Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Feb 2018 · 2 min read

पहचाने खुद को

एक योद्धा, जिसे उसके शौर्य ,निष्ठा और साहस के लिए जाना जाता था, कुछ समय से वह स्वयं को कुछ निराश सा अनुभव करने लगा था।
एक दिन वह एक सन्यासी के पास अपनी निराशा पर सलाह लेने पहुँचा।
सैनिक ने उससे पूछा,”मैं इतना हीन क्यों महसूस करता हूँ ? मैंने कितनी ही लड़ाइयाँ जीती हैं ,कितने ही असहाय लोगों की मदद की है। पर जब मैं और लोगों को देखता हूँ तो लगता है कि मैं उनके सामने कुछ नहीं हूँ, मेरे जीवन का कोई महत्त्व ही नहीं है।”
सन्यासी ने कहा,अभी मेरे विश्राम का समय है कुछ इंतज़ार करो।”
योद्धा इंतज़ार करता रहा,शाम ढलने लगी थी अचानक सन्यासी कुटिया से बाहर आए और इशारे से उसे अपने पीछे आने को कहा।
चाँद की रोशनी में सबकुछ बड़ा शांत और सौम्य था, सारा वातावरण बड़ा ही मोहक प्रतीत हो रहा था।
सन्यासी बोले “तुम चाँद को देख रहे हो,कितना खूबसूरत है ! सारी रात इसी तरह चमकता रहेगा, हमें शीतलता पहुंचाएगा, लेकिन कल सुबह फिर सूर्योदय होगा,और सूर्य का प्रकाश तो चाँद के प्रकाश से कहीं अधिक है,उसी के कारण हम दिन में खूबसूरत पेड़ों , पहाड़ों और पूरी प्रकृति को साफ़ साफ़ देख पाते हैं,हैं ना! मैं तो कहूँगा कि चाँद की कोई ज़रुरत ही नहीं है….उसका अस्तित्व ही बेकार है !!”
योद्धा बोला,”अरे ! यह आप क्या कह रहे हैं जी? ऐसा कतई नहीं है, चाँद और सूर्य अलग अलग हैं, दोनों की अपनी अपनी उपयोगिता है, आप इस तरह दोनों की तुलना नहीं कर सकते।”
“तो इसका मतलब तुम्हे अपनी समस्या का हल मालूम है।अपनी समस्या का हल तुम अपने ही उत्तर में खोजो।” यह कह कर सन्यासी ने अपनी बात पूरी की और चल दिए पुनः अपनी कुटिया की ओर।
योद्धा को भी अपने प्रश्न का जवाब मिल चुका था।

अक्सर हम अपने गुणों को कम और दूसरों के गुणों को अधिक आंकते हैं। लेकिन यदि दूसरों में विशेष गुणवत्ता है तो हमारे अन्दर भी कई गुण मौजूद हैं। यह बात हमें भूलनी नहीं चाहिए।
पहचाने खुद को अपनी ताकत को,अपनी खूबी को,अपने गुणों को अपनी विशेषता,योग्यता को।
विकास करें अपने कौशल का,अपने व्यक्तित्व का।
अहमियत दें, खुद को।
समय निकालें अपने लिए।
केवल हम ही हैं वह शख्श हैं जो हमें हमारी मनचाही खुशी, आनन्द, प्रेम और आत्मिक सुख दे सकेगा।

Language: Hindi
250 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
पिया मिलन की आस
पिया मिलन की आस
Kanchan Khanna
इंडियन विपक्ष
इंडियन विपक्ष
*Author प्रणय प्रभात*
जीवन की गाड़ी
जीवन की गाड़ी
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
राम सिया की होली देख, अवध में हनुमंत लगे हर्षांने।
राम सिया की होली देख, अवध में हनुमंत लगे हर्षांने।
राकेश चौरसिया
** मन मिलन **
** मन मिलन **
surenderpal vaidya
हिन्दी
हिन्दी
Bodhisatva kastooriya
घर बाहर जूझती महिलाएं(A poem for all working women)
घर बाहर जूझती महिलाएं(A poem for all working women)
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
मित्र कौन है??
मित्र कौन है??
Ankita Patel
कहमुकरी
कहमुकरी
डॉ.सीमा अग्रवाल
सफर वो जिसमें कोई हमसफ़र हो
सफर वो जिसमें कोई हमसफ़र हो
VINOD CHAUHAN
हम तो यही बात कहेंगे
हम तो यही बात कहेंगे
gurudeenverma198
*किले में योगाभ्यास*
*किले में योगाभ्यास*
Ravi Prakash
अतीत - “टाइम मशीन
अतीत - “टाइम मशीन"
Atul "Krishn"
ईमानदारी, दृढ़ इच्छाशक्ति
ईमानदारी, दृढ़ इच्छाशक्ति
Dr.Rashmi Mishra
हिन्दी दोहा - स्वागत
हिन्दी दोहा - स्वागत
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
Ghazal
Ghazal
shahab uddin shah kannauji
मात्र नाम नहीं तुम
मात्र नाम नहीं तुम
Mamta Rani
"प्लेटो ने कहा था"
Dr. Kishan tandon kranti
गज़रा
गज़रा
Alok Saxena
अब तो  सब  बोझिल सा लगता है
अब तो सब बोझिल सा लगता है
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
*मन का समंदर*
*मन का समंदर*
Sûrëkhâ Rãthí
तुम ख्वाब हो।
तुम ख्वाब हो।
Taj Mohammad
জীবন চলচ্চিত্রের একটি খালি রিল, যেখানে আমরা আমাদের ইচ্ছামত গ
জীবন চলচ্চিত্রের একটি খালি রিল, যেখানে আমরা আমাদের ইচ্ছামত গ
Sakhawat Jisan
व्यावहारिक सत्य
व्यावहारिक सत्य
Shyam Sundar Subramanian
ख्वाब नाज़ुक हैं
ख्वाब नाज़ुक हैं
rkchaudhary2012
- अपनो का दर्द सहते सहनशील हो गए हम -
- अपनो का दर्द सहते सहनशील हो गए हम -
bharat gehlot
धरती को‌ हम स्वर्ग बनायें
धरती को‌ हम स्वर्ग बनायें
Chunnu Lal Gupta
मुक्तक
मुक्तक
महेश चन्द्र त्रिपाठी
जब ज़रूरत के
जब ज़रूरत के
Dr fauzia Naseem shad
चुनाव में मीडिया की भूमिका: राकेश देवडे़ बिरसावादी
चुनाव में मीडिया की भूमिका: राकेश देवडे़ बिरसावादी
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
Loading...