Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Apr 2017 · 2 min read

नीड़ का मोह

एक पंछी को अपने कुछ कार्यों की निष्पत्ति के लिए किसी आश्रय की आवश्यकता थी। अचानक एक घने वृक्ष पर उसे एक नीड़ दिखाई दिया। उसने उसे अपना आश्रय बना लिया। उसने पाया की नीड़ काफी आरामदायक था। उसने उसे और सुसज्जित करने का इरादा कर लिया। वह प्रतिदिन दूर तक जाता और नीड़ में अपनी सुख सुविधा के सामान इकट्ठा करता।
दूर के वनों में जाकर चंदन की लकडि़यों के तिनकों से अपने नीड़ को सजाता, जिससे उसके नीड़ में सुगंध छाई रहे।
तरह-तरह के फूलों से उसने अपने नीड़ को सजाना शुरू कर दिया।
ऐसा करने में उसका सारा दिन अपने लिए भोजन एकत्रित करने तथा अपने नीड़ को सजाने में ही निकल जाता था।
काफी दिन व्यतीत हो गए। उसकी दिनचर्या वही बनी रही।
एक दिन अचानक एक जोरों का तूफान आया। उस तूफान ने पंछी के घोसले(नीड़) को जमी पर पटक दिया। नीड़ पूरी तरह से नष्ट हो गया था। पंछी नीड़ से बाहर आ गया और प्रलाप करने लगा। उसे रह-रह कर अपने नीड़ की याद आ रही थी।
अचानक उसे याद आया। ओह जिस कार्य के लिए उसने नीड़ का आश्रय लिया था, वह कार्य तो वह कर ही नहीं पाया। उसने अपना सारा समय तो इस नीड़ को सजाने-सँवारने में ही व्यर्थ कर दिया।
जितनी तन्मयता से उसने इस नीड़ को सजाया इतनी तन्मयता से अगर वह अपना कार्य करता तो संभवतः वह उसमें सफल हो सकता था।
परंतु अब कुछ नहीं हो सकता था। कार्य की निष्पत्ति का समय निकल चुका था। व अपना सारा समय नीड़ को सजाने में ही व्यर्थ कर चुका था।
निराश भाव से मन पर एक बोझ लेकर पंछी उड़ गया।
उसका तन्मयता से सजाया गया नीड़ नष्ट अवस्था में वहीं पडा़ रह गया।

अगर समझ में आ जाए तो समय से पहले सावधान हो जाना मित्रों! कहीं सारा समय नीड़ सजाने में ही न चला जाए।
सोनू हंस

ये हमारा शरीर एक घोंसला ही तो है, जिसमें पंछी रूपी हमारी आत्मा या रूह अपने मूल कर्तव्यों को भूलकर इस शरीर को सजाने सँवारने में लग जाती है और कर्तव्यविमुख हो जाती है।
बाद में जब अंत समय आता है और मौत रूपी तूफान के झटके में यह शरीर रूपी नीड़ नष्ट हो जाता है तब जीवात्मा को अहसास होता है कि उसने अपना जन्म व्यर्थ गवाँ दिया। ये शरीर ही तो माध्यम था जिसके जरिए मैं अपने कर्तव्यों की पूर्ति करता। अपने परमात्मा को पा सकता था। मोक्ष को पा सकता था। लेकिन मैंने सारी उम्र इस शरीर को सजाने सँवारने और इच्छा पूर्ति में व्यतीत कर दी।
लेकिन शरीर रूपी घोंसला अब नष्ट हो गया। अब पछताने से क्या होगा। अत: आत्मा रूपी पंछी निराश होकर फिर जन्म मरण के बंधन की यात्रा में फंस जाता है।

Language: Hindi
815 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अच्छे बच्चे
अच्छे बच्चे
Dr. Pradeep Kumar Sharma
मुकेश का दीवाने
मुकेश का दीवाने
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
तुम्हें प्यार करते हैं
तुम्हें प्यार करते हैं
Mukesh Kumar Sonkar
* राह चुनने का समय *
* राह चुनने का समय *
surenderpal vaidya
माना   कि  बल   बहुत  है
माना कि बल बहुत है
Paras Nath Jha
#अनंत_की_यात्रा_पर
#अनंत_की_यात्रा_पर
*Author प्रणय प्रभात*
जीवन सूत्र (#नेपाली_लघुकथा)
जीवन सूत्र (#नेपाली_लघुकथा)
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
परिश्रम
परिश्रम
ओंकार मिश्र
पुकारती है खनकती हुई चूड़ियाँ तुमको।
पुकारती है खनकती हुई चूड़ियाँ तुमको।
Neelam Sharma
राष्ट्रीय गणित दिवस
राष्ट्रीय गणित दिवस
Tushar Jagawat
!! दो अश्क़ !!
!! दो अश्क़ !!
Chunnu Lal Gupta
7-सूरज भी डूबता है सरे-शाम देखिए
7-सूरज भी डूबता है सरे-शाम देखिए
Ajay Kumar Vimal
हीरा जनम गंवाएगा
हीरा जनम गंवाएगा
Shekhar Chandra Mitra
मेरा प्रदेश
मेरा प्रदेश
Er. Sanjay Shrivastava
Don't get hung up
Don't get hung up
पूर्वार्थ
आंखों की भाषा के आगे
आंखों की भाषा के आगे
Ragini Kumari
दोस्ती
दोस्ती
Neeraj Agarwal
हिंदुस्तानी है हम सारे
हिंदुस्तानी है हम सारे
Manjhii Masti
मुक़द्दर में लिखे जख्म कभी भी नही सूखते
मुक़द्दर में लिखे जख्म कभी भी नही सूखते
Dr Manju Saini
असुर सम्राट भक्त प्रहलाद – पूर्वजन्म की कथा – 03
असुर सम्राट भक्त प्रहलाद – पूर्वजन्म की कथा – 03
Kirti Aphale
"Do You Know"
शेखर सिंह
जिसे सुनके सभी झूमें लबों से गुनगुनाएँ भी
जिसे सुनके सभी झूमें लबों से गुनगुनाएँ भी
आर.एस. 'प्रीतम'
"फलों की कहानी"
Dr. Kishan tandon kranti
मार गई मंहगाई कैसे होगी पढ़ाई🙏✍️🙏
मार गई मंहगाई कैसे होगी पढ़ाई🙏✍️🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
डॉ ऋषि कुमार चतुर्वेदी (श्रद्धाँजलि लेख)
डॉ ऋषि कुमार चतुर्वेदी (श्रद्धाँजलि लेख)
Ravi Prakash
गर कभी आओ मेरे घर....
गर कभी आओ मेरे घर....
Santosh Soni
मैं कितना अकेला था....!
मैं कितना अकेला था....!
भवेश
धनतेरस के अवसर पर ,
धनतेरस के अवसर पर ,
Yogendra Chaturwedi
2471पूर्णिका
2471पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
चंद्रयान 3
चंद्रयान 3
Dr Archana Gupta
Loading...