Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 May 2021 · 1 min read

” पावस-पावनि “

वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे..!

रिमझिम सावन, मस्त फुहारों से बरबस,
मन को भी, तन सँग पुलकित कर दे।
इन्द्र धनुष से स्वप्न, समाहित हो जाएँ,
दु:ख, कष्ट, पल मेँ ही सब, विस्मृत कर दे।।
वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे…!

शस्य श्यामला, शोभित धरती हो जाए,
एक बार जी भर, जल-थल कर दे।
पशु-पक्षी, तृष्णा से हैं बेहाल हुए,
कण-कण मेँ, सँतृप्ति भाव भर दे।।
वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे…!

दमक, दामिनी, दुति, चपला, रह-रह चमके,
निस्पृह मन मेँ, चाहत की आभा भर दे।
हो विभोर तितलियोँ, वृन्द भ्रमरों के सँग,
मन, मयूर सा नृत्य, सहज कर ले।।
वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे…!

ओ मेघा कजरारे, दिखते मतवाले,
विरह व्यथा, प्रियतम को भी कह दे।
दृग सागर हैं, मानो कोई थाह नहीं,
मन मेँ मेरे, कुछ ढाढ़स भर दे।।
वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे…!

धुले कालिमा, लुप्त रुदन सब हो जाए,
व्याधि, रुग्णता, जग की सब हर ले।
“आशा”अरु उत्साह, सभी मेँ फिर पनपे,
घृणा, द्वेष, भय दूर सकल कर दे।।
वर दे, “पावस-पावनि”, वर दे…!

——-//——-//——-//——–//——//——-

रचयिता-

Dr.asha kumar rastogi
M.D.(Medicine),DTCD
Ex.Senior Consultant Physician,district hospital, Moradabad.
Presently working as Consultant Physician and Cardiologist,sri Dwarika hospital,near sbi Muhamdi,dist Lakhimpur kheri U.P. 262804 M.9415559964

122 Likes · 275 Comments · 3372 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
View all
You may also like:
एक मैं हूँ, जो प्रेम-वियोग में टूट चुका हूँ 💔
एक मैं हूँ, जो प्रेम-वियोग में टूट चुका हूँ 💔
The_dk_poetry
लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित करना भी एक विशेष कला है,जो आपक
लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित करना भी एक विशेष कला है,जो आपक
Paras Nath Jha
सरहद
सरहद
लक्ष्मी सिंह
आखों में इतना पानी है
आखों में इतना पानी है
डी. के. निवातिया
शुभ दिन सब मंगल रहे प्रभु का हो वरदान।
शुभ दिन सब मंगल रहे प्रभु का हो वरदान।
सत्य कुमार प्रेमी
दुनिया सारी मेरी माँ है
दुनिया सारी मेरी माँ है
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
साथ चली किसके भला,
साथ चली किसके भला,
sushil sarna
हिन्दी के हित
हिन्दी के हित
surenderpal vaidya
■ आज की बात...
■ आज की बात...
*Author प्रणय प्रभात*
दर्द की धुन
दर्द की धुन
Sangeeta Beniwal
दोहा- बाबूजी (पिताजी)
दोहा- बाबूजी (पिताजी)
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
वीकेंड
वीकेंड
Mukesh Kumar Sonkar
*माँ*
*माँ*
Naushaba Suriya
धरती मेरी स्वर्ग
धरती मेरी स्वर्ग
Sandeep Pande
"शायद."
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
Writing Challenge- दरवाजा (Door)
Writing Challenge- दरवाजा (Door)
Sahityapedia
No one in this world can break your confidence or heart unle
No one in this world can break your confidence or heart unle
नव लेखिका
I am Yash Mehra
I am Yash Mehra
Yash mehra
कुछ अपनें ऐसे होते हैं,
कुछ अपनें ऐसे होते हैं,
Yogendra Chaturwedi
बोध कथा। अनुशासन
बोध कथा। अनुशासन
Suryakant Dwivedi
*दादाजी (बाल कविता)*
*दादाजी (बाल कविता)*
Ravi Prakash
जोशी मठ
जोशी मठ
Shekhar Chandra Mitra
हार मानूंगा नही।
हार मानूंगा नही।
Rj Anand Prajapati
अच्छा लगने लगा है उसे
अच्छा लगने लगा है उसे
Vijay Nayak
श्याम दिलबर बना जब से
श्याम दिलबर बना जब से
Khaimsingh Saini
खुद को कभी न बदले
खुद को कभी न बदले
Dr fauzia Naseem shad
हिंदी दलित साहित्य में बिहार- झारखंड के कथाकारों की भूमिका// आनंद प्रवीण
हिंदी दलित साहित्य में बिहार- झारखंड के कथाकारों की भूमिका// आनंद प्रवीण
आनंद प्रवीण
रिश्तों में पड़ी सिलवटें
रिश्तों में पड़ी सिलवटें
Surinder blackpen
नारी का बदला स्वरूप
नारी का बदला स्वरूप
विजय कुमार अग्रवाल
🥀 #गुरु_चरणों_की_धूल 🥀
🥀 #गुरु_चरणों_की_धूल 🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
Loading...