man Mohan Krishna
रंगों की दुनिया में सब से
रंगों की दुनिया में सब से
shabina. Naaz
आँख दिखाना आपका,
आँख दिखाना आपका,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
रिश्तों के
रिश्तों के
Dr fauzia Naseem shad
"अगली राखी आऊंगा"
Lohit Tamta
समय के खेल में
समय के खेल में
Dr. Mulla Adam Ali
सूर्य देव की अरुणिम आभा से दिव्य आलोकित है!
सूर्य देव की अरुणिम आभा से दिव्य आलोकित है!
Bodhisatva kastooriya
धूप की उम्मीद कुछ कम सी है,
धूप की उम्मीद कुछ कम सी है,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
एक देश एक कानून
एक देश एक कानून
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
जिया ना जाए तेरे बिन
जिया ना जाए तेरे बिन
Basant Bhagawan Roy
पत्नी
पत्नी
Acharya Rama Nand Mandal
गुफ्तगू
गुफ्तगू
Naushaba Suriya
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी कई मायनों में खास होती है।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी कई मायनों में खास होती है।
Shashi kala vyas
प्रश्न –उत्तर
प्रश्न –उत्तर
Dr.Priya Soni Khare
Dard-e-Madhushala
Dard-e-Madhushala
Tushar Jagawat
कहाॅ॑ है नूर
कहाॅ॑ है नूर
VINOD CHAUHAN
पापा आपकी बहुत याद आती है
पापा आपकी बहुत याद आती है
Kuldeep mishra (KD)
पर्यावरण में मचती ये हलचल
पर्यावरण में मचती ये हलचल
Buddha Prakash
सत्य
सत्य
Dr.Pratibha Prakash
2 जून की रोटी की खातिर जवानी भर मेहनत करता इंसान फिर बुढ़ापे
2 जून की रोटी की खातिर जवानी भर मेहनत करता इंसान फिर बुढ़ापे
Harminder Kaur
💐अज्ञात के प्रति-107💐
💐अज्ञात के प्रति-107💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
"एक हकीकत"
Dr. Kishan tandon kranti
जय श्रीराम हो-जय श्रीराम हो।
जय श्रीराम हो-जय श्रीराम हो।
manjula chauhan
जाने इतनी बेहयाई तुममें कहां से आई है ,
जाने इतनी बेहयाई तुममें कहां से आई है ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
स्त्री एक कविता है
स्त्री एक कविता है
SATPAL CHAUHAN
Loading...