Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Mar 2017 · 3 min read

पांच कविताएँ

कवि और कलम

बारूद के ढेर पर बैठी दुनिया समझा कवि |
नफरतें सब धुल जाएँ प्रेमगीत सुना कवि ||

जंग की तैयारी में बन रहे हथियार नये नये |
जग से हथियार छुड़ा ,सौहार्द पकड़ा कवि ||

क्यूँ अधीर हुए बैठी है युद्ध के लिए दुनिया |
दास्तां बर्बादियों की इसको सुना कवि ||

मानवता दिलो दिमाग में इनके भर इस तरह |
झगड़े मन्दिर मस्जिद के सारे मिटा कवि ||

यह दुनिया खूबसूरत थी और यह खूबसूरत है |
कांटे नफरतों के चुन फूल प्रेम के उगा कवि ||

सच स्वार्थ का दुनिया को बताना फर्ज तेरा |
फसलें मुहब्बतों की इन्हें उगाना सिखा कवि ||

उजाला ही उजाला हो जाये सरहदों के दरमियां |
दीये ऐसे लफ्जों के अब तू जला कवि ||

लू आतंक की झुलसाने लगी है धरती को |
बनकर घनश्याम तू आतंक पे छा कवि ||

हाथ की लकीरों से मुक्कद्दर नहीं बनता |
मन्त्र मेहनत का इनको तू बता कवि ||

कोई हक छीने नहीं मजलूम का बाँटनेवाला |
कोई करे ऐसा तो जमाने को उकसा कवि ||

पहले बना तू दुनिया को जन्नत जैसी |
बेशक फिर रोज तू उत्सव मना कवि ||

कलम तलवार है तेरी मुंसिफ तू जमाने का|
मजलूम लाचारों को हक उनका दिला कवि ||

सृजन सुख

जब मैं कविता में खोया होता हूँ
तो नीला आसमान रंगों से भर उठता है
हवा में महक आने लगती है
मैं मदहोश हो जाता हूँ
सामने फुदकती चिड़ियाँ
मेरे भीतर
संगीत भर देती हैं
मेरी लेखनी से निकले शब्द
तन्मय होकर नाचने लगते हैं
तब मैं स्वयम
नया आदमी हो जाता हूँ
और मैं
अपने आस पास भी
नया आदमी बना रहा होता हूँ
स्वर्णिम भविष्य
वर्तमान की ओट से झांककर
मुझे आश्वस्त करते हुए
आशीष देता है ||

दोस्त
दोस्त जीवन में जैसे चिराग होते हैं |
ठंडी रातों में जैसे गर्म आग होते हैं ||

बिना दोस्त जीवन लगे सूना – सूना |
दोस्त सुहागिन का जैसे सुहाग होते हैं ||

नीरस रंगहीन जीवन की पगडंडियों पर |
दोस्त रंगीन खिलखिलाता फाग होते हैं ||

जीवन का रूप रंग खुशबू सब इनसे |
दोस्त फूलों में जैसे पराग होते हैं ||

इन्हें परखिये मत बस प्यार कीजिये |
दोस्त जीवन का उजला विहाग होते हैं ||

बिना इनके जीवन बेसुर सा लगे दर्द |
दोस्त जीवन का सुर-लय-राग होते हैं ||

एक मसीहा पाला है
हमने अपने अंतर्मन में एक मसीहा पाला है |
जब-जब हद से दर्द बढ़ा तो उसने हमें सम्भाला है ||

कठिन राह में जब-जब भी अंधेरों ने हुंकार भरी |
आकर तब खुद उसने हमको बांटा खूब उजाला है ||

दुनिया के हैं रंग दोगले उसने यह समझाया है |
बाहर है जो जितना उजला अंदर उतना काला है ||

अपनी सारी चिंताओं को उसको सौंप के देखा तो |
उसने ही फिर प्यास बुझाई उसने दिया निवाला है ||

जब-जब भ्रमित हुए तो उसने आकर कान में दोहराया |
मस्जिद भी है तेरे भीतर , भीतर तेरे शिवाला है ||

अपनी कश्ती लगी डूबने जाकर जब मंझधारों में |
तब-तब मांझी बन कर उसने भंवर से हमें निकाला है ||

बधिक जमाने वालों ने जाल में हमें फंसाया तो |
उसने ही तरकीब बताई काटा उसी ने जाला है ||

राह कंटीली से विचलित हो विश्वास हमारा डोला तो |
तब-तब बंद मुकद्दर का उसने खोला ताला है ||

जीवन जीने का उसने ही मन्त्र दर्द सिखाया है |
कदम – कदम पे चमत्कार का करतब देखा भाला है ||

किताबों की छाँव में …

किताबों की छाँव में बैठा तो
अंदर का सारा छल निकल गया
मेरे सारे भ्रम विदा हो गये
जीने का मकसद बदल गया

छल – कपट के पाले हुए
सारे प्रपंच स्वतः मर गये
मेरे अन्तस् से निकले शब्द
अजर – अमर हो गये

शब्दों के उजास ने
मेरा जीवन सहला दिया
मेरे भीतर – बाहर
प्रकाश ही प्रकाश फैला दिया

अब में रास्ते और शार्टकट का
यथार्थ जानता हूँ
अब में सत और असत का
स्वरूप पहचानता हूँ

अब मुझे अज्ञान का अँधेरा
नहीं डरा पाता
कोई अस्त का भ्रम मुझे
रास्ते से नहीं भटकाता

अब मैं शब्दानंद – अनुभूति का
अमृत पीता हूँ
निर्भय होकर हमेशा
किताबों की छाँव में जीता हूँ ||

Language: Hindi
749 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मर्यादापुरुषोतम श्री राम
मर्यादापुरुषोतम श्री राम
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
3165.*पूर्णिका*
3165.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
आलेख - प्रेम क्या है?
आलेख - प्रेम क्या है?
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
न पूछो हुस्न की तारीफ़ हम से,
न पूछो हुस्न की तारीफ़ हम से,
Vishal babu (vishu)
गणेश चतुर्थी के शुभ पावन अवसर पर सभी को हार्दिक मंगल कामनाओं के साथ...
गणेश चतुर्थी के शुभ पावन अवसर पर सभी को हार्दिक मंगल कामनाओं के साथ...
डॉ.सीमा अग्रवाल
सलाह .... लघुकथा
सलाह .... लघुकथा
sushil sarna
Helping hands🙌 are..
Helping hands🙌 are..
Vandana maurya
पीताम्बरी आभा
पीताम्बरी आभा
manisha
हम बच्चे
हम बच्चे
Dr. Pradeep Kumar Sharma
कह न पाई सारी रात सोचती रही
कह न पाई सारी रात सोचती रही
Ram Krishan Rastogi
दिल के रिश्ते
दिल के रिश्ते
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
बैठा हूँ उस राह पर जो मेरी मंजिल नहीं
बैठा हूँ उस राह पर जो मेरी मंजिल नहीं
Pushpraj Anant
💐प्रेम कौतुक-539💐
💐प्रेम कौतुक-539💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
कितनी बार शर्मिंदा हुआ जाए,
कितनी बार शर्मिंदा हुआ जाए,
ओनिका सेतिया 'अनु '
श्री राम एक मंत्र है श्री राम आज श्लोक हैं
श्री राम एक मंत्र है श्री राम आज श्लोक हैं
Shankar N aanjna
আজ চারপাশ টা কেমন নিরব হয়ে আছে
আজ চারপাশ টা কেমন নিরব হয়ে আছে
Sukoon
तेरा होना...... मैं चाह लेता
तेरा होना...... मैं चाह लेता
सिद्धार्थ गोरखपुरी
ऐसा बदला है मुकद्दर ए कर्बला की ज़मी तेरा
ऐसा बदला है मुकद्दर ए कर्बला की ज़मी तेरा
shabina. Naaz
भेंट
भेंट
Harish Chandra Pande
हमेशा भरा रहे खुशियों से मन
हमेशा भरा रहे खुशियों से मन
कवि दीपक बवेजा
"प्रपोज डे"
Dr. Kishan tandon kranti
“दो अपना तुम साथ मुझे”
“दो अपना तुम साथ मुझे”
DrLakshman Jha Parimal
প্রফুল্ল হৃদয় এবং হাস্যোজ্জ্বল চেহারা
প্রফুল্ল হৃদয় এবং হাস্যোজ্জ্বল চেহারা
Sakhawat Jisan
दुसेरें को इज्जत देना हार मानव का कर्तंव्य है।  ...‌राठौड श्
दुसेरें को इज्जत देना हार मानव का कर्तंव्य है। ...‌राठौड श्
राठौड़ श्रावण लेखक, प्रध्यापक
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ: दैनिक रिपोर्ट*
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ: दैनिक रिपोर्ट*
Ravi Prakash
उदर क्षुधा
उदर क्षुधा
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
देखकर प्यार से मुस्कुराते रहो।
देखकर प्यार से मुस्कुराते रहो।
surenderpal vaidya
हम सब में एक बात है
हम सब में एक बात है
Yash mehra
Loading...