Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Apr 2017 · 2 min read

नीड़ का मोह

एक पंछी को अपने कुछ कार्यों की निष्पत्ति के लिए किसी आश्रय की आवश्यकता थी। अचानक एक घने वृक्ष पर उसे एक नीड़ दिखाई दिया। उसने उसे अपना आश्रय बना लिया। उसने पाया की नीड़ काफी आरामदायक था। उसने उसे और सुसज्जित करने का इरादा कर लिया। वह प्रतिदिन दूर तक जाता और नीड़ में अपनी सुख सुविधा के सामान इकट्ठा करता।
दूर के वनों में जाकर चंदन की लकडि़यों के तिनकों से अपने नीड़ को सजाता, जिससे उसके नीड़ में सुगंध छाई रहे।
तरह-तरह के फूलों से उसने अपने नीड़ को सजाना शुरू कर दिया।
ऐसा करने में उसका सारा दिन अपने लिए भोजन एकत्रित करने तथा अपने नीड़ को सजाने में ही निकल जाता था।
काफी दिन व्यतीत हो गए। उसकी दिनचर्या वही बनी रही।
एक दिन अचानक एक जोरों का तूफान आया। उस तूफान ने पंछी के घोसले(नीड़) को जमी पर पटक दिया। नीड़ पूरी तरह से नष्ट हो गया था। पंछी नीड़ से बाहर आ गया और प्रलाप करने लगा। उसे रह-रह कर अपने नीड़ की याद आ रही थी।
अचानक उसे याद आया। ओह जिस कार्य के लिए उसने नीड़ का आश्रय लिया था, वह कार्य तो वह कर ही नहीं पाया। उसने अपना सारा समय तो इस नीड़ को सजाने-सँवारने में ही व्यर्थ कर दिया।
जितनी तन्मयता से उसने इस नीड़ को सजाया इतनी तन्मयता से अगर वह अपना कार्य करता तो संभवतः वह उसमें सफल हो सकता था।
परंतु अब कुछ नहीं हो सकता था। कार्य की निष्पत्ति का समय निकल चुका था। व अपना सारा समय नीड़ को सजाने में ही व्यर्थ कर चुका था।
निराश भाव से मन पर एक बोझ लेकर पंछी उड़ गया।
उसका तन्मयता से सजाया गया नीड़ नष्ट अवस्था में वहीं पडा़ रह गया।

अगर समझ में आ जाए तो समय से पहले सावधान हो जाना मित्रों! कहीं सारा समय नीड़ सजाने में ही न चला जाए।
सोनू हंस

ये हमारा शरीर एक घोंसला ही तो है, जिसमें पंछी रूपी हमारी आत्मा या रूह अपने मूल कर्तव्यों को भूलकर इस शरीर को सजाने सँवारने में लग जाती है और कर्तव्यविमुख हो जाती है।
बाद में जब अंत समय आता है और मौत रूपी तूफान के झटके में यह शरीर रूपी नीड़ नष्ट हो जाता है तब जीवात्मा को अहसास होता है कि उसने अपना जन्म व्यर्थ गवाँ दिया। ये शरीर ही तो माध्यम था जिसके जरिए मैं अपने कर्तव्यों की पूर्ति करता। अपने परमात्मा को पा सकता था। मोक्ष को पा सकता था। लेकिन मैंने सारी उम्र इस शरीर को सजाने सँवारने और इच्छा पूर्ति में व्यतीत कर दी।
लेकिन शरीर रूपी घोंसला अब नष्ट हो गया। अब पछताने से क्या होगा। अत: आत्मा रूपी पंछी निराश होकर फिर जन्म मरण के बंधन की यात्रा में फंस जाता है।

Language: Hindi
813 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
हद
हद
Ajay Mishra
*अपने अपनों से हुए, कोरोना में दूर【कुंडलिया】*
*अपने अपनों से हुए, कोरोना में दूर【कुंडलिया】*
Ravi Prakash
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2023
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2023
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
ग़ज़ल - कह न पाया आदतन तो और कुछ - संदीप ठाकुर
ग़ज़ल - कह न पाया आदतन तो और कुछ - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
ग़ज़ल सगीर
ग़ज़ल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
ईंट खोदकर नींव की, गिरा दिया निज गेह ।
ईंट खोदकर नींव की, गिरा दिया निज गेह ।
Arvind trivedi
एक अकेला रिश्ता
एक अकेला रिश्ता
विजय कुमार अग्रवाल
दोस्ती ना कभी बदली है ..न बदलेगी ...बस यहाँ तो लोग ही बदल जा
दोस्ती ना कभी बदली है ..न बदलेगी ...बस यहाँ तो लोग ही बदल जा
DrLakshman Jha Parimal
जीवन और जिंदगी में लकड़ियां ही
जीवन और जिंदगी में लकड़ियां ही
Neeraj Agarwal
व्याकुल तू प्रिये
व्याकुल तू प्रिये
Dr.Pratibha Prakash
निकाल देते हैं
निकाल देते हैं
Sûrëkhâ Rãthí
महा कवि वृंद रचनाकार,
महा कवि वृंद रचनाकार,
Neelam Sharma
साँप ...अब माफिक -ए -गिरगिट  हो गया है
साँप ...अब माफिक -ए -गिरगिट हो गया है
सिद्धार्थ गोरखपुरी
तेरे दरबार आया हूँ
तेरे दरबार आया हूँ
Basant Bhagawan Roy
मकर संक्रांति
मकर संक्रांति
Suryakant Dwivedi
"तोहफा"
Dr. Kishan tandon kranti
कह न पाई सारी रात सोचती रही
कह न पाई सारी रात सोचती रही
Ram Krishan Rastogi
अपनी सरहदें जानते है आसमां और जमीन...!
अपनी सरहदें जानते है आसमां और जमीन...!
Aarti sirsat
"ढोंग-पसंद रियासत
*Author प्रणय प्रभात*
"मैं सब कुछ सुनकर मैं चुपचाप लौट आता हूँ
दुष्यन्त 'बाबा'
ख़ाइफ़ है क्यों फ़स्ले बहारांँ, मैं भी सोचूँ तू भी सोच
ख़ाइफ़ है क्यों फ़स्ले बहारांँ, मैं भी सोचूँ तू भी सोच
Sarfaraz Ahmed Aasee
‘ विरोधरस ‘---2. [ काव्य की नूतन विधा तेवरी में विरोधरस ] +रमेशराज
‘ विरोधरस ‘---2. [ काव्य की नूतन विधा तेवरी में विरोधरस ] +रमेशराज
कवि रमेशराज
कीमत बढ़ानी है
कीमत बढ़ानी है
Roopali Sharma
वैसा न रहा
वैसा न रहा
Shriyansh Gupta
जीवन को जीतती हैं
जीवन को जीतती हैं
Dr fauzia Naseem shad
हे आशुतोष !
हे आशुतोष !
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
2988.*पूर्णिका*
2988.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
" ये धरती है अपनी...
VEDANTA PATEL
चश्मा,,,❤️❤️
चश्मा,,,❤️❤️
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
जागो जागो तुम सरकार
जागो जागो तुम सरकार
gurudeenverma198
Loading...