नेता सुभाषचंद्र बोस
नेता सुभाषचंद्र बोस
हिन्द देश का जांबाज रक्षक,
नेता सुभाषचंद्र बोस था
ओज और जोश से भरपूर,
मातृभूमि का वो लाल था।
देशभक्ति भावना से,
ओतप्रोत सिपाही था,,
दुश्मनो के छक्के छुड़ाने वाला,
भारतीय शेर था।
मातृभूमि की रक्षा खातिर,
रण में कूद वो पड़ता था,,,
देश की आन बान शान को
सर्वपरि वो रखता था।
आजाद हिंद फौज का
गठन उसने किया था,,,
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा,
का नारा उसने दिया था।
अंग्रेजो को देश से,
निकाल फेकने की मन मे ठाना था,,
भारत को जुल्म की जंजीरों से,
आजाद उसने करवाया था।
सिंह जैसी गर्जना से,
दुश्मनो को ललकारा था,,,
भारत माँ का सच्चा बेटा,
बन उसने दिखलाया था।
अपने ओज और जोश भरे,
भाषणो से जनता को जगाया था,,
भारत की आजादी में अपना,,
लहू उसने बहाया था।
फौलादी सारा जिस्म लिए,,
पहचान जग में बनाया था।
वो कोई नही सुभाष चंद्र बोस,,
भारत का वो कहलाया था।
रणभूमि में गद्दारो से,
डटकर लोहा लिया था,,,
गोरो को भारत से भागने को,,
मजबूर उसने किया था।
गायत्री सोनू जैन मन्दसौर